"4691 किसानों का 26.56 करोड़ का कर्जा होगा माफ " जाने किसका ? 4691 kisano ka 26.56 Cr  ka karja maaf 


मंदसौर  जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री हुकुम सिंह कराडा आज दोपहर 1 बजे कृषि उपज मंडी परिसर सीतामऊ में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत सीतामऊ तहसील के 4 हजार 691 किसानों का 26.56 करोड़ का कर्जा माफ करेंगे। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि जय किसान ऋण माफी कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में स्थित कैफेटेरिया का उद्घाटन भी करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंदसौर में करेगे तथा अगले दिन 21 फरवरी को प्रात: 3 बजे मंदसौर से भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेगें। 

 30 रुपये में पशुपतिनाथ पर मिलेगा गंगाजल 

मंदसौर  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूत भावन विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ के अभिषेक हेतु भारतीय डाक विभाग द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में भगवान के अभिषेक हेतु शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस हेतु डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक विशेष स्टाल कलेक्टर के निर्देश अनुसार मंदिर परिसर मैं लगाया जाएगा मात्र 30 रुपये की कीमत पर 250 मिली लीटर गंगाजल जोकि शतप्रतिशत शुद्ध होकर गंगोत्री से पैक होकर डाक विभाग द्वारा संपूर्ण भारत में इसका वितरण सुनिश्चित किया गया है। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शुद्ध गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर पुण्य लाभ कमाएं। डाक विभाग के अधीक्षक आरडी कौरव तथा डाकपाल चंद्र प्रकाश पुरोहित द्वारा मंदसौर की जनता से यह आह्वान किया है कि प्रधान डाकघर मंदसौर तथा मंदसौर और नीमच जिले के समस्त डाकघरों में मांग के अनुसार गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। 

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन 22 फरवरी को विशनिया ग्राम, सीतामऊ में 


मंदसौर 19 फरवरी 20/ आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन विशनिया ग्राम, सीतामऊ में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों द्वारा बारी-बारी से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। अतः अधिक से अधिक हितग्राही शिविर में पहुचकर सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। 


नशा मुक्ति कार्यक्रम आज मल्‍हारगढ क्षेत्र के ढ़ाबला, मुंदडी, पहेडा, बरूजना में 


मंदसौर 19 फरवरी 20/ सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्‍त करने और विभा‍गीय योजनाओं को शासकीय कलापथक दलों के माध्‍यम से प्रचार- प्रसार कार्यक्रमों का आयोजन मल्‍हारगढ क्षेत्र के ढ़ाबला, मुंदडी, पहेडा, बरूजना में 19 फरवरी को आयोजित होगा। 


आवश्‍यक कार्य के कारण 22 फरवरी को विद्युत प्रदाय बंद रहेगा 


मंदसौर 19 फरवरी 20/ संभाग के कार्यपालन यंत्री एस.के. सूर्यवंशी ने बताया कि विद्युत संबधी आवश्‍यक कार्य मंदसौर वितरण केंद्र के अंतर्गत 11 केव्‍ही इंडस्‍टीयल ओल्‍ड, 11 केव्‍ही इंडस्‍टीयल न्‍यू, 11 केव्‍ही बिड़, 11 केव्‍ही टोडी, के अंतर्गत प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक कुल 4 घंटे का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। जिसके अंतर्गत इंडस्‍टीयल ऐरिया, लिलदा, निरधारी, सीतामउ फाटक, सर्किट हाऊस, नयाखेड़ा, चन्‍द्रपुरा गाव प्रभावित रहेंगें।