श्री पशुपतिनाथ महा घंटा अभियान मण्डली द्वारा महाशिवरात्रि परभगवान पशुपतिनाथ को लगेगा 3700 किलो खिचड़ी का महाभोगआयोजन की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न
मंदसौर । श्री पशुपतिनाथ महाघंटा अभियान मण्डली द्वारा आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष ओर वृहद रूप से भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ को 3700 किलो साबूदाने व ड्रायफ्रूट्स से बनी खिचड़ी का महाभोग लगाया जाएगा इस अवसर पर मण्डली द्वारा भजन मण्डली का भी आयोजन होगा । इसी आयोजन को वृहद रूप से आकार देने की तैयारी को लेकर मण्डली की एक बैठक पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई ।
बैठक की अध्यक्षता पत्रकार नरेंद्र धनोतिया ने की व अतिथि के रूप में युवा नेता धीरज पाटीदार उपस्थित थे । मण्डली के दिनेश नागर व राजेश पाठक ने आयोजन की रूपरेखा के बारे में सभी को अवगत कराया । बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार श्री धनोतिया ने कहा कि संपूर्ण जिले में महा घंटा अभियान मण्डली एक जाना पहचाना नाम बन चुका है । मण्डली द्वारा आमजन के सहयोग से बनवाये गए 3700 किलो वजनी महाघंटे को भी पशुपति की शरण मे भेंट कर दिया गया है उसी अनुरूप महाशिवरात्रि पर वही वजन 3700 किलो साबूदाने व ड्रायफ्रूट्स की खिचड़ी का महाभोग जो मण्डली द्वारा बाबा को लगाया जाएगा उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है । सभी इस आयोजन को मिलकर पूर्ण करेगे ।
भाजपा नेता श्री पाटीदार ने कहा कि मण्डली द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ को जो खिचड़ी महाभोग लगाने का निर्णय लिया गया है वह प्रशंसनीय है । इस भव्य आयोजन को एक योजना अनुसार व भव्यता के साथ सभी के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा । जिस आयोजन में सभी का सहयोग होता है वह निश्चित ही सफल होता है । जिसका उदाहरण महा घंटा के निर्माण में सभी ने देखा है , सभी के सहयोग व मण्डली की मेहनत ने देश भर में एक इतिहास रच दिया है । इस आयोजन को भी सफल बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी ।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यो ने अपने अपने सुझाव दिए । बैठक में हितेन्द्र भाटी, सुनील वेद्य, नीरज जोशी, रामेश्वर भावसार, नितिन हिंगड़, सुनील दानगढ़, जितेन्द्र पाटीदार, मनोज पोरवाल, सत्यकाम चौरड़िया, अनुप परमार, पुरूषोत्तम भावसार, राजू गोस्वामी, पवन सोनी, आशीष त्रिवेदी, अरूण अग्रवाल, विकास सिंह बडगोती, अम्बालाल चौहान, अंकित खिंची, सतीश अग्रवाल, राजेश माली, मोहन वाघेला, नंदकिशोर पोरवाल, राधेश्याम बरानिया सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे ।
बैठक का संचालन दिनेश नागर द्वारा किया गया व आभार चेतन जोशी ने माना । इस अवसर पर महाघंटा अभियान मण्डली के सदस्य पवन सोनी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भोजन व्यवस्था हेतु संचालित हो रही भोजनशाला में 5100 रु, प्रदान कर एक दिन के भोजन के लाभार्थी बने जिस पर मण्डली द्वारा उनका बहुमान किया गया । मण्डली के सभी सदस्यों ने भी भोजनशाला में प्रसादी ग्रहण की । उक्त जानकारी नीरज जोशी नेे दी ।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.