उडान
किशोरी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण अभियान कलेक्टर महोदय द्धारा तैयार कराया
गया अभियान है । जिसका उद्धेश्य बेटियों का स्वास्थ्य परीक्षण, जीवन कौशल शिक्षा,
एवं पोषण की जानकारी देना है । जिससे बेटियॉ अपना बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके
और जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना कर सके । अभियान के पहले चरण में 01
जनवरी से 7 जनवरी 2020 तक चला गया । अभियान के द्धौरान कलेक्टर महोदय ने
छात्रावास मे बेटियों को बतलाया कि जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है कि हमारा तन
और मन दोनों स्वास्थ्य रहें । जब ये स्वस्थ्य रहेगें तो हम अपना बेहतर भविष्य
बना पायेगें । इसलिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे, अच्छे से पढाई करें और
अपना कैरियर बनायें ।
सिनियर कन्या छात्रावास में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत ने बालिकाओं को बतलाया कि पढाई में प्रतिशत का क्या महत्व होता हैं ।
कैरियर मे कैसे कोई 1 नम्बर या इससे भी कम नम्बर से पिछड़ जाता हैं । इसलिए हमें
पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए । परीक्षा की तैयारी अच्छे से करना चाहिए ।
पिछले वर्ष के पेपर लेकर, तीन घण्टे के पेपर को ढाई घण्टे में हल करने का प्रयत्न
एक ग्रुप बनाकर करना चाहिए जिससे परीक्षा के दौरान सहजता से पेपर हल कर सके । उक्त
छात्रावासों में उडान अभियान में आर.बी.एस.के. की टीम द्धारा 582 छात्राओं का स्वास्थ्य
परीक्षण किया गया । ऐनिमिया में सुधार हेतु छात्राओं को आयरन टेबलेट दी गई । जिससे
सम्बंधित बालिकाओं के हीमोग्लोबिन में सुधार हो सकें । अभियान 91 छात्राओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ।
जहॉ आवश्यक उपचार किया जावेगा । इसके अलावा बुखार, सर्दी, खॉसी इत्यादि की दवा
वितरण की गई ।
महिला एवं बाल विकास की टीम ने
लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या हैं, आंगनवाडी में क्या सुविधाऐं दी जाती हैं, व्यक्तिगत
स्वाच्छता कैसे रखे, गुडटच और बेडटच क्या हैं । अपना ध्यान कैसे रखें इत्यादिओं
विषयों पर जानकारी दी हैं । जिससे बेटियॉ इन सुविधाओं का लाभ उठा सके । शिक्षा
विभाग की उमंग टीम ने जीवन कौशल कला के विषय में जानकारी दी अपने व्यक्तित्व का
विकास कैसे करें, लक्ष्य की पूर्ति के लिए कैसेट रणनीति बनाये, तनाव का प्रबंधन
कैसेट करें, जीवन में समय महत्वपूर्ण हैं । समय का प्रबंधन कैसे करे, पोषन क्या
हैं । इत्यादि 10 बिन्दुओं पर जानकारी दी हैं । क्लिंटन फाउंडेशन की टीम ने भोजन
से कैसे हीमोग्लोबिन बढाये जा सकता हैं, आयरन की गोली नियमित ले, गोली सोते समय
ले, हरी सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन करे जिससे कुपोषण एवं ऐनिमिया दोनो को दुर किया जा सकता हैं। इस
दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग का पूर्ण सहयोग रहा हैं ।
उक्त अभियान में डॉ. ए. के. मिश्रा
मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी के मार्गर्दशन में क्रियान्वित किया गया । जिसमें स्वास्थ्य
विभाग की टीम नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, डॉ. सिद्धार्थ पाटीदार, राजेश रजक,
सुरेशचन्द्र मुवेल, पंकज सॉंवलिया एवं आर.बी.एस.के. की टीम सम्मलित रही ।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.