| M.P. National players took part in the event of Divyang cricket match, Madhya Pradesh Panther won by 12 runs |
मन्दसौर। मंदसौर नगर में पहली बार म.प्र. महावाल्मीकि पंचायत व युनिक क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में म.प्र. दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। नूतन स्टेडियम में लेदर बॉल से आयोजित इस डे-नाईट मैच में मध्यप्रदेश टाईगर्स एवं मध्यप्रदेश पेंथर की टीमों ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश पेंथर ने 12 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के आधार पर मध्यप्रदेश की टीम बनाई गई जो दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मैच खेलेगी।M.P. National players took part in the event of Divyang cricket match, Madhya Pradesh Panther won by 12 runs
इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज मनकेले ग्वालियर, ब्रजेश द्विवेदी इंदौर, पवन भारद्वाज ग्वालियर, श्याम चकवा भिण्ड ने भी भाग लिया। ये खिलाड़ी वर्तमान में भारत की दिव्यांग टीम के खिलाड़ी भी है।
| https://amzn.to/2NL8Npf |
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.