Ticker

6/recent/ticker-posts

राम ने नपा सिंहासन संभालने से पहले हनुमान को पुकारा-ram ne hanuman ko pukara

राम कोटवानी नगरपालिका मंदसौर नवनियुक्त अध्यक्ष  


मंदसौर । पहले नपाध्यक्ष की ह्त्या , दुसरे को न्यायालय के न्याय से अध्यक्षी त्यागनी पड़ी और अब तीसरे नपाध्यक्ष के तौर पर राम कोटवानी की ताजपोशी शनिवार को हो गयी | राम कोटवानी ने अकेले अपने दम पर न्यायालय की शरण में जाकर यह पद पाया है | उसके बाद बड़ी ज़द्दोज़हद के बाद २२ के मुकाबले १८ मतों से जीत कर १७ फरवरी को विजय हुए | लेकिन राम की राह आसान नहीं है | भीतरघात का मुजाहरा तो १७ फरवरी को ही होचुका था जब एक वोट कम मिला था | लेकिन भाजपा की अंदरूनी राजनीति राम को बाकी बचे कार्यकाल में कितना सहयोग और सुकून देगी यह आने वाला वक्त बताएगा | फिर भी राम ने अपनी आस्था और इश्वर में अगाध विश्वास के चलते भविष्य के सभी लक्ष्य निर्विरोध ,निष्कलंक संपन्न हो इसके लिए पदभार ग्रहण से पूर्व आनंदमयी सुन्दरकाण्ड और संस्कृत पाठशाला के बटुको के मंत्रोचार के बीच पदभार ग्रहण किया | इस प्रकार से पदभार ग्रहण करने वाले वे पहले अध्यक्ष है | फिर भी उम्मीद यही है कि ईश्वर से उन्होंने गरीब जनता की सेवा में निस्वार्थ भाव , ईमानदारी से कर्तव्यपालन और भ्रष्टाचार मुक्त नगरपालिका के लिए प्रार्थना की होगी | जबकि इसके पूर्व नगरपालिका में लक्ष्मी पूजन का जोर रहा है जैसे यह नगरपालिका ना होकर लाभ हानि का व्यापार केंद्र हो | उम्मीद यही की जा सकती है कि उनके कदम मजबूत रहे , लालच उन्हें डगमगाए नहीं | 



पंडित डॉ मिथिलेश नागर का प्रभावशाली सुन्दरकाण्ड सुन्दरकाण्ड और वेदपाठी बटुको के मंत्रोचार के साथ पदभार ग्रहण 


डॉ मिथिलेश नागर 



दायित्व ग्रहण समारोह के पूर्व प्रातः10.30 से 1.30 बजे तक डॉ मिथिलेश नागर के मुखारबिन्द से प्रभावशाली सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं उसके बाद पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला के विद्ववान बटुको के द्वारा वेद मत्रोच्चार का कार्यक्रम हुआ। 

संस्कृत पाठशाला के बटुक 




केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत, सांसद श्री गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री गुर्जर, जिलाध्यक्ष श्री सुराणा, पूर्व मंत्री श्री चावला के आतिथ्य मे नपाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ आयोजित 




दोनो धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत केन्द्रिय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद्र गेहलोत के मुख्य आतिथ्य, सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर के विशिष्ठ आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सुराणा एवं प्रदेश के पर्वू मंत्री श्री कैलाश चावला के विशेष आतिथ्य में नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी ने नपाध्यक्ष पद का पदभार संभाला। 

सभी जनप्रतिनिधीयों एवं संगठन के पदाधिकारीयों की उपस्थिति में श्री कोटवानी ने नपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथिगणो ने श्री कोटवानी का साफा बाधंकर एवं तिलक लगाकर उन्हे नगर के विकास की जिम्मेदारी सौपी। इस अवसर पर श्री मिथिलेष मेहता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मदनलाल राठौर, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निहालचंद्र मालवीय, भाजपा महामंत्री श्री अजय सिंह चैहान, श्री अशोक सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कियावत, मंदसौर जनपद अध्यक्ष श्री शांतिलाल मालवीय, भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष श्री अरविन्द्र सारस्वत, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष श्री अजय आसेरी, नपा उपाध्यक्ष श्रीसुनिल जैन महाबली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री हितेश चैधरी भी मंचासीन थे। केन्द्रिय मंत्री श्री गेहलोत ने मंदसौर नपा कार्यालय में निशक्तजनों को बाधारहित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगभग 38 लाख 75 हजार रू की राशि से तैयार हुई लिफट का भी लोकार्पण किया । श्री गेहलोत ने फिता काटकर व शिलालेख पट्टिका का अनावरण करके मंदसौर नगर को यह सौगात प्रदान की। 

केन्द्रिय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री श्री गेहलोत ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में कहा कि राम कोटवानी ने न्यायीक लडाई लडकर मंदसौर नपा कार्यालय में पुनः भाजपा को स्थापित किया। उसके लिये श्री कोटवानी बधाई के पात्र है। मै आज इस कार्यक्रम में सभी को यह विश्वास दिलाता हूॅ कि मै भारत सरकार के माध्यम से मंदसौर नगर के विकास के लिये हर संभव सहयोग करूंगा। भारत सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाए है उनका लाभ मंदसौर नगर वासियों को मिले ऐसा मेरा प्रयास रहेगा। आपने कहा कि जनहित व देशहित के लिये हम सभी को तत्पर रहना चाहिए। आगामी समय में श्री कोटवानी की परिषद विकास का किर्तीमान रचेगी। ऐसी मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है। 

अध्यक्षीय उदबोधन में सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मेरे द्वारा दिये गये पत्र के बाद श्री गेहलोत ने भारत सरकार से नपा में लिफट हेतु राशि उपलब्ध करायी इसके लिये मै आभारी हूॅ आपने कहा कि नये कलेक्टेड भवन में दिव्यागों को आवागमन की सुविधा मिले इसके लिये यहां लिफट लगायी जाना चाहिये। मै श्री गेहलोत से निवेदन करता हूॅ कि वे मंदसौर के नये कलेक्टर भवन को भी लिफट हेतु धनराशि भारत सरकार से उपलब्धस कराये। आपने इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष श्री स्व श्री प्रहलाद बंधवार की कार्य शैली की प्रशंसा की और कामना की कि श्री कोटवानी भी आगामी समय में संगठन की मंशा के अनुरूप कार्य कर मंदसौर नगर का नाम गौरविन्दत करेगे। श्री गुप्ता ने विधायक श्री सिसौदिया की ओर सेभी दायित्व ग्रहण समारोह के प्रति शुभकामनाए दी ओर कहा कि पारिकावारिक कार्यक्रम में जाने कारण वे आज नही आ पाये। लेकिन उनका पुरा आशीर्वाद श्री कोटवानी के साथ है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि जनता की सेवा करने का अवसर भाग्यशाली व्यक्तियों को ही मिलता हैं कभी कितना कार्यालय है किसकी सरकार है यह विचार न करे। बल्कि जनता की सेवा में समर्पित भाव से जुट जाये। श्री चावलाजी जो कि आज हमें मार्गदर्शन देने पधारे है उन्होने भी इसी नपा परिषद में विपरित समय में अच्छा कार्य करके जनता का दिल जीता था श्री कोटवानी जी भी उसी मार्ग पर चलाते हुए जनभावनाओं को समझते हुये समाज की अंतिम पक्ति की सेवा के कार्य में जुट जाये। श्री कोटवानी आप के साथ पुरा संगठन व पार्षदों का समर्थन है। आप जनता के हित में कार्य करें। 


भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सुराणा ने कहा कि स्व श्री बंधवार के असमय जाने के बाद 13 माह बाद श्री कोटवानी का नपाध्यक्ष पर पर निर्वाचन होना शुभ लक्षण है कि अब मंदसौर नगर के विकास की गति तीव्र होगी। भाजपा संगठन के पाषदो ने सर्वानुमति से श्री कोटवानी के नाम पर निर्णय लेकर उसे नपाध्यक्ष पर पर काबिज कराया है मै सभी पार्षदो के प्रति आभारी हूॅ। 
ye cooler hai 

मप्र शासन के पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला ने कहा कि लम्बी कानूनी लडाई के बाद भाजपा का जिला निष्ठवान कार्यकर्ता मंदसौर नपाध्यक्ष पद पर काबिज हुआ है। सरकार के राजनीतिक रवैये के कारण मंदसौर नपाध्यक्ष पद पर काबिज हुआ है। गजा महाराज से लेकर स्व श्री बंधवार तक सभी ने मंदसौर नगर के विकास के लिये पुरे समर्पण भाव से काम किया। श्री चावला ने कहा कि कोटवानी का नाम भले ही राम है लेकिन अब उसे काम हनुमाऩ के रूप् में करना होगा तथा मंदसौर नगर जनता राम मानकर उसकी सेवा करनी होगी। 

स्वागत उदबोधन देते हुए नर्वानिर्वाचित नपाध्यक्ष श्री कोटवानी ने सर्वप्रथम स्व श्री बंधवार को स्मरण करते किया और कहा कि श्री बंधवार के जाने के बाद मदसौर मे जो खालीपान आया है उसे मे लम्बे तक भरना असभव है मुझे 11 माह का कार्यकाल और मिला है मै प्रयास करूगा िकइस 11 माह के कार्यकाल मे ंनगर का चहुमुखी विकास दो श्विाना शुद्धिकरण प्रोेजेक्ट पर कार्य शुरू हो तथा शासन स्तर पर जो भी प्रोजेक्ट लम्बित है उसमें राज्य सरकार मिले मंदसौर नपा के कार्य के लिये जनता मुझसे 24 घंटे कभी भी सम्पर्क कर सकती है । किसी व्यक्ति को अकारण नपा के चक्कर नही कराना पडे मैेने नगर के विकास का जो प्लान बनाया है मुझे विश्वास है कि पार्षदगणो उसमें सहयोग प्रदान करे। तैलिया तालाब पिकनिक स्पाट क्षैत्र का विकास हो तथा यहा वाटर पार्क एवं अन्य कई सुविधा मिले ऐसा में प्रसाय करूगा। एसपी निवास से लेकर तैलिया तालाब तक जो मार्ग है उसे आदर्ष सडक बनाने का भी मेरा प्रसाय रहेगा। नपा काॅलोनी के स्थान पर सुव्यवस्थित व्यावायिक व आवासीय काम्पलेक्स बने तथा उससे जो आय प्राप्त हो रहा हो उसे नगर का विकास हो मेरा प्रयासरहेगा। 

कार्यकम में पधारे अतिथियो का स्वागत नपा अध्यक्ष श्री कोटवानी, उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबली पार्षदगण मुकेश खमेसरा, विनोद डगरवार, निरांत बग्गा, श्रीमती अनिता सत्यनारयण भांभी, श्रीमती लिखिता आशीष गौड, श्रीमती आजाददेवी भारत कोठारी, श्रीमती दिपीका निलेश जैन, नरेन्द्र बारिया, गुडडु गढवाल, श्रीमती सरस्वती रमेश ग्वाला, श्रवण राजवनिया, श्रीमती संध्या अरूण शर्मा, रश्मि पिता शुभसेन राठौर, श्रीमती अगुरबाला कर्नावट श्रीमती रेखा राजेश सोनी, पुलकित पटवा, विक्रम भैरवा, श्रीमती सुनिता बाहेती, श्रीमती विघा पुखराज दशौरा, अनिल मालीवय सीमओं श्रीमति सविता प्रधान गौड, भाजपाा उपाध्यक्ष पारस मावर, पूर्व नपसाध्यक्ष रेणुका रामावत, जिला महामंत्री श्री हिम्मत डांगी, विनय दुबेला, गणपत आंजना, बिन्दु चंदे, रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष चेयरमेन रिप्पी चावला, जिला मिडिया प्रभारी राजेश नामदेव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाबुलाल चैहान, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पाटीदार, राजु गोड, सुरेश भावासार, राजेन्ग्र अग्रवाल, विजय पोपट, अशोक मारू, रमेश घोडला, शरदा राजनविनया, केसरीमल जटिया, मीनु मंसुरी, भानुप्रतापसिंह सिसौदिया, नानालाल अटोलिया, मांगीलाल कुमावत, हर्ष पाटिल, मिथुन वप्ता, भूपेन्द्र सोनी, समाज सेवी दृश्टानंद नैनवादी, गोपाल परवानी, मुकेश होतवानी, रविन्द्र, राजराम तंवर, जदगीश सेठिया, विनोद मेहता, अभय डोसी, पं रमेश शर्मा, कमल कोठारी, सलीम भाई रेडीमेड, दिलीप ंचदवानी, किशोर कोठारी, राजेश चाहुजा, तेजपालसिंह शक्तवात, इमराज अब्बवासी, दिपक मालवीय, हंसराज कब्बाडी, किशोर शास्त्री, धनश्याम जोशी, धीरज पाटीदार, बसंतीलाल मालवीय, करण परिहार, कोटवानी परिवार के सदस्यगण श्रीमती जयश्री कोटवानी, मोहित कोटवानी, हार्दिक कोटवानी, अनिल संगवानी, ब्रजेश नैनवानी, समाजसेवी महेश जुनवाल, महिला नेत्री प्रेमलता मिण्डा, अर्चना गुप्ता, प्रीति रोखले, निर्मला गुप्ता, गरिमा गुप्ता सुनीता गुंजरिया, तुलसा खात्री डाॅ कुशल शर्मा काउ जजवानी, राजकुमार गुप्ता, जनकुवर भाटी, संत कंवरराम गरबा मण्डल के सदस्यो ने स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया तथा आभार नपा उपाध्यक्ष सुनिल जैन महाबली ने माना। 

Post a Comment

0 Comments