Instructions for strict action against fake doctors, illegal money recovery criminals
झोलाछाप फर्जी डॉक्टरो ,हफ्ता वसूली वालों की आने वाली है शामत ! क्युकि मंदसौर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर मनोज पुष्प ने बिना डीग्री और बिना योग्यता के इलाज कर रहे फर्जी झोलाछाप डाक्टर्स पर सख्त कार्यवाही का मनबना लिया है | उधर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होने के बाद भी हफ्ता वसूली नहीं रुक रही है इसके मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने गोपनीय सुचनाये बंद लिफाफों में मंगवाई है | बंद लिफाफों में सुचनाये मंगवाना इस बात का द्योतक है कि जिला प्रशासन में भ्रष्टाचारी कारिंदे अपराधियों से मिले हुए है तथा शिकायत करने वालो को ही उलटा फंसवा सकते है ऐसे प्रशासन को बंद लिफाफों का सहारा लेना पद रहा है | हलाकि इसके बाद कितनी कारगर कार्यवाही होटी है यह आने वाला वक्त बतलायेगा | फिलहाल भारी ठण्ड के चलते प्रसासनिक हल्का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में कम्बल वितरण भी कर रहा है | सभी खबरों का विस्तार जानने के लिए नीचे तक पूरापढ़े .....
कलेक्टर ने झोलाछाप व फर्जी डॉक्टरो पर सख्त कार्यवाही करने के दिये आदेशसभी विकाशखण्डों के लिए हुवा दलों का गठन
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा फर्जी एवं झोलाछाप डाक्टरों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए है। ऐसे डॉक्टर जिले के हर गांव में फैले हुए हैं। इन डॉक्टरों की विरुद्ध शासकीय नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा है कि अपात्र फर्जी चिकित्सको, झोलाछाप डॉक्टरो द्वारा अमान्य चिकित्सा पद्वतीयों के माध्यम से रोगियो का उपचार किया जा रहा है। ऐसे फर्जी चिकित्सक, झोला छाप की पहचान कर प्रावधानों के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कर अपात्र चिकित्सको द्वारा किये जा रहे व्यवसाय पर अकुंश लगाने के लिए सभी विकास खंडों के लिए एक - एक दल का गठन किया गया है। जिसमे अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, ब्लॉक मेडिकल आफीसर इस दल में रहेंगे।Instructions for strict action against fake doctors, illegal money recovery criminals
हफ्ता वसूली करने वालों की जानकारी कलेक्टर, एसपी व एएसपी व एसडीएम को बंद लिफाफे में दे सकते है जानकारी
जानकारी देने वालों के नाम गोपनीय रखें जाएंगेकलेक्टर, एसपी के वाट्सएप नंबर पर भी भेज सकते हैं मैसेज
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चोधरी द्वारा जिले की आम नागरिकों से अपील की गई हैं कि, ऐसे व्यक्ति जो आम नागरिकों से हफ्ता वसूली का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों की सूचना तुरंत बंद लिफाफे में कलेक्टर, एसपी व एएसपी व एसडीएम को बंद लिफाफे में दे सकते है। लिफाफा देने वाले व्यक्ति का नाम पुरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति बंद लिफाफे में जानकारी नहीं दे सकता तो, कलेक्टर के वाट्सएप नंबर 7587969400 एवं पुलिस अधीक्षक के वाट्सएप नंबर 7049100447 पर भी शिकायत भेज सकते हैं। सभी जानकारियां पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी तरह से डरने की आवश्यकता नहीं है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांटे जा रहे कंबलजगह जगह जलाए जा रहे अलाव
लायंस क्लब एवं सामाजिक संगठनों का मिल रहा पूरा पूरा सहयोग
जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अलावा अन्य ऐसे क्षेत्र जहां पर लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल एवं अन्य वस्त्रों की आवश्यकता है उन सभी स्थानों पर बस निशुल्क बांटे जा रहे हैं। इस कार्य में लायंस क्लब के साथ-साथ सामाजिक संगठनों का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जिले में ठंड की वजह से कोई भी इंसान प्रभावित ना हो इस वजह से प्रशासन के द्वारा सभी नगर परिषद के माध्यम से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहो एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों के आगे अलाव जलाने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। ऐसे व्यक्ति जो रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, आदि स्थानों पर खुले में रह रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को तुरंत शिफ्ट करने का कार्य भी चल रहा है ।
--------------------------------------------
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम 6 जनवरी से होगा प्रारम्भछूटे हुए सभी बच्चों का होगा टीकाकरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अधीर कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया जिले में आज से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में छूटे हुए 0 से 2 वर्ष तक के सभी बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष टीकाकरण सत्र 6 जनवरी से 16 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत मंदसौर ब्लॉक में 65 सत्र में 287 बच्चे एवं 62 गर्भवती माताओं मल्हारगढ़ में 43 सत्र 195 बच्चे एवं 12 गर्भवती माताओं गरोठ में 70 सत्र 120 बच्चे एवं 40 गर्भवती माता भानपुरा में 35 सत्र 86 बच्चे एवं 17 गर्भवती माताएं सीतामऊ में 33 सत्र 75 बच्चे एवं 5 गर्भवती माताओं का टीकाकरण होगा। इस प्रकार से कुल 246 सत्र लगाकर 763 बच्चों एवं 136 गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जाएगा। डॉ सुरेश सोलंकी जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया सभी वैक्सीन सेंटरों पर आवश्यकतानुसार टीके एवं सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिनके द्वारा सत्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी माताओं से अनुरोध है, कि आप अपने सभी 0 से 2 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण अवश्य कराएं तथा गर्भवती माताओं को टीका अवश्य लगवाएं। टीकाकरण से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मां और बच्चे दोनों की मृत्यु दर में कमी आती है।
------------------------------

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.