Ticker

6/recent/ticker-posts

51 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे 5 मई को , सेन समाज का निर्णय -51 couples to tie the knot on May 5

51 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे 5 मई को , सेन समाज का निर्णय -51 couples to tie the knot on May 5

51 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे 5 मई को , सेन समाज का निर्णय -जिला सेन समाज के तत्वावधान में सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई, मंगलवार को आयोजित होगा। जिसको लेकर पिपपलियामंडी के समीप जेतपुरा में सेन समाज मल्हारगढ़ तहसील की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया कि सेन समाज के भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को जेतपुरा में आयोजित किया जाएगा। 

नाथुलाल सौलंकी सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष बनाये गये- सामूहिक विवाह को भव्य रूप से मनाने हेतु सामूहिक विवाह समिति बनाने का निर्णय लिया गया जिसके अध्यक्ष नाथुलाल सौलंकी बनाये गये। 

बैठक में बताया कि इस विवाह सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़े शामिल हो इसके प्रयास किये जायंेगे। प्रारंभिक रूप से 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। इस विवाह सम्मेलन में वर एवं वधु पक्ष से 17051-17051 रू. लिये जायेंगे। 
इस अवसर बैठक में विशेष रूप से जिला सेन समाज के अध्यक्ष शंभूसेन राठौर, सेन परिचय के प्रधान सम्पादक शिक्षाविद् भगवतीप्रसाद गेहलोद, जिला संरक्षक श्यामलाल सेन छायन, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सेन रलायता, जिला कोषाध्यक्ष रमेश सेन बुढ़ा, राधेश्याम सेन एडव्होकेट पिपलियामंडी, मांगीलाल सेन ढिकोला, मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोहरलाल सेन कनघट्टी, युवा तहसील अध्यक्ष मुकेश सेन बरखेड़ा एवं मंदसौर नगर अध्यक्ष दयाराम सेन आदि मंचासीन थे। सभी सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने एवं फिजुल खर्चे से बचाव, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को बंद करने एवं सामाजिक समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से इस विवाह सम्मेलन को सफल बनाने हेतु समाजजनों से अपील करते हुए अपने विचार रखे। 
बैठक का शुभारंभं सेनजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जगदीश सेन जोगनी, मांगीलाल सेन बूढ़ा, गोपाल सेन जोगनी, गोपाल सेन सोनी, प्रभुलाल सेन जोगनी, जगदीश सेन जोगनी, मांगीलाल सेन जोगनी, बंशीलाल सेन अमरपुरा, मांगीलाल सेन बुढ़ा, सीताराम सेन ढिकोला, रमेशचन्द्र चौहान तुरकिया, राजूलाल सेन बूढ़ा, दिलीप सेन जेतपुरा, सतीश देवड़ा मंदसौर, राकेश भाटी डिगांव, सुरेश सेन संजीत, कैलाश सेन बरखेड़ा डांगी, वरदीचंद सेन बोरखेड़ी, कन्हैयालाल सेन, रामलाल सेन सहित अनेक सेनबन्धु उपस्थित थे। बैठक का सफल संचालन राकेश सेन सम्राट ने किया एवं अंत में आभार सेन समाज के तहसील अध्यक्ष मनोहर सेन कनघट्टी ने माना। 

Post a Comment

0 Comments