कर दिया लाखो का खेल ,
अब लगे एक दुसरे को बचाने में -EOW के रडार पर
-Economic Offences Wingनायाब तहसीलदार तेजकरण वर्मा ,रेवेन्यु इंस्पेक्टर साधना सोलंकी ,पटवारी रविन्द्र पाटीदार पर आर्थिक अपराध अन्वेंशन की जांच
मंदसौर |नायाब तहसीलदार तेजकरण वर्मा ,रेवेन्यु इंस्पेक्टर साधना सोलंकी ,पटवारी रविन्द्र पाटीदार पर आर्थिक अपराध अन्वेंशन ब्यूरो ने जांच बैठाकर कार्यवाही आरम्भ कर दी है | शुरुआती शिकायते होने पर नायाब तहसीलदार ,रेवेन्यु इंस्पेक्टर और परवारी एक दुसरे को बचाने की कार्यावाहीया करते रहे लेकिन उच्चस्तर के योग्य अधिकारियों के आगे इनकी चालाकी धरी के धरी रह गयी |
मामला कुछ यूँ है कि मंदसौर पुलिस को जनता शिकायत क्रमांक /६२/२०१८ के माध्यम से संज्ञान में आया कि ग्राम गुर्जर बरडिया के सर्वे क्रमांक ५४९/1/1 की भूमि धापूबाई,यशोदा बाई द्वारा तहसील न्यायालाली में आवेदन दिया था | जिसमे नायाब तहसीलदार तेजकारन वर्मा द्वारा किसी भी पक्षकार के कथन नहीं लिए गए और आदेश जारी कर दिया गया | रेवेन्यु इंस्पेक्टर साधना सोलंकी द्वारा उक्त भूमि का ट्रेस नक्षा प्रस्तावित किया गया और हल्का पटवारी रविन्द्र पाटीदार ने बटांकन आदेश के बिना 5 दिसम्बर 2017 में कम्पूटर में बी-1 खसरा दर्ज कर लिया गया जबकि बटांकन का आवेदन 30 दिसम्बर 17 को पेश किया गया |
इस प्रकार नायाब तहसीलदार ,रेवेन्यु इंस्पेक्टर ,पटवारी ने आवेदन प्रस्तुत करने के पूर्व ही बटांकन आदेश जारी कर दिया | इसमे उक्त तीनो शासकीय सेवको के अलावा शिवनारायण ,छगनलाल पाटीदार ,धापुबाई गुर्जर और यशोदा बाई गुर्जर ने मिलकर शासकीय रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अवैध लाभ प्राप्त किया |
उक्त प्रकरण में जिनेश जैन द्वारा शिकायत कि गयी थी, तथा लम्बी ज़द्दोज़हद के बाद आर्थिक अपराध अन्वेंशन ब्यूरो उज्जैन द्वारा मामले को अपनी जांच में ले लिया गया है | इसमें दोषियों को कितनी जल्दी सज़ा मिलेगी यह जांच कर्ताओं की निष्ठा पर निर्भर करता है |

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.