पं. शिवप्रकाश जोशी (वास्तुविद् ज्योतिषाचार्य व रमल सम्राट अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल द्वारा सम्मानित) |
संवत् 2077, कार्तिक कृष्ण पक्ष बारस परान्त शाम 9.30 से तेरस धनकुबेर पूजा गुरूवार 12.11.2020 ऋषि धनवन्तरी जयंती पूजा। दीपोत्सव द्विप प्रज्जवलन समय संध्या 6 से 9 बजे श्री कुबेरजी की पूजा समय रहेगा।
तेरस शुक्रवार 13.11.2020 को भी शाम 5.59 तक रहेगा। अतः उदित तिथी होने से इस दिन भी प्रातः 7.30 से 10.30 लाभ अमृत में पूजा तथा 12 से 1.30 शुभ व शाम 4.30 बजे से 6 चल का चौघड़ियां में पूजा व दीपदान कर सकते है। उसके पश्चात् रूप चतुर्दशी यम चतुर्दशी भी कही गयी है। दीप दान समय रात्रि 9 बजे लाभ के चौघड़िया में करना शुभ माना गया है।
श्री महालक्ष्मी पूजन मुहुर्त दिनांक शनिवार 14.11.2020 को सायंकाल में होना शुभ माना गया है। क्योंकि दिन में 2.17 तक स्वयं चतुर्दशी रहेगी। महिलायें रूप सिंगार, घर, संस्थान की शोभा सुन्दरता घर आंगन लिपना वन्दनवार सजाना, गौमूत्र से गंगाजल से सभी संस्थान दुकानों को सजावट करना शुभ दोपहर 12.15 से 4.30 तक पूजन समय श्रेष्ठ है। उसके पश्चात् शाम 6 से 7.30 लाभ चौघड़िया व 5.49 से 7.46 वृषभ लग्न पूजा श्रेष्ठ है। उसके पश्चात् रात्रि 9 से 1.30 तक शुभ अमृत चल का चौघड़िया रहेगा। सिंह लग्न में पूजा समय रात्रि 12.17 से 2.33 तक सर्वश्रेष्ठ है।
चांदी सोना, लहसन, प्याज, पोस्ता, तारामीरा, असगंध, असालिया, रायड़ा तेज रहेगा। दीपावली की शुभकामनाएं। शनि के ढय्या से कमला हेरिस उपराष्ट्रपति बनी। मकर के शनि से जौ बाइडेन जीतकर राष्ट्रपति बने। शनि की साढ़े साती का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को मिला। शनि मकर व धनु में होने से कई देशों में सत्ता परिवर्तन से रवि की फसलें उत्तम होगी। 3 मावठे होंगे।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.