Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपक तंवर परंपरागत रूप से राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में -dipak tanvar giraftar


नीली कमीज़ मध्य में दीपक तंवर 



मंदसौर | मंदसौर के चर्चित  युवराज सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी परम्परा गत रूप से राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आ गया है | पांच माह से फरार जिस दीपक तंवर को खोजना मंदसौर की पुलिस के लिए भूंसे के ढेर में से सुई खोजने सामान था उसी को उदयपुर की बस स्टैंड पर से पकड़ लिया वो भी हथियार सहित ! दीपक के  जल्द ही  पकडे जाने का कयास जनता पहले से ही लगा रही थी क्युकि कुछ दिन पहले उसका साथी bajarang dal padadhikaari बजरंग दल पदाधिकारी हेमंत उर्फ़ विक्की गोसर भी  गिरफ्तार हो चुका था | 

मंगलवार को उदयपुर पुलिस ने मंदसौर में हुए युवराज सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड दीपक तंवर को गिरफ्तार कर लिया है | उल्लेखनीय है कि दीपक तंवर पर मध्यप्रदेश में दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था. 9 अक्टूबर को युवराज सिंह की हत्या हुई थी तब से ही मास्टर माइंड फरार चल रहा था | मंदसौर पुलिस तलाश का कर कर के लगभग थक ही गयी थी | पहले से फरार लाला गैंग के अपराधियों की तरह दीपक भी हाथ नहीं आयेगा | लेकिन उदयपुर पुलिस ज्यादा होशियार निकली तथा “अपराध माध्य्प्रदेश में करो और गिरफ्तार राजस्थान में हो जाओ “ की परम्परा भी कायम रही | 



जैसा अन्य समाचार सेवाओ से मालूम हुआ है कि दिपक ने विभिन्न शहरों में फरारी काटी लिकिन कहा कहाँ इसका खुलासा नहीं हुआ है | इसी दौरान वह एक-दो बार उदयपुर भी रहा | बीती रात आरोपी दीपक तंवर उदयपुर से मध्यप्रदेश जाने की फिराक था लेकिन इसकी खबर पुलिस लग गयी और बस स्टेण्ड पर ही पकड़ा गया | दीपक के पास से एक अवैध बंदूक और दो जिंदा कारतुस भी बरामद किए हैं| 

Post a Comment

0 Comments