मंदसौर | दो तस्करों से दो किलोग्राम अफिम जिसकी कीमत 2
लाख रुपया है जप्त कर गांधीसागर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही की है | जिला मंदसौर
में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने
हेतु एसपी सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा जिले
के समस्त अधिकारियों को ताकीद कि गयी है |
थाना प्रभारी गांधीसागर के नेतृत्व में पुलिस टीम
द्वारा मुख्बीर सुचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर मय फोर्स दबीश
देकर मो.सा. वाहन क्रमांक एमपी 44
एमक्यू 9894 के द्वारा परिवहन कर रहे नीमच के 02
तस्करों से 02 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम
कीमती 02 लाख रू की मौके पर जप्त करने में सफलता प्राप्त की
है।
दिनांक 08.11.2020 को थाने पर मुख्बीर द्वारा सूचना मिली कि
दो व्यक्ति होन्ङा कम्पनी की काले रंग की नीले पट्टे वाली मोटर सायकल से अवैध मादक
पदार्थ अफीम लेकर रामपुरा तरफ से गांधीसागर होते हुए रावतभाटा तरफ किसी बाहरी
तस्कर को देने जाने वाले है प्राप्त मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु
पठार बैरीयर गांधीसागर नं. 8 पर पहुंचकर नाकाबंदी की गयी,
तभी कुछ देर बाद सूचना के मुताबिक बताये हुलिये अनुसार मो.सा. पर दो
व्यक्ति रामपुरा तरफ से आते दिखे। जिसे घेराबंदी कर रोककर उससे पूछताछ करते मो.सा.
चालक द्वारा अपना नाम काशीराम पिता तेजाजी दायमा जाति बंजारा उम्र 28 साल निवासी किरपुरिया थाना मनासा जिला नीमच का होना बताया एवं पीछे बैठे
व्यक्ति से नाम पता पूछतें उसने अपना नाम सुरेशचंद्र पिता बापूलाल नागदा जाति
ब्राह्मण उम्र 41 साल निवासी सुवासरा बुजुर्ग थाना कुकड़ेश्वर
जिला नीमच का रहना बताया गया। दोनों संदेही, मोटर सायकल चालक
व पीछे बैठे व्यक्ति की तलाषी लेने पर उनके बीच रखी कपड़े की थैली के अंदर
प्लास्टीक की थैली में काले रंग का द्रव्य जैसा पदार्थ दिखा। जो कि अफीम होना पाया
गया। आरोपी तस्करों के कब्जे से मौके पर कुल 2 किलोग्राम
अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 2 लाख रुपये करीबन एवं मो.सा.
हीरो सीटी 110 सीसी एमपी 14 एमक्यू 9894
को मौके से एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों पालन करते पुलिस
द्वारा जप्त की गई। मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते घटना में संलिप्त दोनों
आरोपी तस्करों के विरूद्ध थाना गांधीसागर पर अपराध क्रमांकः-73/20, धाराः-08/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर
विवेचना में लिया गया। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की
जाकर अन्य आरोपियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक आरसी बैंस, थाना प्रभारी गांधीसागर एवं उनकी टीम सहायक उप
निरीक्षक मांगीलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चतुर्वेदी,
आरक्षक जतिन दीक्षित,
आरक्षक अनिल पाटीदार, आरक्षक धनराज गुर्जर,
आरक्षक गिरीराज, आरक्षक वसीम अकरम
की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.