बहुजन(bahujan) क्रांति मोर्चा ने एनआरसी(NRC) एवं सीएए(CAA) के विरोध में राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
मन्दसौर। बहुजन क्रांति मोर्चा जिला मंदसौर द्वारा 8 जनवरी को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार श्री नांदेड़ा को लेकर एनआरसी की सूची मंे निकाले गये लोगों को पुनः शामिल करने एवं सीएए कानून को रद्द करने की माग की गई। साथ ही अन्य संवैधानिक बिन्दूओं का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि एनआरसी सूची में जिन 17 लाख 20 हजार 933 लोगों को निकाल दिया गया है उन्हें पुनः सूची में शामिल किया जाए। सीएए कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 का हनन है इसलिये इसे रद्द किया जाये। इस कानून की वजह से देश में अशांति फैल चुकी है और इसके लिये केन्द्र सरकार जिम्मेवार है। इसलिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह पर शांति फैलाने और दो सामाजिक समूहों में विवाद निर्माण करने का गुनाह दर्ज किया जाये। इन कानूनों का विरोध में आंदोलन करने वाले लोगों पर झूठे केस को वापस लिया जाये। एनआरसी और सीएए में डीएनए कार्ड के आधार पर ही नागरिकता दी जाये। ईवीएम के साथ वीवीपेट लगाकर ईवीएम की वजह से आए चार दोष दुरूस्त करने के लिये 100 प्रतिशत वीवीपेट लगाने का कानून बनाया जाये। चुनाव आयोग को अनियंत्रित अधिकार दिये गये है उनको समाप्त करके उस संदर्भ में स्वतंत्र योजना का निर्माण किया जाये। 10 सालों के लिये राजनैतिक आरक्षण बढ़ाकर एससी/एसटी को प्रतिनिधित्व विहिन किया गया है इसलिये पूना पेक्ट की शर्तो। का अमल करते हुए राजनैतिक आरक्षण समाप्त किया जाये। इंटरमिडियेट्री कास्ट निर्माण करके उसमें शामिल जातियों को स्वतंत्र रूप से आरक्षण दिया जाये और यह करते समय ओबीसी के आरक्षण को बिल्कुल ही धक्का नहीं लगाया जाये। 2021 में होने वाली जनगणना में जाति आधारित जनगणना की जाये तथा उसे जनता के लिये सार्वजनिक किया जाये। साथ ही ज्ञापन में कहा गय कि है उपरोक्त संवैधानिक अधिकारों के लिये तीन चरणों में प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें 29 जनवरी को भारत बंद का आव्हान भी किया जाएगा।
ज्ञापन देते वक्त बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक राजू मालवीय, भीम आर्मी महासचिव नागेश्वर सूर्यवंशी, भीम आर्मी जिला संयोजक विनोद खेरालिया, मुशर्रफ खान, मुस्लिम मोर्चा जिला मंदसौर के हाफिज अब्बास मोलाना, अध्यक्ष अली अयुबी, भारत मुक्ति मोर्चा श्यामलाल चावली, भारतीय किसान मोर्चा के छगनलाल तंवर, अ.जा.ज.जा. विकास परिषद् प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया, मो. हुसैन, शब्बीर हुसैन, सिकन्दर मंसूरी, मुशरफ खान, दिनेश मालवीय, कमलेश मालवीय आदि उपस्थित थे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.