Ticker

6/recent/ticker-posts

गरोठ के पत्रकार जगदीश अग्रवाल को जान से मारने की धमकी -Garot journalist Jagdish Agarwal threatened to kill


मंदसौर जिला प्रेस क्लब ने अति. पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा, कार्यवाहीं की मांग की

मंदसौर। दैनिक जनसारंगी के स्थानीय संपादक गरोठ भानपुरा जगदीश अग्रवाल(अधिमान्य पत्रकार मप्र  शासन)को गोली मारने की धमकी दिये जाने के मामलें में मंदसौर जिला प्रेस क्लब के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद को ज्ञापन सौपकर दोषियों पर कडी कार्यवाहीं की मांग की गई। ज्ञापन लेने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जांच कर दोषी पर कड़ी कार्यवाहीं का भरोसा दिलाया।Garot journalist Jagdish Agarwal threatened to kill
इस संबंध में पत्रकार जगदीश अग्रवाल गरोठ ने बताया कि मप्र शासन से अधिमान्य पत्रकार होने के साथ ही अनेक धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुडा हूॅ जिसके कारण सक्रियता से क्षेत्र में होने वाले आयोजन में भाग लेकर अपना अमूल्य योगदान देने से क्षेत्र में आम जनता में अच्छी पहचान ओर लोकप्रियता होने से मुझसे रंजिश रखने वाले तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मुझे अपना राजनैतिक नुकसान देखने वाले लोग इसकों पचा नहीं पा रहे  है और मेरी मान प्रतिष्ठा खराब कर जबरन बदनाम कर मेरी जानमाल सुरक्षा का गंभीर खतरा पैदा कर मेरी हत्या करने या मुझे झूठा फंसाने का षडयंत्र रच रहे है। 21जनवरी की रात करीब सवा दस बजे मोबाईल नंबर 9784823121 से फोन आता है उक्त फोन करने वाला व्यक्ति अपना नाम गोविंदसिंह सातलखेड़ी बताकर मुझे सीधे गोली मारने की धमकी देता है और श्री दूधाखेड़ी माताजी में आकर आयोजन कराने और पत्रकारिता करने पर धमकाता है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि भक्तों की आस्था के केन्द्र दूधाखेड़ी माताजी मंदिर के भव्य निर्माण के लिये मै लंबे समय से प्रयासरत हूॅ। इस सम्बंध में 3 जनवरी 2020 को दूधाखेड़ी माताजी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर मनोज पुष्प को पत्र लिखकर मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य को निश्चित समय सीमा में पूर्ण कराऐ जाने का अनुरोध किया था। कलेक्टर श्री पुष्प ने 7 जनवरी को इस संबंध में मंदिर का अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराये जाने के लिये आदेश जारी किये थे। जिसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होने की संभावना बन गई है। इसके साथ ही पिछले दिनों मॉ दूधाखेड़ी के दरबार में राष्ट­ीय धर्म सम्मेलन एवं विशाल भण्डारा और एक लाख दीप प्रज्जवलन का भी विशाल आयोजन किया था जिसमें लाखों श्रृद्वालुओं ने सहभागिता की थी। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस विराट आयोजन को लेकर भी  उक्त व्यक्ति एवं भानपुरा एवं गरोठ के कुछ लोगों ने सौश्यल मिडिया पर आधारहीन अफवाहे फैलाकर माहौल खराब कर अराजकता फैलाने का भी प्रयास किया था।
श्री अग्रवाल ने कहा कि दूधाखेड़ी माताजी के बंद पड़े निर्माण कार्यो को पुनः चालु कराने का प्रयास करने और माताजी के दरबार में विशाल आयोजन से घबरा कर मेरे विरूद्व षडयंत्र रचा जा रहा है जिससे मैरी जान को खतरा उत्पन्न हो रहा है।
श्री अग्रवाल को धमकी दिये जाने के मामलें में मंदसौर जिला प्रेस क्लब के माध्यम से ज्ञापन दिये जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद ने तत्काल जांच के आदेश दिये और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ विनोद कुमार सिंह चौहान को जांच सौपी। उन्होंने आश्वस्त किया पुलिस इस मामलें तत्काल जांच करेगी और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्यवाहीं करेगी। ज्ञापन का वाचन मंदसौर जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक संजय पोरवाल, नरेन्द्र अग्रवाल,उपाध्यक्ष संजय लोढ़ा, महावीर प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहूल सोनी, संजय वर्मा, आशुतोष नवाल, अनिल जैन, विकास तिवारी,शैलेन्द्र सिसोदिया,भारतसिंह तोमर,अर्पित डोसी,जितेश जैन, जितेश फरक्या,रईस अहमद खान,सुरेश भावसार,नरेन्द्र ब्रिजवानी,शाहीद,शंभुसेन राठौर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments