मंदसौर | थाना मल्हारगढ क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं को थाना मल्हारगढ की सर्तकता एवं त्वरित कार्यवाही से अपहरण के मात्र 01 घंटे के भीतर ही समस्त आरोपियों को हिरासत में लेकर अपहृत युवक को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुडाया। रूपयों का लेन-देन बनी थी घटना की वजह। घटना के 01 घंटे के भीतर ही युवक को दस्तयाब कर समस्त आरोपियों को पुलिस ने मय वाहन हिरासत में लिया।
मिली
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.11.2020 को जिला मंदसौर के थाना मल्हारगढ क्षेत्र के एक युवक के अपहरण का मामला
पुलिस अधीक्षक के संज्ञान मे आने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी सिद्धार्थ
चौधरी के निर्देशन में मल्हारगढ़ थाना
प्रभारी कमलेश सिंगार द्वारा त्वरित टीम का गठन कर स्वयं भी
तलाश हेतु रवाना हुये |पुलिस टीम के द्वारा सरगर्मी से तलाश करने पर अपहृत युवक को पिपलियामंडी से दस्तयाब
कर घटना में शामिल सभी तीन युवकों को ,घटना में प्रयुक्त वाहन मारूति वेन
के साथ मौके से गिरफ्तार कर अपहरण की गुत्थी सुलझाने मे पुलिस को बडी एवं
महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 08.11.2020 को रामेश्वर पिता रामसुख पाटीदार निवासी
नयाखेडा थाना जीरन जिला नीमच के द्वारा थाना मल्हारगढ पर सूचना दी की रेल्वे फाटक
मल्हारगढ के पास से कुछ अज्ञात व्यक्ति मारूति वेन क्रमांक एमपी 14 बीई 0491 से आये ओर रास्ता रोककर मेरे जमाई नारायण
पाटीदार निवासी मुंदेडी को जबरन उठाकर गाडी में ले गये है।
कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी मल्हारगढ द्वारा टीम गठित कर स्वयं भी अपहृत युवक की पतारसी एवं घटना मंे शामिल आरोपियो की पतारसी हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें रवाना की गई। फरियादी से पूूछताछ के दौरान बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से अपहृत युवक का कुछ लोगों से रूपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था उन्ही के उपर शंका जाहिर की पुलिस टीम के द्वारा इसी को आधार बनाकर इसी दिशा में जांच प्रारंभ की गई। फरियादी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त वाहन को आधार बनाकर वाहन के नम्बर की तलाश प्रारंभ की जाकर निरीक्षक कमलेश सिंगार द्वारा मय फोर्स पिपलियामंडी के दशहरा मैदान के पास विराट कालोनी पर दबीश दी गई जहा से आरोपीगण राहुल पिता अरुण लोधी, अविनाश पिता अरुण लोधी व विनोद पिता रामलाल नायक को गिरफ्तार कर अपह्त युवक नारायण पाटीदार को आरोपीयों के कब्जे से छुडाया व घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति वेन को भी आरोपीयों के कब्जे से जप्त किया गया । घटना में शामिल सभी आरोपीयों के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांकः-239/20, धाराः-365,323,341,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था जिसके चलते आरोपीगणों ने नारायण पाटीदार का अपरहण कर लिया था।
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक निरीक्षक कमलेश सिंगार, उपनिरीक्षक आर एस अमलियार, सहायक उप
निरीक्षक के एल प्रजापति व थाना टीम की
सराहनीय भूमिका रही ।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.