सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी के साथ मन्दसौर चैम्पियन लीग (MCL)का शुभारंभ हुआ
मंदसौर इंडियन यू-केन और सुप्रिम ड्रेगन ने जीते अपने मैच
![]() |
मन्दसौर। युनिक क्रिकेट अकादमी द्वारा मंदसौर नगर में फास्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मन्दसौर चैम्पियन लीग टी-10 रात्रिकालीन टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जनवरी की संध्या भव्य आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष मो. हनीफ शेख, जिला क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष मुकेश काला, जिला क्रिकेट एसो. के चेयरमेन डॉ. एस.एस. भाटी, युवा कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा, आयोजन समिति के अध्यक्ष हिम्मत डांगी, चेयरमेन गौरव अग्रवाल आदि ने किया। श्री शेख एवं श्री काला ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नगर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये यह टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगा।
द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, उपाध्यक्ष प्रकाश सिसौदिया, वरिष्ठ पत्रकार शाहिद चौधरी, समाजसेवी विमलकुमार मच्छीरक्षक, युवा पत्रकार शौंकी ककनानी, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता प्रभारी नवीन खोखर ने कहा कि फास्ट क्रिकेट आज सभी जगह सराहा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की तर्ज पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई जिससे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन हो और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिले।
प्रतियोगिता प्रभारी नवीन खोखर ने बताया कि प्रथम मैच मंदसौर इंडियन यू-केन और रॉयल लायन्स के बीच खेला गया जिसमें मंदसौर इंडियन यूकेन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 85 रन बनाये जिसमें प्रदुमनसिंह ने 24, निलेश खोखर ने 16 एवं कमलसिंह ने 15 रन बनाये। रायन लायन्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोखर 71 रन ही बना सकी और 14 रन से पराजीत हुई। पवन सिसौदिया ने सर्वाधिक 18 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच कमलसिंह रहे।
द्वितीय मैच सुप्रिम ड्रेगन्स एवं टीम टोटल फिटनेस के बीच खेला गया जिसमें टीम टोटल फीटनेस ने 5 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाये जिसमें महेन्द्रसिंह ने सर्वाधिक 19 रन बनाये। जवाब में सुप्रिम ड्रेगन ने 5 ओवर 1 गेंद में दो विकेट खोकर ही 84 बना लिये और 8 विकेट से जीत दर्ज की। जिसमें राहुल दाना ने 13 गेंद में धुंआधार 38 रन बनाये जिसमें 5 छक्के व 2 चौके शामिल थे। उनका साथ भुरू भैया ने 21 रन बनाकर दिया। मैन ऑफ द मैच राहुल दाना रहे। जिनको अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रारंभ में एफ एंड डी डंास ग्रुप द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की। सिंगर हिमांशी चौहान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अकादमी के अध्यक्ष हिम्मत डांगी, चेयरमेन गौरव अग्रवाल, नवीन खोखर, निलेश खोखर, सुरेश भाटी, पियुष जैन, आकाश गाजवा, रिजवान खान, आशीष राठौर, संस्कार सिंह, यश पाटीदार, हर्ष शर्मा, दीपक कोठारी, धर्मेन्द्र सिसौदिया, राहुल प्रजापत, दीपकसिंह प्रजापत, पवित्र गुप्ता, सुभाष गगवाल, प्रमोद चौरड़िया, अनिल शिन्दे आदि ने किया। संचालन ब्रजेश सेन मारोठिया ने किया एवं आभार निलेश खोखर ने माना।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.