Ticker

6/recent/ticker-posts

शकुंतला राजकुमार कुमावत नपाध्यक्ष के लिए भाजपा से एक सशक्त दावेदार हो सकती है !- election nagar palika Mandsaur


जनपद  चुनावों में पहले भी दी थी कड़ी टक्कर 


शकुंतला राजकुमार कुमावत
शकुंतला राजकुमार कुमावत नपाध्यक्ष के लिए भाजपा से एक सशक्त दावेदार  हो सकती है !- election nagar palika Mandsaur 

मंदसौर | आगामी मंदसौर नगर पालिका चुनावों  में इस बार पिछड़ा वर्ग से  महिला उम्मीदवार को नपाध्यक्ष बनाने का मौका मिलेगा |  दोनों दलों से कई नेताओं ने उम्मीदवारी जताई है | इसी कड़ी में शकुंतला राजकुमार कुमावत ने भी दमदारी से नपाध्यक्ष के टिकिट की मांग की है |  शकुंतला राजकुमार कुमावत पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखती है तथा पारिवारिक पृष्ट भूमि में राजनितिक गतिविधियों में हिस्सा भी लेती रहती है | पेशे से कृषक शकुंतला राजकुमार कुमावत 2013 में वार्ड क्रमांक एक जनपद पंचायत मंदसौर का चुनाव भी  लड़ चुकी है | इस चुनाव में शकुंतला राजकुमार कुमावत मात्र  32 वोट से पीछे रह गई थी | जनपद पंचायतो के चुनाव के दौरान मात्र 32 वोट की कमी के कारण जनपद सदस्य बनने से चुक गयी | इसके बावजूद अपने पति  राजकुमार कुमावत के साथ  मिलकर समाज सेवा के कार्य में निरंतर सक्रीय है |  चौबीस हज़ार समर्थको वाली भारतीय मजदूर मिस्त्री  संघ के कार्यक्रमों में भी वह बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देती है | 

नपाध्यक्ष की दावेदारी पर शकुंतला राजकुमार कुमावत ने बताया कि पिछड़ा महिला को मौका मिला है तो हम जैसी उद्यम शील महिला को मौका मिलना चाहिए | चूँकि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में बरसो कार्य किया है अब हमें भी मौका पार्टी को देना चाहिए | बाकी पार्टी का आदेश सर्वोपरि है |  पार्टी के शीर्ष नेत्रित्व के साथ माननीय सांसद सुधीर गुप्ता , माननीय विधायक यशपाल सिंह जी तथा जिला अध्यक्ष नानालाल जी से निवेदन कर अपनी दावेदारी पेश करूंगी | 



 
अपने पति राजकुमार कुमावत के साथ शकुन्तला बाई 


Post a Comment

0 Comments