मन्दसौर। युनिक क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित मन्दसौर चैम्पियन लीग टी-10 MCL-T10 रात्रिकालीन टूर्नामेंट के तीसरे दिन रॉयल लायंस विरूद्ध स्कोर्पियन किंग एवं बीएम-11 विरूद्ध सुप्रिम ड्रेगन के बीच खेले गये। स्कोर्पियन किंग एवं सुप्रिम ड्रेगन ने शानदान प्रदर्शन के आधार पर फायनल में प्रवेश किया।
पहले मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय सुराणा, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मेहता, युवा व्यवसायी संदीप राठौर, पत्रकार ब्रजेश आर्य, राजेश पाठक, शंभूसेन राठौर, सुरेश भाटी, युवा कांग्रेस नेता संदीप सलोद, जिला क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष मुकेश काला, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शाहीद चौधरी, सचिव नवीन खोखर ने खिलाड़ियों से परिचय

प्राप्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रितेश नैन, दिलीप आर्य, जिला क्रिकेट एसो. के कोषाध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता दीपकसिंह चौहान, संदीपसिंह राठौर बन्ना, युवा व्यवसायी सुनिल शिन्दे ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने राष्ट्रगान के पश्चात् टॉस कर मैच का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता संयोजक नवीन खोखर व निलेश खोखर ने बताया कि प्रथम मैच रॉयल लायंस विरूद्ध स्कोर्पियन किंग खेला गया जिसमें रॉयल लायंस ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 71 रन बनाये। स्कोर्पियन किंग के बॉलर पिंकेश गुरूबछानी ने 2 ओवर में 2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कार्पियन किंग ने 7.3 ओवर में विजयी रन बनाकर जीत दर्ज की। पिंकेश गुरूबछानी ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 29 गेंद पर 40 रन बनाये। जिन्हें अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच की शिल्द प्रदान की।
दूसरा मैच बीएम इलेवन विरूद्ध सुप्रिम ड्रेगन के बीच खेला गया। बीएम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण को चुना। सुप्रिम ड्रेगन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 102 नर बनाये। जिसमें जावेद चौधरी ने 40 रन बनाये। बीएम-11 के बॉलर समी पोरवाल ने 2 ओवर में 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएम-11 10 ओवर में 70 रन ही बना पाया। सुप्रिम ड्रेगन के युवा बॉलर यश पाटीदार ने शानदार गेंदबाजी कर लगातार 3 विकेट लेकर हेट्रीक ली। मैन ऑफ द मैच रहे यश पाटीदार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शिल्ड प्रदान की।
अम्पायर संस्कार सिंह, शिरिश गोड़, दीपक चन्द्रावत थे। स्कोरर पवित्र गुप्ता थे। कामेंट्री आकाश गाजवा व पियुष जैन ने की।
अतिथियों का स्वागत अकादमी के नवीन खोखर, निलेश खोखर, विनोद देवनानी, आकाश गाजवा, रिजवान खान, आशीष राठौर, संस्कार सिंह, यश पाटीदार, हर्ष शर्मा, दीपक कोठारी, धर्मेन्द्र सिसौदिया, राहुल प्रजापत, दीपकसिंह प्रजापत, पवित्र गुप्ता, अनिल शिन्दे, वैभव रायमलानी, मानस कुमावत, अंतिम शर्मा आदि ने किया। संचालन ब्रजेश सेन मारोठिया ने किया एवं आभार निलेश खोखर ने माना।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.