सुवासरा का चुनाव आम जनता और विश्वासघातियो के बीच का है
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील ने किया पदभार ग्रहण, भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, नाहर सैययद दरगाह पर चादर पेश करने के साथ ही महापुरूषो की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
मंदसौर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील ने बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। कोरोना के कारण जारी गाईड लाईन एवं नियमो का पालन करते हुये श्री पाटील ने सादे समारोह के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर पदभार ग्रहण करते हुये कांग्रेसजनो से चर्चा की। इस दौरान बडी संख्या में कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच श्री पाटील के नेतृत्व मे मंदसौर जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने एवं सुवासरा रूप चुनाव में विजय श्री हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुये शहीद वीर सैनिको को जिला कांग्रेस की ओर से दो मीनट का मौन रखकर विनम्र श्रृध्दाजंलि अर्पित की गयी।
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील ने कहा कि हमारे समक्ष कठिन चुनौतिया है। आने वाले समय में हमे बिना समय गंवाये सुवासरा उप चुनाव मे विजय हासिल करके पुनः माननीय श्री कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होनें आगामी सुवासरा रूप चुनाव को सुवासरा की जनता एवं विश्वाघातियो के बीच का बताते हुये कहा कि जनता के जनादेश को बेचने वाले तत्वो को जनता सबक सीखायेगी, हमे पुरी ताकत के साथ मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर सुवासर चुनाव जीतेगे। श्री पाटील ने पिछले दिनों आगर में बीस हजार क्विंटल गेहूं बारिश में खराब होने का मुददा उठाते हुये कहा कि सरकार एवं उसमें बैठे लोग भ्रष्टाचारियो के साथ गठबंधन करके कार्य कर रहे है। जो परिस्थितियां सामने आयी है उससे ऐसा प्रतित होता है कि गेहूं जानबुझकर खराब किया गया और अब खराब गेहूं को रेवास देवडा की पहाडियो पर लाकर ठिकाने लगाया जा रहा है जो अने सवाल खडा करता है। श्री पाटील ने कहा कि हमारे मंदसौर जिले के नेताओं के पास अदभुत क्षमता है, ऐसे नेताओं का उपयोग सुवासरा विधानसभा में लेते हुये चुनाव जीतकर प्रदेश मे कांग्रेस की वापसी करेगे। प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस को ओर अधिक मजबूत करना होगा।
इससे पूर्व निवृत्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया ने कहा कि मैं पद मुक्त हुआ हूं किन्तु कांग्रेस के प्रति अपने दायित्व से नही। सदैव कांग्रेस और कार्यकर्ताओं के लिये उपलब्ध रहूंगा। श्री रातडिया ने कोरोना काल में 71 दिनो के कालडाउन के दोरान कांग्रेसजनो द्वारा गरिबो एवं आम नागरिको की सेवा के लिये प्रशंसा करते हुये कहा कि कांग्रेस के हर नेता एवं कार्यकर्ता ने पुरी क्षमता से के साथ कार्य किया है किन्तु सरकार के सहयोग के बिना आम नागरिको की आर्थिक हालात नही सुधारी जा सकती है। उन्होनें भारत, चीन सीमा विवाद पर राहुलजी द्वारा देशहित में उठाये गये सवालो से बचने का आरोप केन्द्र एवं भाजपा सरकार पर लगाते हुये कहा कि वर्तमान में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। सुनियोजित ढंग से एक तंत्र सत्य की आवाज उठाने वालो का दबाने एवं बदनाम करने में लगा है जिसे हमें हर हाल में बेनकाब करना होगा।
पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि श्री पाटील के पास संगठन में कार्य करने एवं उसके मजबूती देने की पुरी क्षमता है, उन्होेनें निवृत्तमान अध्यक्ष श्री रातडिया के कार्यकाल की प्रशंसा की। श्री नाहटा ने कहा कि हमारे समक्ष सुवासरा रूप चुनाव के साथ ही आगामी दिनो में अनेक बडी चुनौतियां है जिसे एकता के साथ कार्य करके पार पाना है। सभी कांग्रेसजनो को प्रत्येक दायित्व को पुरी क्षमता के साथ निभाना है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री महेन्द्र गुर्जर ने कहा कि श्री पाटील ने एनएसयुआई से लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचे है। उनकी नेतृत्व क्षमता का हमें क्षत-प्रतिक्षत उपयोग करते हुये कांग्रेस को हर चुनाव में विजय बनाने का संकल्प लेना चाहिये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री श्यामलाल जोकचंद्र, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्षगण लियाकत मेव, राकेश पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री ओमसिंह भाटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सौभाग्यमल जैन करूण, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक श्री सोमिल नाहटा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीरसिंह भाटी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद्र गुर्जर, अजा विभाग जिलाध्यक्ष तरूण खिंची, सदभावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष रफत पयामी, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चैहान, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लाॅक सेवादल अध्यक्ष राजनारायण लाड, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष यूनूस मेव, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर ने भी बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान बडी संख्या में पुरे जिले से कांग्रेसजनो ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पाटील का पुष्पहारो से स्वागत कर हर्ष प्रकट किया। संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने किया। आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने माना।
भगवान श्री पशपुतिनाथजी के दर्शन किये, दरगाह पर चादर पेश करने के साथ ही महापुरूषो की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
इससे पूर्व श्री नवकृष्ण पाटील ने अपने निवास पर एकत्रित कांग्रेसजनो के साथ 1857 की कां्रति की वीरागना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत श्री पाटील ने नाहर सैययद दरगाह पर चादर पेश करने के उपरांत प्रताप स्टेण्ड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा, गोल चैराहा शहीद हेमु कालानी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बीपीएल चैराहा पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार पटेल, शहीद उधमसिंह, डाॅ भीमराव अम्बेडकर, प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित नेहरू, भारत माता प्रतिमा, शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर किये। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से श्री पाटील का स्वागत कर धर्मगं्रभ भेंट किया।
1857 में मातृभूमी के साथ धोखा करने वाले परिवार ने अपना आचरण नही बदला
संजीत नाका पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील ने मिडीया से चर्चा करते हुये कहा कि अगर 18857 में सिंधिया परिवार का सहयोग लक्ष्मीबाई को मिल जाता तो हमारा देश नब्बे साल पहले ही आजाद हो जाता। अपने हित के लिये अंग्रेजो का साथ देकर उस दौरान मातृभूमी गदधारी की गयी किन्तु अफसोस है कि उनके परिवार ने धोखे की परंपरा को आगे बढाते हुये आमजन के विश्वास को बेचते हुये सिर्फ अपना हित देखा। प्रदेश की जनता अपने मत को बेचने वालो का सबक सीखायेगी।
कांग्रेस द्वारा पेट्रोल एवं डिजल में मूल्य बढोत्तरी को लेकर किया प्रदर्शन
मंदसौर। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला एवं ब्लाॅक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चैराहा पर पेट्रोल एवं डिजल के मूल्य में निरंतर बेतहाशा मूल्य बढोत्तरी को लेकर के विरोध प्रदर्शन किया। कोरोना गाईड लाईन के पालन करते हुये कांग्रेसजनो ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा निरंतर पंद्रह दिनो से अधिक समय से प्रतिदिन की जा रही मूल्य बढोत्तरी के विरोध में अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार श्री नारायण नांदेडा को दिया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील ने ज्ञापन का वाचन करते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल में बदहाल आर्थिक तंगहाली के बावजुद आम नागरिको पर दोहरा भार डाला जा रहा है। एक ओर लोक डाउन एवं उसके बाद के हालात में मांग कम हो जाने के चलते कच्चे तेल के भाव बहुत कम हो जाने के बावजुद भारत में पेट्रोल एवं डिजल के भाव लगातार बढाये जा रहे है। विगत पंद्रह दिनो से प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थो के भावो में बढोत्तरी के कारण भाव अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है जिसके कारण परिवहन एवं कृर्षि कार्य की लागत बढ गयी है जिसे देखते हुये तत्काल सरकार को तत्काल बढे हुये भाव वापस लेने हेतु निर्देशित किया जाये।
इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ शेख, कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया, श्यामलाल जोकचंद्र, मल्हारगढ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, लियाकत मेव, राकेश पाटीदार, ओमसिंह भाटी, युवा कांगे्रेस अध्यक्ष कर्मवीरसिंह भाटी, यूनूस मेव, दीपकसिंह चैहान, सुनिल बसेर, रफत पयामी, वीपीन जैन दलोदा, कांग्रेस पार्षद एवं प्रतिनिधिगण हाजी रशीद, मोहम्मद हुसैन रिसालदार, असलम सदर, जितेन्द्र सोपरा, सुदीप पाटील, अश्फाक मेव, सादीक गौरी, शेलेन्द गोस्वामी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव आदित्य पाटील, जाहीद पठान पिपलिया, असगर भाई मेव सोनगरी, अशोक खिंची, महिला नेत्री सुनिता बंडी, प्रकाष जैन कुचडौद, दिलीप देवडा, विनोद ओझा, दशरथ राठौर, श्रीद पांडेय, रमेश सिंगार, राकेश सुरावत, सुरेन्द्र कुमावत, रमणीक पोखरना,कमलेश सोनी लाला, डाॅ दिनेश गौड, विनोद ओझा, मोहम्मद खलिल खान, अय्युब मंसुरी, मनजीसिंह मनी, शेलेन्द्र बधेरवाल, श्रीमती रेखा बधेरवाल, कचरमल जटिया, शेलेन्द्र जोशी, सम्यंक जैन, विजय जैन चैधरी, राजनारायण लाड, परमानंद चैहान, श्याम जाट, शुभम कामराज, धमेन्द्र गुप्ता, राजाराम माली, सरफराज मेव पिपलिया, फैजान खान, नीलम वीरवाल, प्रीतिपालसिंह राणा, महेश फरक्या, पकज बैरागी सुवासरा, कोहिनूर मेव, साबिर हुसैन मदारी, मजहर खान, रफीक गल्ला मुल्तानपुरा, बद्रीलाल आंजना, वहीद जैदी, इशरत शेख, दिनेश नाई, अजय सोनी अभिनंदन, सकलेन करार, विश्वास दुबे, फिरोज पठान, खुशीद आलम, संजय नाहर, रमेश ब्रिजवानी, प्रहलाद लोहार, शिशुपाल व्हील, घनश्याम चैहान, दुगेश चंदेल सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.