असरदार रहा सरदार , जिले में अब दो मंत्री , तीसरे की भी मांग/ भाजपा में आते ही तीन अंको में जीतनेवाला बन गया पांच अंको वाला - suwasara by election 2020
![]() |
| हरदीप सिंह डंग |
मंदसौर | जिले कि सुवासरा विधान सभा सीट पर कांग्रेस से भाजपाई बने मंत्री हरदीप सिंह डंग की जीत ने भाजपाईयों में नया जोश भर दिया है | " गद्दार " के तमगे के साथ चुनाव लड़े सरदार ने सभी विरोधियो कि बोलती बंद कर दी है | यानी कि भाजपा के भीतरघातीयो और कांग्रेस को सुन सपाटा कर दिया है | जिले की राजनीति में हरदीप भाजपा खेमे से अब एक बड़ा नाम बनकर उभरे है | इसी के साथ भाजपा की अंदरूनी राजनीति के एक नए दौर का प्रारम्भ हो गया है | जिले में अब जगदीश देवड़ा सहित दो मत्री हो गए है | तीन बार के अनुभवी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया को भी मंत्री बनाए जाने की मांग अंदरखाने पहले उठ चुकी है | शिवराज सिंह चौहान से मंदसौर की जनता सिसोदिया को अबकी बार मंत्री बनाये जाने की बाट निहार रही है | स्पष्ट बहुमात के आधार पर शिवराज सिंह अब अपने ख़ास विधायको को मंत्री मण्डल में स्थान दे सकते है | उप चुनाव में शिवराज और कमलनाथ के बीच सीधा मुकाबला था | लेकिन स्थानीय उम्मीदवार का ढीला प्रदर्शन और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कांग्रेस उम्मीदवार राकेश पाटीदार को भारी पड गयी | हालाकि उंघते हुए विडिओ में वायरल हुए पाटीदार के पास इस बार चुनाव जीतने का अच्छा मौक़ा था लेकिन खराब चुनावी मेनेजमेंट ने सबकुछ चौपट कर दिया |
विधानसभा
उपनिर्वाचन की मतगणना आज स्थानीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न
हुई। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी श्री बिहारी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के
श्री हरदीपसिंह डंग को निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र
प्रदान किया। श्री डंग को कुल 117142 मत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय
राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राकेश पाटीदार को 87991, श्री चौहान शंकरलाल (बहुजन समाज पार्टी) को 2225, श्री
संदीप राजगुरु (शिवसेना पार्टी) को 2044, श्री हरीश शर्मा
(इंडिया जनशक्ति पार्टी) को 397, श्री हरदील मुरलीधर
(निर्दलीय) को 410, श्री शकिल मंसूरी (निर्दलीय) को 426,
श्री शेख अफसर बंगाली (निर्दलीय) को 1309, श्री
सरदार सिंह सिसोदिया (निर्दलीय) को 1545 मत प्राप्त हुए।
प्राप्त कुल 1379 डाक मतपत्रों में सें भारतीय जनता पार्टी के श्री हरदीपसिंह डंग को कुल 813 डाकमत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राकेश पाटीदार को 524, श्री चौहान शंकरलाल (बहुजन समाज पार्टी) को 8, श्री संदीप राजगुरु (शिवसेना पार्टी) को 7, श्री हरीश शर्मा (इंडिया जनशक्ति पार्टी) को 5, श्री हरदील मुरलीधर (निर्दलीय) को 4, श्री शकिल मंसूरी (निर्दलीय) को 4, श्री शेख अफसर बंगाली (निर्दलीय) को 8, श्री सरदार सिंह सिसोदिया (निर्दलीय) को 3 डाकमत प्राप्त हुए।सुवासरा विधानसभा क्षैत्र में नोटा का बटन कुल 1769 मतदाताओं ने दबाया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न
जिले में सुवासरा विधानससभा उप निर्वाचन 2020 के तहत मतगणना का कार्य आज संपन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्री पुष्प ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अधिकारी कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों आदि सभी ने सराहनीय कार्य किया है।
उन्होने सभी अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, मतगणना
कर्मियों, माईक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात केन्द्रीय
विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों
एवं कर्मचारियों एवं जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्य में सहयोग
के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.