मंदसौर। मंगलवार 8 दिसम्बर को पंच दिवसीय धार्मिक आयोजन हेतु त्रिस्तुतिक जैन समाज के परम पूज्य आचार्यदेव गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी मसा एवं अन्य साधु भगवंतों का मंगल प्रवेश हुआ। आचार्यश्री एवं साधु भंगवतों की आगवानी त्रिस्तुतिक जेन समाज ने भव्य तैयारियों के साथ की।
आचार्य श्री नित्यसेन सूरिश्वर जी मसा व अन्य साधु साध्वियों का मंगल प्रवेश मंगलवार को महू - नीमच रोड़ स्थित लक्ष्य तौल कांटा से प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुआ। चल समारोह में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। चल समारोह तौल कांटा से मेघदूत नगर स्थित शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर पहंुचा जिसके बाद चल समारोह जैन काॅलेज परिसर में पहंुचा जहां पर आचार्यश्री ने धर्मसभा को संबोधित किया। आचार्यश्री नित्यसेन जी ने धर्मसभा में धर्म और श्रावक, श्राविकाओं के बारे में बताया। इसके अलावा समाज के अन्य वक्ताओं ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। अब 9,10 और 11 दिसम्बर को प्रतिदिन आचार्यश्री के धर्म प्रवचन प्रातः 9.30 बजे जैन काॅलेज परिसर में होगे।
चल समारोह में पुरूष सफेद वस्त्र तो महिला मंडल की महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में चल रही थी। चल समारोह और धर्मसभा में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। लोगों ने मंुह पर मास्क लगा रखा था तो वहीे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। मंगल प्रवेश में गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी मसा के साथ मुनिराज श्री विद्वद रत्नविजयजी मसा, मुनिराज श्री संयम रत्नविजयजी मसा, मुनिराज श्री भुवनरत्नविजयजी मसा, मुनिराज श्री तारक रत्नविजयजी मसा, मुनिराज श्री निर्भय रत्नविजयजी मसा और साध्वी वृन्द अमृतरसा श्रीजी मसा आदि ठाणा - 3 का भी मंगल प्रवेश हुआ।
आचार्य श्री के मंगल प्रवेश के साथ ही पंच दिवसीय कार्यक्रम का भी शुभारंभ हो गया। आचार्यश्री द्वारा महू - नीमच रोड स्थित जैन महाविद्यालय परिसर में बने नवनिर्मित जैन मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं का प्रवेश विधि विधान द्वारा करवाया जायेगा इसके अलावा मंदसौर के अजितनाथ जैन मंदिरमें भी पूण्य सम्राट की प्रतिमा की प्रतिष्ठा आचार्यश्री द्वारा संपन्न करवाई जायेंगी।
मंगल प्रवेश में श्री सौधर्म त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर संघ, जनकुपूरा, श्री नवलखा पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति, श्री जैन शिक्षण प्रसार समिति, राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद, महिला, तरूण और बालिका परिषद ने भी अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.