Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रमायुक्‍त कूटरचित फर्जी आदेश क्रमांक 721 पर कोई विभाग कार्यवाही नहीं करें- कलेक्‍टर



आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्‍क आयुर्वेदिक और होम्‍योपैथी शिविर का आयोजन हुआ
https://www.presshindi.com/

मन्दसौर 7 जनवरी 2020/ जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमनाथ मिश्र जी के निर्देशन में वर्षा ऋतु के समय अतिवृष्टि एवं बाढ ग्रस्त ग्राम हैदरवास के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयुष विभाग मंदसौर द्वारा निशुल्क (आयुर्वेद/होम्योपैथी) मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम हैदरवास के गणमान्य नागरिकों के तत्वाधान में औषधि प्रणेता आदिदेव भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ किया गया । शिविर मे आए 178 रोगियों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया और उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा बडी संख्‍या में गामीणजन उपस्थित थे। 



श्रमायुक्‍त कूटरचित फर्जी आदेश क्रमांक 721 पर कोई विभाग कार्यवाही नहीं करें- कलेक्‍टर
मंदसौर 7 जनवरी 2020/ सहायक श्रमायुक्‍त मंदसौर ने बताया कि श्रमायुक्त, म.प्र. इन्दौर को दिनांक 02 जनवरी 2020 को ईमेल के माध्यम से श्रमायुक्त, म.प्र. इन्दौर के कूटरचित हस्ताक्षरित एक फर्जी आदेश क्रमांक 721 दिनांक 12 दिसम्बर, 2019 प्राप्त हुआ। उक्त फर्जी आदेश में मध्यप्रदेश के समस्त आउटसोर्स पर कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर्स को सुविधायें दिये जाने का उल्लेख है। उक्त आदेश पूर्णतया कूटरचित एवं फर्जी है। इस प्रकार का कोई आदेश श्रमायुक्त, म.प्र. इन्दौर द्वारा जारी नहीं किया गया। उक्त कूटरचित आदेश के संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं की जावे। इस आशय का पत्र कलेक्टर श्री मनोज पुष्‍प ने भी सभी विभागों को जारी कर कूटरचित आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं करने के निर्देश दिये है।


जनसुनवाईं में आज 185 आवेदकों की हुई सुनवाई

मन्दसौर 7 जनवरी 2020/ प्रति मंगलवार की तरह आज जिला कलेक्ट्रेट (सुशासन भवन) में साप्ताहिक
जनुसनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले भर से आए 185 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। जनसुनवाई
में आवेदकों ने अपनी समस्या/ शिकायत/ मांग/ आर्थिक सहायता संबंधी आवेदन दिये। जनसुनवाई में दौरान वरिष्‍ठ
प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर उन पर समुचित कार्यवाही के लिये विभाग प्रमुखों की
ओर प्रेषित किया। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुडवाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर
करने, निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता, आपसी विवाद, शिक्षा ऋण दिलाने, सामुदायिक
सुविधा घर (कम्युनिटी टायलेट) बनवाने आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये। जिनके निवारण हेतु संबंधित विभागाधिकारियों
को निर्देश दिये।

जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 16 जनवरी को

मंदसौर 7 जनवरी 2020/ जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषव गुप्‍ता ने बताया कि जिला पंचायत कि
साधारण सभा की बैठक श्रीमती प्रियंका डा. मुकेश गिरी गोस्‍वामी की अध्‍याक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत मंदसौर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments