Ticker

6/recent/ticker-posts

फिल्म मेरी शान है वर्दी-2 का मुहूर्त हुआ संपन्न/ Muhurat of film Meri Shaan Hai Vardi-2 concluded

https://www.presshindi.com/

Muhurat of film Meri Shaan Hai Vardi-2 concluded


मंदसौर। मेरी शान है वरदी2,।। मेरी शान है वरदी 2,के निर्माता निर्देशक राइटर एक्टर, राजा भय्या पिछले 20 वर्षों से मुम्बई, मायानगरी में रहने वाले ,शेलेन्द्रसिंह कटारिया राजा भय्या की जन्मभूमि उच रतलाम है, होम टाउन रतलाम  ,पुलिस और उसकी कर्तव्यनिष्ठा पर एक फिल्म मेरी शान है वरदी, राजा भय्या द्वारा  बनाई थी, उसकी अपार सफलता के बाद प्रेरित होकर अगली फिल्म मेरी शान है वर्दी -2 के निर्माण का संकल्प लिया, मुहूर्त शाट रतलाम स्थित रॉयल दयाल वाटिका में शैलेंद्र सिंह कटारिया राजा भैया के निर्देशन में  मेरी शान हे वरदी टु का टाइटल सॉन्ग फिल्माया गया, महूरत टेक के लिए मुंबई से खासतौर पर रतलाम  अभिनेता मुश्ताक खान आए तो दिल्ली से श्याम सोनी आए वही मंदसौर के युवा कलाकार रूपेश कुमार सोलंकी , तो रवि चावरे, शशिकांत सोलंकी, शरद व्यास बाल कलाकार सेजल बीसेन ,पूनम तिवारी, आदि कलाकारों ने भाग लिया , वही फिल्म के नायक निर्देशक शैलेंद्र सिंह कटारिया राजा भैया ने भी शूटिंग में भाग लिया, तो मुहूर्त शॉट की मेकिंग संतोष चिरंजीव परसाई द्वारा की गई। प्रेस से चर्चा करते हुए शैलेंद्र सिंह कटारिया राजा भय्या ने बताया कि मेरी शान है वर्दी -1 में आतंकवाद की कहानी थी ,तो मेरी शान है वर्दी -2 में एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर पिता की अपने करप्ट पुलिस ऑफिसर बेटे से सिस्टम भ्र्ष्टाचार  के खिलाफ जंग है, फिल्म 2020 में ही  रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में कुल 5 गीत है। फिल्म में मुंबई के ख्यातनाम अभिनेता अनुपम खेर, अनिल धवन , रणजीत ,विनय आनंद, हेमंत बिरजे,विनोद गांधी, मुस्ताक खान, सारिका दीक्षित , बिरबलजी  आदि कई सिने जगत की हस्तियां अभिनेता कलाकार राजा भय्या भव्य निर्मित फिल्म मेरी शान है वरदी 2 में भाग लेंगे, तो रतलाम, मंदसौर सहीत मध्य प्रदेश के कई कलाकारों को भी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौका प्रिय राजा भय्या द्वारा दिया गया है।
इस अवसर पर जन एवं संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष बंसीलाल राठौर व जितेंद्र डगवार शुभम सोलंकी ने निर्देशक लेखक शानदार शानदार एक्टर शैलेंद्रसिंह कटारिया राजा भय्या एवं मुस्ताक खान अन्य कलाकारों का शाल श्रीफल एवं भगवान पशुपतिनाथ की दिव्य प्रतिमा देकर स्वागत कर मंदसौर भगवान पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन एवं अभिषेक देवडूंगरी माताजी  के दर्शन एवं पूजन करने का निमंत्रण दिया। यह जानकारी  रूपेश कुमार सोलंकी एवं संतोष परसाई द्वारा दी गई ।

Post a Comment

0 Comments