Ticker

6/recent/ticker-posts

स्व. श्री कुंज बिहारी दुबेला की स्मृति में आयोजित हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, मंदसौर ने इंदौर को हराकर जीता खिताब- hockey competition




मंदसौर। दुबेला परिवार के वरिष्ठ दिवंगत स्व. श्री कुंजबिहारी दुबेला (बन्डु मास्टर साहब) पूर्व खेल प्रशिक्षक की स्मृति में मंदसौर में आयोजित हुई दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। रविवार शाम को फाइनल मैच अमर क्लब मंदसौर एवं इंदाैर के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में मंदसौर ने इंदौर को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले रविवार सुबह हुए दो सेमीफाइनल मैच हुए अमर क्लब मंदसौर ने रतलाम को 5-0 से हराया जबकि इंदौर ने यंग बॉयज मंदसौर को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। रतलाम व यंग बॉयज मंदसौर के बीच तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में रतलाम विजेता रही। समापन समारोह में अतिथियों में विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल आठ टीमें शामिल हुई। दुबेला परिवार के विनय दुबेला एवं हॉकी एसोसिएशन के अविनाश उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरुस्कार मंदसौर के तीर्थ उपाध्याय, सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी का पुरस्कार रतलाम के मोहित एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इंदौर के अंकित र्यचग को दिया गया। स्व. श्री कुंज बिहारी दुबेला की स्मृति को चीरस्थायी बनाने के लिए दुबेला परिवार एवं हॉकी एसोसिएशन मंदसौर द्वारा राज्य
स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेवासदेवड़ा रोड पर स्थित स्व. अमरसिंह शेखावत खेल मैदान (टर्फ ग्राउण्ड) पर प्रतियोगिता आयेाजित हुई। समापन समारोह में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने कहा कि मंदसौर के हॉकी खेल के क्षेत्र में मन्दसौर में अपार संभावनाएं है। दुबेला परिवार ने हम सबको मिलने मिलाने का अवसर प्रदान किया है। स्व. श्री कुंजबिहारी दुबेला जी की यादें हमेशा हमारे लिए चिरस्थाई रहेगी। गरोठ-भानपुरा विधायक श्री देवीलाल धाकड़ ने कहा कि स्व. दुबेलाजी को खेल व खिलाड़ी हमेशा याद करते रहेंगे बस आवश्यकता है परिजनों के आगे आने की। दुबेला परिवार और हॉकी एसोसिएशन द्वारा मंदसौर में हॉकी का बहुत अच्छा आयोजन किया है। रतलाम जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री कानसिंह चौहान ने कहा कि मन्दसौर में खेल गतिविधियों का लगातार बढ़ावा मिल रहा है। दुबेला परिवार का यह प्रयास निश्चित रूप से खिलाड़ियों में उत्साह भरने का काम करेगा। किन्नर गुरु पूज्य अनिता दीदी ने कार्यक्रम की प्रशंसा कर प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मदनलाल राठौर, सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धनराज दुबेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कियावत, समाजसेवी श्री विनोद मेहता, भाजपा नेता श्री मुकेश काला, डॉ. एसएस भाटी, भाजपा नेता श्री नरेश चंदवानी, संपादक संघ के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी, जावरा भाजपा नेता श्री सुनील भावसार, ढोढर भाजपा नेता श्री विवेक पोरवाल, परशुराम सेना प्रदेश संयोजक श्री जितेंद्र व्यास, हिन्दू महासभा प्रदेश मंत्री श्री गोपालसिंह राजावत, ग्वाला समाज संस्था अध्यक्ष श्री सुनील ग्वाला, पत्रकार श्री धर्मेन्द्रसिंह रानेरा, श्री रमेश माली, श्री घनश्यामसिंह तोमर, श्री कृष्णवल्लभ त्रिपाठी, श्री संजय दीक्षित, श्री राजेश चौहान, श्री राजेश नामदेव, श्री ब्रजेश मारोठिया, श्री नितिन सोनी, श्री घनश्याम बैरागी, श्री संजयसिंह तोमर, श्री राजेश रेकवार आदि मंचासीन थे। इस अवसर पर दुबेला परिवार के मोहन दुबेला, गोविन्द दुबेला, कैलाश दुबेला, चन्द्रभान दुबेला, प्रेमकुमार दुबेला, विनय दुबेला, दिनेश दुबेला, पवन दुबेला, ऋषिन्द्रराज दुबेला, अंशुल दुबेला,संजय दुबेला, विशाल दुबेला, हर्ष दुबेला, सक्षम दुबेला, शैलेन्द्र दुबेला एवं हरिश सालवी, लवेश ब्रिजवानी, धर्मपाल चंदेल, उदयभान सुराह, राधेश्याम सुराह, अनूप माहेश्वरी, रवि ग्वाला, हरिओम सुरा, प्रेम ग्वाला, शत्रुन्जय सोनी, शिवमंगलसिंह राणा, लक्की बडोलिया, कुलदीपसिंह सिसोदिया, अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवर्कर, शैलेंद्र मसीह, अजीजउल्ला खान, बाबा पंचोली, अब्दुल रजाक, राजू कुमार, अविरल बडोलिया, अंशुल मंडलोई, अजहर खान, मनोज जैन, साइन कुरैशी, कमलेश शर्मा महाराज, नीलू
डोडिया, प्रियंका चंद्रावत, रवि हांस, पवन ग्वाला, राहुल ग्वाला,घनश्याम शर्मा,निरांत बग्गा, बादल शर्मा, मनोज हांस, आदि उपस्थित थे। संचालन विनय दुबेला ने किया एवं आभार अविनाश उपाध्याय ने माना।

Post a Comment

0 Comments