Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय बटवाल जी की स्मृति में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता - volleyball




मंदसौर । जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन मंदसौर के तत्वाधान मैं वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय जयप्रकाश जी बटवाल की स्मृति में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता दिनांक 8  नवंबर 2020 रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री हिम्मत जी डांगी भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री मंदसौर एवं सामाजिक कार्यकर्ता , जितेंद्र जी पाठक थाना प्रभारी वाय डी नगर , सोमिल की नाहटा राष्ट्रीय समन्वय युवक कांग्रेस , विनय जी दुबेला जिला महामंत्री भाजपा , पुरेंद्र जी शर्मा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर , नरेंद्र सिंह जी चौहान उपाध्यक्ष वालीबॉल एसोसिएशन , अभिषेक जी बटवाल , शाइन  कुरैशी संजय गांधी स्टेडियम मैनेजर मंदसौर उपस्थित थे अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के सदस्य एवं दोनों टीम के कप्तान द्वारा किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय जयप्रकाश जी बटवाल के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई । प्रतियोगिता में मंदसौर जिले की 8 टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता के विजेता को नगद इनाम एवं ट्राफी दी जाएगी। इस अवसर पर आशीष रेठा , विनय अग्रवाल, चयन माली , संयम चौहान , नमन शर्मा , अजय सिंह उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मंदसौर जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कवीश्वर ने किया । एवं आभार संत कबीर स्कूल के संचालक शेर मोहम्मद खान ने किया यह जानकारी वॉलीबॉल कोच अभिषेक सेठिया ने दी ।

Post a Comment

0 Comments