मन्दसौर। केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानून को लेकर जहा एक ओर पुरे देश मे विरोध होरहा है वही शुक्रवार को नाराय में दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने बस स्टैंड पर इस काले कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुवे अपना विरोध दर्ज कराकर इस किसान विरोधी कानून की प्रतियां जलाकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार अर्जुनसिंह भदौरिया को सौपा ज्ञापन का वाचन करते हुवे नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाबुखा मेवाती ने कहा कि देश के सभी किसानों को उनकी कृषि उपज पर समर्थन मूल्य लिखित में ग्यारंटी दी जाए, इस काले कानून से किसानों का नही पूंजीपतियों का ही भला होगा, साथ ही देश के किसानों के द्वारा दिल्ली में इस काले कानून का विरोध किया जारहा है कड़कड़ाती ठंड में किसानो के जज्बे के सामने हम उपस्थित किसान एवं कांग्रेसजन प्रंशसा करते है। देश के सारे किसानों की जायज मांगो को तत्काल माने साथ ही इस किसान विरोधी काले कानून को रद्द करे। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अजहर हयात मेव, अनिल बोराना कांग्रेस नेता अशोक खींची अजित कुमठ रामचन्द्र करुण आदि ने भी संबोधित किया।विरोध प्रदर्शन में, विजेश मालेचा, गोपाल मूंदड़ा, शिवलाल रूपरा, अंकित कांसल, नाहर सिंह, पवन पाटीदार, बाबूलाल बड़ोदिया, सहित बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेसजन मोजूद थे। आभार ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील दिवाणीया ने माना।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.