Ticker

6/recent/ticker-posts

"माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई" साबित करती है कि पिछले 15 साल से भाजपा माफिया की संरक्षक है - सोमिल नाहटा ("Stern action on mafias" proves that BJP has been the guardian of mafia for the last 15 years - Somil Nahata)

सोमिल्नाहता
सोमिल नाहटा 




प्रशासन यदि अब सही कार्रवाई पर तो 15 साल उसे रोकने वाले कौन!

कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा ने कहा माफियाओं पर कार्रवाई बताती है 15 साल भाजपा बनी इनकी संरक्षक("Stern action on mafias" proves that BJP has been the guardian of mafia for the last 15 years - Somil Nahata)

मंदसौर। वही अधिकारी, वही प्रशासन और वही जिम्मेदार, लेकिन, काम के तरीके और जरूरी कार्रवाईयों में आवश्यक रफ्तार एकदम बदली हुई। ऐसा क्यों है, क्या ऐसा माना जाए कि जो माफिया 15 सालों में पनपे या मजबूत हुए या कार्रवाई से बचे रहे उन्हें सरकार या सरकार में बैठे लोगों से संरक्षण मिलता रहा! यदि ऐसा है तो क्या ऐसे संरक्षणकर्ताओं पर भी कार्रवाई नहीं हो जाना चाहिए! यह सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा ने 15 सालों में ना हो सकी कार्रवाईयों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है।
एक विज्ञप्ति में श्री नाहटा ने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलने से आया अंतर जनता को स्पष्ट नजर आ रहा है। नालों के सीमांकन प्रारंभ हुए हैं। माफियाओं पर ऐतिहासिक कार्रवाईयां हुई हैं। विकास को गति मिली है और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। यह कांग्रेस की ईच्छाशक्ति और मजबूत प्रशासनिक दक्षता का परिणाम तो है ही। लेकिन, साथ ही इस बात का भी घोतक है कि कांग्रेस सांठगांठ और साझेदारी की राजनीति से दूरी रखती है। श्री नाहटा ने कहा कि यह सभी कार्रवाईयां 15 सालों में क्यों नहीं हो सकी, उलटा माफिया किस्म के लोग मजबूत क्यों हुए! क्यों नालों पर कब्जे होते रहे, क्यों जलस्त्रोंतो को रोंदा गया उनकी दुर्दशा हुई। दलालों, माफियाओं का बोलबाला हुआ। क्या इसके लिए वे जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, जिन पर एक अच्छा शासन देने की जवाबदेही थी।


श्री नाहटा ने कहा कि वे लोग जो गलत करने वालों को संरक्षण देते रहे या उनके साझेदार के रूप में सामने आए। ऐसे लोगों के नाम भी उजागर होने चाहिए। साथ ही 15 सालों तक सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी का भी आंकलन किया जाना चाहिए। श्री नाहटा ने कहा कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य स्पष्ट है कि जनता को एक बेहतर, पारदर्शी और सुरक्षित शहर मिले। वर्तमान कार्रवाईयों ने इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। प्रशासन को ठीक दशा और दिशा में काम करने की आजादी और जनप्रतिनिधियों की ईमानदार ईच्छाशक्ति का यह परिणाम है।

Post a Comment

0 Comments