Nationwide strike of banks and labor organizations / Laxman temple will get grandeur like all news of Mandsaur
सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरूद्ध 8 जनवरी को बैंकों व श्रम संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
मन्दसौर। बेंको के विलय के विरूद्ध हमारे संघर्ष और संतोषजनक वेतन समझौता को हासिल करने के प्रयासों के अलावा श्रम कानूनों के पश्चगामी सुधारों के विरूद्ध संघर्ष भी हमारे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है।
सरकार नौकरियों एवं ट्रेड यूनियनों के अधिकारों पर हमले कर रही है। इसके विरोध में विभिन्न ट्रेड यूनियनों ज्यादातार कामगार 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे है। हड़ताल में 5 बैंक कर्मचारी, अधिकारी संगठन भी भाग ले रहे है।
हड़ताल के दौरान 8 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे गांधी चौराहा पर जंगी प्रदर्शन भी किया जाएगा।
यूको बैंक में केक काटकर 77 वा स्थापना दिवस मनाया
मंदसौर यूको बैंक के गौरवपूर्ण 77 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा मंदसौर मैं स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें शाखा प्रबंधक श्री संजय व्यास द्वारा बैंक की जमा एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई एवं सम्मानीय ग्राहकों से पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया एवं आग्रह किया गया कि आप आगे भी ऐसे ही अमूल्य सहयोग प्रदान करते रहे इस उपलक्ष में शाखा में सल्पहार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शाखा के
सभी कर्मचारियों ग्राहकों ने भाग लिया अंत में आभार सहायक प्रबंधक श्रीमती मंजू पंचवारिया ने माना|
बच्चों के हित मे और मितव्ययता से काम करे - कलेक्टरउत्कृष्ट विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न
मंदसौर 6 जनवरी 2020/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता
में लाल बहादुर शास्त्री शास उत्कृष्ट उमावि मन्दसौर विद्यालय प्रबंध समिति की
बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल में जितने भी कार्य
किए जा रहे हैं बच्चों के हित में एवं मितव्ययिता के साथ हो। विद्यालय में बिजली फीटींग
का कार्य करवाये, विद्यालय निधि से फर्नीचर रिपेयरिंग,
आरएमएसए से छात्र एवं छात्राओं के लिए अतिरिक्त टॉयलेट निर्माण,
अनुरक्षण मद से अनुरक्षण कार्य ( विद्यालय के उत्तरी भाग में
बाउण्ड्रीवाल ) का निर्माण, विद्यालय के पश्चिमी भाग में
अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, स्कूल
शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत मल्टीपरपस हाल का निर्माण, उत्कृष्ट
विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं के लिए 50 - 50 सीटर
छात्रावास किराये के भवन में संचालित करने, विद्यालय के खेल
मैदान में गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने, विद्यालय में
कम्प्यूटर लेब का निर्माण, विद्यालय के मुख्य द्वार से कक्ष
क्रमांक 55 तक एवं खेल परिसर के गेट तक डामरीकरण करने के
निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास
का किया निरीक्षण
सभी को जुडो ओर योग का अभ्यास करवाये
मन्दसौर 6 जनवरी 2020/ कलेक्टर
श्री मनोज पुष्प द्वारा पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास की समस्याओं, दिक्कतों के बारे में
बच्चों से चर्चा की। उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत उनका मेडिकल चेकअप हुआ या नहीं
इसके बारे में भी पूछा। इस दौरान छात्रावास की छात्राओ द्वारा बताया गया कि
छात्रावास के पास स्थित कैफे अड्डा ध्वनि प्रदूषण होता है। इस संबंध में शिकायत
दर्ज कराई गई। जिस पर कलेक्टर के द्वारा जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
अपने आप कमजोर ना आंके
कलेक्टर द्वारा सभी को
प्रोत्साहित करते हुवे बताया गया कि अपने आप को कमजोर ना आके, आपके अंदर वह प्रतिभाएं हैं। जिसके माध्यम से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते
हैं। इसलिए जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचें। पीछे हटने के लिए नहीं।
उड़ान अभियान के अंतर्गत जिले में 25 कन्या छात्रावासों में निवासरत 1250 छात्राओं
का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उड़ान एक अभिनव पहल है। किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा
एवं पोषण अभियान जिला स्तर पर तैयार किया गया एक अभिनव प्रयास हैं। जिले में आवासी
कन्या छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए बहुत ही सार्थक हैं। इस अभियान
में समस्त छात्राओं को सम्मिलित करते हुए उनके स्वास्थ्य, शारीरिक
विकास शिक्षा, मनोवैज्ञानिक पक्ष मजबूत करना एवं स्वयं की
देखभाल कैसे करें इत्यादि गतिविधियां सम्मिलित हैं।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का तुरंत निराकरण
करें
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर 6 जनवरी 2020/ सीईओ जिला पंचायत श्री गुप्ता की अध्यक्षता में सफाई का
अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए
कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का तुरंत समाधान करें। जिला परिवहन अधिकारी को
निर्देश देते हुए कहा कि बस मालिक दिव्यांग लोगों को आरक्षण एवं किराए से छूट
प्रदान कर रहे हैं या नहीं इसके संबंध में वाहनों की रैंडमली जांच करें। बैठक के
दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएल कोचले, सभी अनुविभागीय अधिकारी,
सभी जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
लक्ष्मण मंदिर को भव्यता प्रदान करने की
दिशा में 1 कदम ओर मंदिर के कार्यों के संबंध में बैठक का हुवा
आयोजन
मंदसौर 6 जनवरी 2020/ कलेक्टर
महोदय श्री मनोज पुष्प के निर्देश से कस्बा मंदसौर स्थित लक्ष्मण मंदिर पर किए
जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में मंदिर के
जीर्णोद्धार, बावड़ी की मरम्मत, मंदिर
परिसर पर साफ सफाई, लाइट व्यवस्था एवं आवागमन हेतु मार्ग का
चिन्हाकन कर उसके विकास हेतु प्राक्कलन तैयार करने हेतु पीआईयू एवं पुरातत्व विभाग
के इंजीनियर को निर्देशित किया गया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री रंजीत कुमार,
तहसीलदार श्री नारायण नंदेड़ा, पुरातत्व विभाग
के श्री शर्मा, मंदिर पुजरी, देवस्थान
शाखा के प्रभारी श्री भावसार एवं भक्तजन उपस्थित थे।
शालाओं में शौचालय बनाने एवं मरम्मत की
सूचना तुरंत जिला पंचायत सीईओ प्रदान करें
मंदसौर 6 जनवरी 2020/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि कक्षा 1
से लेकर आठवीं तक अगर किसी विद्यालय में शौचालय नहीं है या मरम्मत कार्य किया जाना
है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषभ गुप्ता को प्रदान करें।
जिससे वहां पर शौचालय निर्माण एवं मरम्मत का कार्य जल्द पूरा हो सके। मरम्मत एवं
निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा अलग से बजट प्रदान किया गया है।
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन स्थायी
समिति की बैठक 16 जनवरी को
मंदसौर 6 जनवरी 2020/ जिला
पंचायत सीईओ श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि
जिला पंचायत कि सामान्य प्रशासन समिति की
श्रीमती प्रियंका डा. मुकेश गिरी
गोस्वामी की अध्याक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक 16 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे
जिला पंचायत मंदसौर कार्यालय के सभाकखक्ष में आयोजित की जाएगी।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.