![]() |
| Will the spades of "Hukum Singh" have effect or will it remain neutral? Journalists showed a mirror! |
मंदसौर | जिले के प्रभार मंत्री हुकुम सिंह कराडा
के हुकुम की तामिल किस गति से होती है ? प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह के “हुकुम” को
प्रशासन कैसे तौलेगा ? यह भी एक बात है | क्युकि नालो की राजनीति , किसान आन्दोलन
में लिप्त अफसरों को उपकृत करना, जमानत के रहम पर भ्रष्टाचार की आरोपित मंदसौर
नगरपालिका मुख्य अधिकारी सविता प्रधान की पदस्थापना ,खाद्य सुरक्षा विभाग के
अधिकारी जमरे का जमकर दुकानदारों से अवैध
वसूली , टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी के मास्टर प्लान में जमकर भूमाफियागिरी और भाजपा-कांग्रेस “चोर चोर मौसेरे भाई” वाली आम धारणा के सवालों पर पत्रकारों ने जमकर सवाल दागे | हालाकि इस दौरान कराड़ा
ने कई सवालों के गोले कलेक्टर मनोज पुष्प की और मोड़ दिए फिर भी मीडिया कर्मियों ने सरकार
के आगे विपक्ष की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है |Will the spades of "Hukum Singh" have effect or will it remain neutral? Journalists showed a mirror!
अभी तक मंदसौर प्रशासन ने अपराधियों और माफिया पर
जो कार्यवाहीयां की है उससे जनता खुश है, यह जानकारी भी कुछ कलेक्टर प्रशंसा कशीदाकार पत्रकारों ने मंत्री जी को दी वह तब जब “चमकोमायसीन” के सवाल पूछे जा रहे थे | वर्तमान जनप्रतिनिधियों
का नाम लिए बगैर भी कई इशारे हुकुमसिंह की तरफ उछाले गए | अब यदि हुकुम के हुकुम
में ताब होगी तो तेलिया तालाब मुद्दा और नालो कब्जाये बंगलो के सवालों के
मुकम्मल जवाब मख्यमंत्री कमलनाथ के प्रभारी मंत्री दे पायेंगे वरना मंत्रालय और जिला चलाने का पुराना अनुभव दोबारा जनता की अपेक्षा की झोली को
रीता ना करदे | Will the spades of "Hukum Singh" have effect or will it remain neutral? Journalists showed a mirror!
“प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के दौरान कुछ संगठन पदाधिकारियो के लिए व्यवसायिक श्रेष्ठता
साबित करने का भी अवसर बना , कुछ हिलते-डुलते पदाधिकारियों ने वरिष्ठ और कनिष्ठ का भेद बताकर अपनी चोकड़ी को मंत्री और
प्रशासन के आगे प्रदर्शन माध्यम भी बनाया | कुछ ने जोर से बोलकर सवालों के सलीके पर
ज्ञान पिलाया और जब उनका नंबर आया तो सारा ज्ञान सलाखों पे टांगकर ढेरसारे सवालों
की बौछार कर दी बाकी पत्रकारो के सब सवाल , खुद की उपस्थिति के सवाल बनकर रह गए |Will the spades of "Hukum Singh" have effect or will it remain neutral? Journalists showed a mirror!

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.