मल्हारगढ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद मल्हारगढ, नारायणगढ़, पिपलियामंडी में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार मंनोज शर्मा को सोप कर किसान विरोधी काले कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। पिपलियामंडी में ज्ञापन का वाचन करते हुवे ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था सब कुछ इंतजार कर सकता पर खेती नही मोदी सरकार ने देश के किसान खेत ओर खलिहान के खिलाफ एक घिनोना षड्यंत्र किया है। केंद्र की भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षड्यंत्र किया जारहा है इस काले किसान विरोधी कानून से जहा एक ओर कृषि उपजमंडीया समाप्त हो जाएगी व किसान द्यनाट्य लोगे के यहां मजदूर बनकर काम करेंगे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु फरक्या, पूर्व पार्षद, हुसेनखा पठान, बाबू भाई मंसूरी, भंवर राठौर, अशोक कोहली, कांग्रेस नेता मानसिंह चौहान दिनेश गुप्ता,महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिता खोखर,हिरालाल सूर्यवंशी, गोपाल राठौर, ओमप्रकाश नाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मोजूद थे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.