Ticker

6/recent/ticker-posts

12 ,13 जनवरी दूधाखेड़ी माताजी(Dudhakhedi mataji ) में राष्ट्रधर्म सम्मेलन का विराट आयोजन होगा/ 1 अप्रेल से नमामि मां शिवना परिक्रमा मन्दसौर से होगी शुरू





 जिले के प्रसिद्ध तीर्थ श्री दूधाखेड़ी माताजी(Dudhakhedi mataji )  मंदिर पर 12 और 13 जनवरी को राष्ट्र धर्म सम्मेलन का आयोजन होंगा। साथ ही आगामी 1 अप्रैल को मन्दसौर से नमामि मां शिवना परिक्रमा का आयोजन होंगा। जिसमे पूरे शिवना परिक्षेत्र में पदयात्रा कर शिवना शुद्धिकरण की पहल होंगी।
यह बात मन्दसौर जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में संत श्री मधुसूदनजी शास्त्री ने कही। राष्ट्र धर्म सम्मेलन के सूत्रधार संत मधुसूदन शास्त्री कामाख्या धाम आसाम ने कहा कि सम्मेलन का लक्ष्य राष्ट्र सर्वोपरि बने शक्तिशाली बने और विकासशील देश बने। साथ ही भारतीय संस्कृति का संरक्षण कैसे हो, हिंदू सनातन धर्म मजबूत हो राष्ट्रपाल यह भावना हिंदू समाज में जागृत हो इन्हीं संकल्पों को लेकर यह राष्ट्र धर्म सम्मेलन आयोजित हो रहा है। 

आपने सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन 12 जनवरी को माताजी के अभिषेक के साथ सम्मेलन की शुरुआत होगी और संगीतमय कीर्तन होगा। दुधाखेड़ी माताजी(Dudhakhedi mataji मंदिर परिसर एक साथ एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। रात्रि में भजन संध्या होगी जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सुंदर पांचाल अपनी प्रस्तुति देंगे। संत मधुसूदन शास्त्री जिन्होंने 8 अप्रैल 2018 को कालिका माता मंदिर अकोदरा में 14 मिनट में एक साथ 11 लाख 11 हजार 11 दीपक जलाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया। आपने बताया कि राष्ट्रध्वज सम्मेलन की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय संत 1008 कालिदास बाबा सापला हरियाणा करेंगे। मुख्य अतिथि भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ होगे।





साथ ही राष्ट्र संत महामंडलेश्वर स्वामी सदानंद महाराज, राष्ट्र संत उमेश नाथ, राष्ट्र संत स्वामी प्रकाश नाथ महाराज अखिल भारतीय संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गिरी महाराज सहित लगभग सभी संप्रदायों के संत प्रमुख इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। साथ ही विशेष रूप से गुजरात के पूर्व डीजीपी डीजे बंजारा, विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकमचंद सांवला, कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी, कैलाश नानु नारायण सेवा संस्थान प्रमुख उदयपुर जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पांडे सहित सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि प्रशासकीय अधिकारी कर्मचारी इस सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेगे।  संत मधुसूदन शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसके लिए में 300 गांव का भ्रमण कर चुका हूँ। इस सम्मेलन में 2 राज्यों राजस्थान व मध्य प्रदेश के 3 जिलों के 1 से 2 लाख लोगों के आने की सम्भावना है।



कार्यक्रम के अवसर पर आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और सचिव जगदीश अग्रवाल ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर समिति के सर्वश्री नारायणसिंह, राकेश यादव, श्रीलाल धाकड़, किशोर पाटीदार, ओम पाटीदार, अर्जुन शर्मा, संजू चौधरी, राजू चौधरी, घमश्याम मेहर, रामेश्वर धाकड़, सज्जनसिंह, बापूलाल धाकड़, दारासिंह, शिवसिंह, सागर पाटीदार और मुकुंद धाकड़ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के निवर्तमान एवम आगामी अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल और ब्रजेश जोशी ने किया। संचालन उपाध्यक्ष संजय लोढा ने किया व आभार अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने माना।

Post a Comment

0 Comments