![]() |
| प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत इस महा आयोजन के संयोजक और तीन छतरी बालाजी के सेवक श्री श्री 108 रामकिशोरदास महाराज |
मंदसौर | तीन छत्री बालाजी धाम मंदसौर पर नौ कुण्डीय श्रीराम
महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है | जिसमे कलश यात्रा . देव बनो प्रतियोगिता ,
दिव्यांग बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम ,संगीतमयी सुन्दर काण्ड और अंत में महाप्रसादी का आयोजन भी शामिल है | लगभग
1000 साधू संतो का पदार्पण भी मंदसौर की धरा पर होने से कार्यक्रम की विशालता का
सहज अंदाजा लगाया जा सकता है |(9 Kundiya Shri Ram Mahayagna to be held from January 25 to February 4)
इस आशय की जानकारी प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के
तहत इस महा आयोजन के संयोजक और तीन छतरी बालाजी के सेवक श्री श्री 108 रामकिशोरदास
महाराज ने पत्रकारों को दी | उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य देश समाज
में शांति और समृद्धि है | यज्ञ के इस विशाल आयोजन से देश दुनिया में सनातन धर्म के
प्रति आस्था और आने वाली पीढ़ी को धर्म संस्कृति का पाठ भी सीखना है |
संत सम्मेलन एवं भव्य शोभायात्रा
महाराज ने आगे बताया कि 3 फरवरी को दोपहर 1 बजे देश के कोने कोने से आने
वाले लगभग १००० संतो का सम्मलेन के साथ ही सायं 4 बजे भव्य शोभा यात्रा भी निकाली
जायेगी |
हनुमंत कथा पंडित दशरथ भाई जी के मुखारविंद से
कार्यक्रम की और अधिक जानकारी देते हुए मातृशक्ति सेविका श्रीमति
प्रियंका मनीष जैन(निम्बाहेडा) ने बताया कि राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्रीराम कथा मर्मग्य पंडित दशरथ
भाई जी द्वारा 26 जनवारी से 30 जनवरी तक सायं 6 से 9 बजे तक श्री हनुमंत कथा का
आयोजन रखा गया है |
“सुनो रे राम कहानी” बाबा सत्यनारायण मोर्य द्वारा
श्रीमति प्रियंका जैन ने बताया कि चित्र,संगीत,कविता
से युक्त “सुनो रे राम कहानी “ की प्रस्तुति मनोरंजक अंदाज़ में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बाबा सत्यनारायण मोर्या प्रस्तुत करेंगे
| जिसका समय 1 फरवरी से 3 फरवरी तक सायं 6 से 9 बजे तक का रहेगा |
सभी कार्यक्रम श्री तीन छतरी बालाजी धाम , रावण
के पीछे , नागारुन्दी , खानपुरा मंदसौर पर ही आयोजित होंगे | कार्यक्रम की सफलता के लिए सैकड़ो युवा और महिलाए अपने स्तर
से प्रयास कर रहे है |


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.