Ticker

6/recent/ticker-posts

महाविद्यालय मंदसौर में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई-Various activities were conducted under the Ek Bharat Shreshtha Bharat program at the college Mandsaur

Various activities were conducted under the Ek Bharat Shreshtha Bharat program at the college Mandsaur

Various activities were conducted under the Ek Bharat Shreshtha Bharat program at the college Mandsaur
मन्दसौर। एमएचआरडी आरयूएसए के  एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22/01/2020 और 23/01/2020 को राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में महाविधालय के प्राचार्य डॉ सी एल खिंची के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। विद्यार्थियों को नागामीज़ भाषा का प्रशिक्षण दिया गया एवं नागालैंड संस्कृति से संबंधित एक शार्ट मूवी दिखाई गई जिसका उद्देश्य यहाँ के विद्यार्थियों में नागालैंड की भाषा एवं संस्कृति को प्रसारित करना है जो उन्हें नागालैंड जाने पर सहज महसुस करवाएगी।इसके अतिरिक्त एक निबंध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक "अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है,"आयोजित की तथा नाटक प्रतियोगिता भी आयोजित की गयीं जिसमे एक नाटक दल ने मालवा की संस्कृति और मालवा की लोक कला संजा,मालवा के विवाह संबंधित रीति रिवाज को प्रदर्शित किया। द्वितीय नाटक दल ने स्वच्छ्ता अभियान पर अपनी प्रस्तुती दी। नाटक प्रतियोगिता में तृप्ति जेठानियाँ, प्रियांशी बघेरवाल,नमन जैन,तनीषा सोनगरा,दीपछाया कुशवाह,राहुल कुमावत,जीवन देवड़ा,तरुण देवड़ा,दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान रितिक सेन,धीरज कुमार,यशवंत देवड़ा,निखिल शर्मा,आदित्य परिहार नाटक दल ने प्राप्त किया।
निबंन्ध प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने भाग लिया जिसमे बीए द्वितीय वर्ष के करण सिंह ने प्रथम स्थान,बीएससी तृतीय वर्ष के आदित्य परिहार ने द्वितीय स्थान और बीएससी तृतीय वर्ष के निखिल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान रूसा एवम एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की नोडल डॉ वीणा सिंह, महाविद्यालयीन संयोजक डॉ विनीता सिंह कुलश्रेष्ठ, प्रो दशरथ आर्य, प्रो सूर्यवंशी, प्रो खुशबू मंडावरा, प्रो आभा मेघवाल, प्रो सचिन शर्मा, प्रो प्रकाशचंद्र सती, प्रो निशा शर्मा, प्रो गौरा मुवेल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments