Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व योग दिवस पर सिसौदिया परिवार ने घर पर किया योग

sisodiya parivaar
                               


 

मन्दसौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर घर पर रहकर करे योग हम अभियान के अन्तर्गत महेश सिसौदिया परिवार ने अपने परिवार से आंगन में योग क्रियाये की। प्रातःकाल दशपुर योग संस्थान के साधक महेश सिसौदिया ने योग गुरू सुरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी अभ्यास क्रम के अनुसार योग क्रियाये की। श्री सिसौदिया ने बताया कि योग से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। वहीं कई असाध्य बिमारियों को भी योग से ठिक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह हर साल योग संस्थान के साथियों के साथ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का हिस्सेदारी करते है लेकिन इस बार डिजीटिल मीडिया के माध्यम से घर पर रहकर ही योग क्रियाओं को परिवार के साथ किया।


Post a Comment

0 Comments