प्रभारी मंत्री ने 83.13 लाख से निर्मित गोशालाओं का लोकार्पण किया-Minister in charge inaugurated the Goshalas built with 83.13 lakhs
सभी की सेवा करना सरकार का धर्म है - प्रभारी मंत्री
मंदसौर 22 जनवरी 20/ जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा द्वारा 83.13 लाख से
निर्मित 3 गौशालाओ का लोकार्पण किया गया। ये सभी 3 गोशालाऐ बरखेड़ा पंथ, गुडभेली व अमरपूरा में स्थित हैं। सभी की सेवा करना सरकार का परम धर्म है और सरकार इस नीति पर कार्य कर रही है यह बात प्रभारी मंत्री द्वारा बरखेड़ा पंथ में कही गई। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जीवन यापन के क्षेत्रों में सरकार के द्वारा पूरा पूरा योगदान दिया जा रहा है।
सरकार वचन पत्र पर काम कर रही हैं और आगे भी ऐसा ही काम चलता रहेगा। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि अच्छी गुणवत्ता की गौशाला बनकर तैयार हुई हैं। इन गौशालाओं में सभी का सहयोग मिलेगा तभी गौशालाओं का उत्थान होगा। जिले में 90 गौशाला ओर बनेगी। जिनके बनने का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश में वृद्धि हो इसके लिए मुख्यमंत्री स्विजरलैंड की यात्रा पर गए है। जिससे प्रदेश में निवेश को बढ़ाया जा सके। जय किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत द्वितीय चरण प्रारम्भ होगा।
मई में अतिरिक्त बजट मंगवा कर पूरा ऋण माफ कर दिया जाएगा। अफवाहों पर कतई ध्यान न दे। सरकार के द्वारा जो काम किए जा रहे हैं। उस पर ध्यान दे। सरकार लगातार काम कर रही है।
![]() |
| manoj pushp |
कलेक्टर द्वारा कहा गया कि पिछले 6 महीने में जितनी भी गौशाला प्राप्त हुई थी। सभी लगभग बन चुकी है। गौशाला निर्माण कार्य के लिए साप्ताहिक समीक्षा लगातार की गई। सभी विभागों के द्वारा बहुत अच्छे से कार्य किया गया। इसके साथ ही जगह की समस्या, बजट की समस्या थी उनका मिल बैठकर निराकरण किया गया। गौशाला प्रबंधन के लिए गांव के सभी लोग मिलकर अच्छे से प्रबंध करें, तभी गौशालाओं का प्रबंध अच्छे से होगा। इस वर्ष में 90 गोशाला और मिलने वाली है। जिनको बनाने का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। विधायक श्री डंग द्वारा कहा गया की गौशाला बन चुकी है। इसको और आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग प्रदान करें। इन गौशालाओं की जन सहयोग मिलना बहुत आवश्यक है। पैसे की बचत करें और वह पैसा गौशालाओं की प्रगति में
लगाए। सभी लोग सहयोग करेंगे। तभी गौशालाओं का कार्य अच्छे से चल सकेगा। आगे भी हर ग्राम पंचायत में एक गौशाला एक खुलेगी। इसका कार्य भी लगातार जारी है। ग्रन्थों में लिखा गया है कि दान पुण्य करने से संपत्ति एवं सुख समृद्धि बढ़ती है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए गौशाला के निर्माण गायों की सेवा करने का कार्य करें एवं इस पुनीत कार्य में सभी मिलकर सहयोग करें। इस दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री गुप्ता, एडिशनल एसपी श्री मनकामना प्रसाद, मल्हारगढ़ एसडीएम, जिला अधिकारी, विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, जिला योजना समिति के सदस्य श्री नवकृष्ण पाटिल, श्री परशुराम सिसोदिया, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, गांव के सरपंच, सचिव, आमजन, किसान एवं पत्रकार उपस्थित थे।



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.