![]() |
| Cleanliness campaign blown, mouth teasing, baser colony |
बसेर कॉलोनी में न नाली है न सड़क, परेशान है क्षेत्रवासीअपनी शिकायत को लेकर नगरपालिका में भटकते रहे कॉलोनीवासी
स्वच्छता अभियान की धज्जीया उड़ाती , मुंह चिढाती , बसेर कॉलोनी -Cleanliness campaign blown, mouth teasing, baser colony
मन्दसौर। नगरपालिका मंदसौर द्वारा जहां स्वच्छता में उच्च श्रेणी में आने का प्रयास किया जा रहा है वहीं बसेर कॉलोनीवासी कई वर्षों से नाली एवं सड़क की समस्या से जुझ रहे है। अपनी समस्या को लेकर कॉलोनीवासी 22 जनवरी को जब नगरपालिका कार्यालय पहुंचे तो वहां न तो अध्यक्ष मिले, ना सीएमओ मिले ना ही आवक जावक में कोई मिला। थक हारकर उन्हें पुनः निराश लोटना पड़ा। कॉलोनीवासियों ने जल्द ही नाली और सड़क ठीक नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही।
उक्त जानकारी देते हुए कॉलोनीवासी हरजीतसिंह ने बताया कि नगरपालिका के वार्ड नं. 11 स्थित बसेर कॉलोनी में पानी की टंकी के पास नाली जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे गंदा पानी उसमें इकट्ठा रहता है तथा सड़कों पर आ जाता है। यह गंदा पानी बदबू मारता है तथा इसमें कई प्रकार के मच्छर व जन्तु पैदा हो रहे है जिससे क्षेत्रवासियों के बीमारी का कारण बन रहा है। इस नाली निर्माण बाबत् पूर्व में भी कई बार निवेदन किया गया है लेकिन अभी तक नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया। साथ ही इस क्षेत्र में सड़क भी काफी दयनीय स्थिति में हो गई है जिससे आवागमन में काफी परेशानी आती है तथा बड़े-बड़े गड्डे होने से बारिश में पानी भरा हुआ रहता है।
हरजीतसिंह ने बताया कि वह जब अपनी शिकायत लेकर 22 जनवरी को नगरपालिका पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। कार्य दिवस में भी जब नगरपालिका में कोई नहीं मिलता है तो नगर को स्वच्छता में उच्च अंक कैसे मिलेगा ?
कॉलोनीवासी हरजीतसिंह, संजय बारोठ, सुरेश फुलवानी, कृष्णा कौर, दिलीपसिंह, पीरूलाल माली, देउबाई, मधुबाई, सरस्वती, कृष्णा, दिव्या, नीतु शर्मा आदि ने नगरपालिका के अध्यक्ष एवं सीएमओ से मांग की कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी नगरपालिका की होगी।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.