Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर की अपील- मतगणना के दौरान इन बातो का रखना होगा ध्यान - MP by election 2020

 




कलेक्टर द्वारा सभी से मतगणना हेतु सहयोग की अपील

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा 10 नवम्बर को होने वाली मतगणना से जुडे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियोंराजनैतिक दलों के अभ्यर्थियोंमतगणना अभिकर्तामीडिया कर्मियों तथा आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने बताया कि मतगणना स्थल पर कोई भी मोबाइल फोन नहीं लायेंगे। जिन मीडिया कर्मियों को मोबाइल की स्वीकृति दी गई है वे मीडिया रूम के अलावा कहीं भी मोबाइल फोन का उपयोग न करें। मतगणना स्थल पर अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है। जिन अधिकारियों को मोबाइल की अनुमति दी गई है वे भी अति आवश्यक होने पर ही मोबाइल फोन का उपयोग करेंगे।

मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने बताया कि विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 हेतु जिले के विधानसभा क्षेत्र 226 सुवासरा हेतु मतगणना 10 नवम्बर को प्रातः 08 बजे से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मन्दसौर में प्रारंभ होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार मतगणना स्थल पर मोबाईल पूर्णतया प्रतिबंधित है। मोबाईल का उपयोग करने की पात्रता मात्र केन्द्रीय पर्यवेक्षक तथा रिटर्निंग अधिकारी को ही होगीकलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक भी अपने मोबाईल मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेगें।

मतगणना स्थल पर एक मीडिया कर्मी को एक मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी

मतगणना कक्ष में सिर्फ स्टील कैमरे की अनुमति होगी

मोबाइल का प्रयोग सिर्फ मीडिया कक्ष तक किया जा सकेगा

            मंदसौर 9 नवंबर 20/ सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन एक मीडिया कर्मी को सिर्फ एक मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही अगर कोई मीडिया कर्मी मतगणना कक्ष में जाना चाहता है, तो उन्हें मीडिया कक्ष में अपना मोबाइल रख कर मतगणना कक्ष में जाना होगा। मतगणना कक्ष में अगर मोबाइल पाया जाता है, तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मतगणना कक्ष में सिर्फ स्टील कैमरे की ही अनुमति होगी। जिसके माध्यम से फोटोग्राफ्स एवं वीडियोग्राफी की जा सकेगी। इसके साथ ही सभी मीडिया कर्मियों के लिए मीडिया कक्ष में चाय, नाश्ता, स्वल्पाहार, भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी।

मतगणना परिसर में सीसीटीवी से भी होगी गतिविधियों में निगरानी

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने बताया कि मतगणना परिसर में सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से सघन निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का अनापेक्षित आचरण पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आपने मतगणना परिसर में उपस्थित जनो से अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा है। किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर सम्बंधित अधिकारी से सम्पर्क करने के लिए हआपने समझाइश दी है।

 


प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना का कार्य 10 नवम्बर को होगा। मतगणना शासकीय राजीव गांधी स्नातकोतर महाविद्यालय मंदसौर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने मतगणना स्थल पर 1-1 कक्ष में जाकर मतगणना तैयारियों की समीक्षा की तथा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मतगणना में लगें अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक संक्षिप्त प्रशिक्षण भी दिया गया।

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के 09 अभ्यर्थियों का फैसला होगा 10 नवम्बर की मतगणना से

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ विधानसभा उपनिर्वाचन की मतगणना 10 नवम्बर को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 09 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इन अभ्‍यार्थियों में श्री हरदीप सिंह डंग (भारतीय जनता पार्टी), श्री राकेश पाटीदार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), श्री शंकरलाल चौहान (बहुजन समाज पार्टी), श्री संदीप राजगुरु (शिवसेना पार्टी), श्री हरीश शर्मा (इंडिया जनशक्ति पार्टी), श्री हरदील मुरली (निर्दलीय), श्री शेख अफसर बंगाली (निर्दलीय), श्री शकिल मंसूरी (निर्दलीय) एवं श्री सरदार सिंह सिसोदिया (निर्दलीय) शामिल है ।

10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ विधानसभा उप चुनाव, 2020 की मतगणना 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना के प्रारंभ में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिये प्रत्येक विधानसभा अनुसार अलग से एक टेबिल लगायी जायेगी। इसके लिये एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त होगा। पोस्टल बैलेट की गणना में केवल वैध डाक मतों को ही शामिल किया जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक फार्म में जारी किये गये मतपत्रों की वैधता के लिये क्यूआर कोड स्केन किया जायेगा। सभी इलेक्ट्रॉनिक बैलेट पेपर पर आयोग द्वारा क्यू आर कोड अंकित किया गया है।

            पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ करने के 30 मिनट बाद ईवीएम से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। यदि पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम के वोटो की गिनती अंतिम चरण के पूर्व पूर्ण नहीं होती है तो पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के बाद ही ईवीएम की अंतिम चरण की गणना की जायेगी। प्रत्येक चरण की गणना का परिणाम मतगणना अभिकर्ता को प्रदान किया जायेगा और इसका गणना-पत्रक रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को दिया जायेगा।

अधिकृत व्यक्ति को ही मिलेगा मतगणना स्थल पर प्रवेश

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना हाल में अंदर केवल अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगाइनमें गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकनिर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्तिनिर्वाचन से संबंध लोकसेवक एवं उम्मीदवार तथा उनके निर्वाचन और गणना अभिकर्ता शामिल रहेंगे। मतगणना प्रारंभ होने के पूर्व यह भी देख लेने को कहा गया है कि अधिकृत व्यक्तियों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति हाल में उपस्थित न हो।

            आयोग ने यह भी ध्यान रखने को कहा है कि निर्वाचन के संबंध में कर्त्तव्यारूढ़ लोकसेवक के अंतर्गत सामान्य रूप से पुलिस अधिकारी नहीं आते हैंऐसे अधिकारियों को चाहे वे वर्दी में होया सादे वस्त्रों मेंसामान्यतरू नियमानुसार काउंटिंग हाल के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने या किसी भी प्रकार के अन्य प्रयोजन से अंदर बुलाने का निर्णय न लिया जाए। इसी तरह केन्द्र अथवा राज्यों के मंत्रीराज्य मंत्री और उपमंत्री भी इस श्रेणी नहीं आते। वे काउंटिंग हाल में केवल अभ्यर्थी के रूप में आ सकते हैं। आयोग के निर्देशानुसार उनकी नियुक्ति निर्वाचन या गणना अभिकर्ताओं के रूप में नहीं की जा सकतीक्योंकि वे गनमेन की सुरक्षा में होते हैं। इसलिए उन्हें काउंटिंग हाल में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। आयोग ने उक्त ब्यौरे के अनुसार व्यक्तियों के प्रवेश को कड़ाई से विनियमित करने कहा है। आयोग के अनुसार किसी भी परिस्थिति में गणना के स्थान में अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।


10 नवम्बर को नगर पालिका क्षेत्र मंदसौर में रहेगा शुष्‍क दिवस

            मंदसौर 9 नवम्बर 20/ जिला आबकारी अधिकारी श्री सावले द्वारा बताया गया कि विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज पुष्प ने मतगणना दिनांक 10 नवम्बर को सम्पूर्ण दिवस हेतु नगर पालिका क्षेत्र मंदसौर के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवधि में नपा क्षेत्र में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों से मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के साथ ही होटलरेस्टोरेन्टकल्ब और मदिरा बेचनेपरौसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा किसी भी व्यक्ति को मदिरा बेचनेपरौसने की अनुमति नही होगी। उत्पादन ईकाईयो में निर्यात एवं परिवहन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

मतगणना प्रेक्षक श्री देशाई ने किया मतगणना कक्ष का निरीक्षण

सभी अधिकारी मतगणना दायित्वो को समय पर पूर्ण करे

            मन्दसौर 9 नवंबर 20/ विधानसभा निर्वाचन 2020 सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक श्री दीपक देशाई द्वारा राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थित मतगणना कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिनकी ड्यूटी मतगणना कक्ष में लगी है। उन सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लेवे। कार्य करने में तत्परता बरते। अधिकारियों को निर्देश देतें हुवे कहा कि 10 नवम्बर को मतगणना के कार्यों में लगे सभी जिला नोडल अधिकारी सौपे गए मतगणना दायित्वों को तत्परता पूर्वक पूर्ण करें। दायित्वो के निर्वहन में कोई लापरवाही या त्रुटि ना रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्पपुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरीसीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ताउपस्थित थे।

            मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्थामतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्तिप्रकाश एवं निर्बाध विद्युत आपूर्तिमतगणना कक्षो और परिसर में बेरीगेटिंग का कार्यमीडिया सेंटर की स्थापनाकंट्रोल रूम की स्थापनाडाटा सेंटर की स्थापनामतगणना परिसर में बैरी केटिंग्स की व्यवस्थामतगणना कर्मियों का रेंडमाइजेशनमतगणना के दिन मतगणना स्थल पर कर्मचारियों के लिए चायनाश्तेभोजनपेयजल की व्यवस्थाराउंड वार मतगणनापरिणाम की उद्घोषणा की व्यवस्थामतगणना परिणामों की टेबुलेशन की व्यवस्थाकंप्यूटराइजेशन की व्यवस्थाफोटोकॉपी व्यवस्था आदि व्यवस्था का अवलोकन किया।                                                                                           

Post a Comment

0 Comments