मन्दसौर। दशपुर इनरव्हील क्लब मंडल 304 डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन श्रीमती शशि गुप्ता की प्रेरणा से व पिंकी कमलेश सोनी के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल में मेटरनिटी वार्ड के बाहर दो सीमेंटेड चेयर लगवाई गई।
क्लब अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा मित्तल ने बताया कि वार्ड के बाहर महिलाएं रोड पर जहां-तहां बैठी रहती हैं जिससे कि एंबुलेंस या अन्य वाहन से दुर्घटना होने की संभावना रहती है इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा विशेषकर महिलाओं के लिए दो सीमेंटेड चेयर लगाई गई। यह चेयर स्व. श्री केसरीमलजी सोनी मेलखेड़ा वाले की स्मृति में लगाई गई। श्रीमती शिल्पा मित्तल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें जिससे कि कोई भी दुर्घटना ना हो सके।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.