Ticker

6/recent/ticker-posts

450 किलोमीटर की साईकिल यात्रा 195 साईकिलो के साथ



मंदसौर। खुशहाली की कामना को लेकर पांच वर्ष तक अकेले 450किलोमीटर की सायकल यात्रा का संकल्प लेने वाले छोटेलाल कुशवाह के साथ ऐसा कारवां जुडा की यात्रा 25 वें वर्ष में प्रवेश कर गई। इतना ही नहीं अकेले व्यक्ति के संकल्प के साथ आज 18 से 55 वर्ष तक के लोग जुडें और साईकिलों की संख्या 195 तक पंहुच गई है । छोटेलाल कुशवाह ने यह यात्रा मेनगांव पिपराटा जिला खरगोन से प्रतिवर्ष 4 जनवरी को प्रारंभ की चार दिन मे सांवरिया सेठ तक पंहुचेगी। साईकिल यात्रा का जत्था जब अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुचा तो वहां साईकिल तीर्थ यात्रीयों का स्वागत,सत्कार पाटीदार समाज,शिवसेना,सीतामउ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी दिलीपसिंह मण्डलोई,पुर्व सीईओ सीतामउ पीसी पाटीदार द्वारा भव्य स्वागत एवं स्वल्पाहार कराया गया। आज मंगलवार को यात्रा सांवरिया सेठ के दरबार में पहंुची है। जहा से तीन बसें द्वारा यात्री पुनः अपने गतव्य स्थल पर पहुचेगें।
यात्रा में शामील साईकील यात्री उत्तम यादव,दाउ कुशवाह,पीयुष कुशवाह ने बताया की विगत 24 वर्षो से यह यात्रा मेनगांव पीपराटा प्रतिवर्ष 4 जनवरी से प्रारंभ होती है। जिसमें 20 दिसम्बर तक पंजीयन कर यात्रा में पंजीयन शुल्क जमा कर यात्री शामिल होते हंै। यात्रा के दौरान सभी खर्च समाजसेवी और ट्रस्ट उठाता है। साईकिल ठीक करने एवं बिमार होने या अन्य जरूरत के लिये 1 ट्राला,1पीकअप,4बाईक साथ रहती है,जौ सभी आवश्यक सामग्री साथ लैकर चलती है। इस वर्ष अहमदाबाद के यात्री भी  जुडे है।
समाजसेवी एवं पुर्व सीईओ पीसी पाटीदार ने बताया की साईकिल यात्रा धार्मिक होने के साथ ही पर्यावरण का संदेश भी देती है की हमे पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए और कम से कम बाईक या डिजल,पेट्रोल वाहन का उपयोग करना चाहिएं। इस अवसर पर सचिव संगठन के ब्लाक अध्यक्ष दशरथसिह भाटी सहित सेकडो समाजसेवी उपस्थित  थे।


Post a Comment

0 Comments