विजयवर्गीय के बयान से भाजपा के चाल, चरित्र पर
प्रश्नचिन्ह ?
मंदसौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के
एक विडिओ क्लिप ने भाजपा को बेकफूट पे ला कर खडा
कर दिया है | इस भाषण के विडिओ क्लिप में विजयवर्गीय कह रहे है कि “में तो रात को दो बजे भी फ़ोन उठा लेता हूँ
किसी भी कार्यकर्ता का फ़ोन आ जाए, में कलकत्ता
में भी रहता हूँ और फ़ोन आजाये कहते
है ‘दादा पत्ता खेली रिया था , पुलिस पकड़ के ले गयी’ रात को दो बजे भी थाणे पे कहना पड़ता है देख
लेना पैसे से नहीं, ऐसे ही खेल रहे थे , करना पड़ता है अपना कार्यकर्ता है |”
इस बयान के बाद मंदसौर जिले में जबरजस्त चुटकिया लेकर विरोधियों ने सोसिअल मिडिया पर वायरल किया | सुवासरा विधान सभा दौरे के दौरान ही बहजपा के पुराने कार्यकर्ता पहले से ही नाखुश थे | क्युकि हरदीप सिंह डंग पूर्व विधायक के साथ भाजपा में शामिल हुयी उनकी टीम कार्यक्रम के दौरान हावी रही | विजय वर्गीय के इस विवादास्पद बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाती ने बाकायदा प्रेस नोट जारी कर राजनीति को और गरमा दिया है | भाटी ने कहा कि उनके बयान से साफ हो गया है कि भाजपा के नेता पीडित नागरिको का साथ देने की बजाय अपराधिक तत्वो को संरक्षण देने का कार्य करते है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन से लेकर अन्य कई नेता श्री विजयवर्गीय पर इंदौर को अपराधियो का शरण स्थल बनाने का आरोप अप्रत्यक्ष रूप से लगाते रहे है लेकिन सीतामउ में श्री वियजवर्गीय ने ताशपत्ती वालो को फोन पर छुडवाने का भाजपाजनो के बीच दावा कर भाजपा के असली चाल चरित्र को उजागर कर दिया है |
श्री भाटी ने कहा कि एक तरफ श्री विजयवर्गीय ने बयान दिया वही
दुसरी ओर संजीत में भाजपा के नगर अध्यक्ष साथियो सहित घोडीदाना खेलते हुये धराये
गये, ऐसे में यह साफ है कि इंदौर की अपराधियो को संरक्षण देने वाली
नीति का पाठ मंदसौर जिले के भाजपा नेताओ को पढा गये है। भविष्य में यहां के नेता
उनके दिखाये मार्ग पर कितना चलते है य तो भविष्य के गर्भ में है किन्तु यह अफसोस
जनक है कि श्री विजयवर्गीय भाजपा के शीर्ष नेताओ मे आते है, भाजपा ने
किसानो, युवाओं एवं पीडित नागरिको की सेवा एवं उनके लिये संघर्ष करने
वालो की बजाय सटोरियो का साथ देने वाले नेता को राष्ट्रीय महासचिव एवं बंगाल
प्रभारी बनाया है जिससे भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.