Ticker

6/recent/ticker-posts

रंगदारीबाज़ गुंडों पर पुलिस का शिकंजा - पांच बदमाश गिरफ्तार -Police screws on extortionist goons - five crooks arrested

https://www.presshindi.com/2020/01/police-screws-on-extortionist-goons.html
Police screws on extortionist goons - five crooks arrested


आदतन अपराधी एवं हप्ता वसुली माफिया पहुचेगे सलाखो के पीछे

मन्दसौर पुलिस ने हप्ता वसुली बदमाश विजय कप्तान, विक्की उर्फ हेमन्त गोसर, अशोक तांत्रिक, संजु बाबा, ओर बसंत बैरागी के विरूद्व किया अपराध पंजीबद्व,

आम जनता से अपील बेखौफ होकर करे हप्ता वसूली बदमाशो के खिलाफ शिकायत
Police screws on extortionist goons - five crooks arrested


रंगदारीबाज़  गुंडों पर पुलिस का शिकंजा - पांच बदमाश गिरफ्तार -Police screws on extortionist goons - five crooks arrested 

जिला मन्दसौर में अवैध हप्ता वसुली करेन वाले माफियाओं के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान में हितेश चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्रों में वसूली माफियाओं के विरूद्व लगातार जारी कार्यवाही में दिनांक 29.01.2020 को फरियादी की रिपोर्ट पर  अतिरिक्मत पुलिस अधीक्षक मनकामना  प्रसाद  मन्दसौर,  नगर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह  मन्दसौर के निर्देशो पर कार्यवाही करते हुयें निरीक्षक शिव कुमार यादव थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना कोतवाली पर  
  • विजय कप्तान पिता जीवनलाल गोसर उम्र 41 साल निवासी 12 क्वार्टर मन्दसौर, 
  • विक्की उर्फ हेमन्त पिता जीवन लाल गोसर उम्र 48 साल निवासी 12 क्वार्टर मन्दसौर
  • शंकर लाल उर्फ अशोक तांत्रिक पिता रमेश चन्द्र शर्मा उम्र 32 साल निवासी बसेर कालोनी मन्दसौर,
  • संजय उर्फ संजु बाबा पिता कन्हैयालाल बरोठ उम्र 32 साल निवासी बसेर कालोनी मन्दसौर, 
  • बसंत बैरागी निवासी शान्तनु विहार अभिन्नदन नगर मन्दसौर


 उक्त पाॅच वसूली माफियाओं के विरूद्व धारा 327,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया है।
फरियादी ने बताया की नेहरू बस स्टेण्ड पर उसके  प्रतिष्ठान  पर दिनांक 29.01.2020 को अशोक तात्रिक, संजु बाबा ओर बसंत बैरागी आये एंव धमकाते हुये बोले की "हम विक्की ओर विजय कप्तान के आदमी है। तुझे याद होगा 10 से 12 दिन पहले मेरे बोस तुझे समझा कर गये थे। पर अभी तक तेरा हप्ता नही पहुचा चुप - चाप 2000 रू दे, हमारा काम बस स्टेण्ड के आस पास लगी गुमटियों , दुकानो एवं बस ऐजेन्टो से हप्ता वसुल कर विक्की भाई, ओर विजय कप्तान को देेने का है ओर जो हप्ता नही देता उस को ठिकाने लगा देते या उस का धन्धा बंद करवा देते है " ऐसा बोलते हुये फरियादी के  साथ मारपीट की साथ ही पुलिस के पास नही जाने की धमकी दी,  डर के मारे पीड़ित ने  2000 रू दे दिये उक्त तीनो बदमाशो द्वारा आस-पास की दुकानो एवं बस ऐजेन्टो से अवैध रूपये वसूलते हुये चले गये।



 बसंत बैरागी निवासी शान्तनु विहार अभिन्नदन नगर मन्दसौर वर्तमान में फरार है।


मन्दसौर पुलिस द्वारा ऐसे अवैध वसूली करने वालो के विरूद्व लगातार अभियान जारी है। पुर्व में भी अवैध वसूली करने वालो के खिलाफ गोपनिय शिकायत हेतु अपिल की गई थी। साथ ही मन्दसौर पुलिस द्वारा माफिया अभियान के तहत समस्त माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही की जा रही है। बस स्टेण्ड एवं शहर के किसी भी क्षेत्र में अगर कोई बदमाश या वसूली माफिया किसी भी प्रकार की अवैध वसूली करता है तो तत्काल रिपोर्ट अपने क्षेत्र के थाने पर दर्ज करावे ।

Post a Comment

0 Comments