Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….


हिम्मत होम इण्डस्ट्रीज पर खाद्य विभाग का छापा342 किलो सेव मिर्च मसाला जब्त


                       
मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….
मंदसौर। मंदसौर जिले का खाद्य एवं औषधि विभाग का अमला लगातार सक्रिय बना हुआ है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प और सीएमएचओ डाॅ अधीर कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के प्रमुख मसाला विक्रेता संस्थान के कारखाने पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेम्पल जब्त किए है।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद व कमलेश जमरा ने कार्रवाई करते हुए नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिम्मत होम इण्डस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि फर्म में मिर्च मसालों का निर्माण कर विक्रय करने हेतु संग्रहित किया जाता है। मौके पर सेव मिर्च मसाला के नमूने विधिवत लिये गये। सेव मिर्च मसाला कुल 342 किलोग्राम मिलावट की शंका के आधार पर जब्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 70 हजार रूपये के लगभग है। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को विधिवत सील बंदकर राज्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजे जायेगे।रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी लगातार शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत कार्रवाईयां जारी रहेगी।

जिलाध्यक्ष कुमावत ने की युवा इंटक की कार्यकारिणी घोषित


मंदसौर। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरडी त्रिपाठी और युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिथिलेश तिवारी और  इंटक  के सभी वरिष्ठ जनों की सहमति से युवा इंटक के जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमावत के द्वारा मंदसौर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमें उपाध्यक्ष मनोहर कुमावत बाबरेचाआशाराम कुमावत लोधदुर्गेश चंदेल मंदसौरकिशोर गोयल निम्बोदकमल दरकुनिया मंदसौरमुन्नालाल हरवा रेवास देवड़ाऔंकारलाल टांक मंदसौर। महामंत्री अरविन्द गुप्ता मंदसौरअशरद खान शामगढ़राजेन्द्र गुप्ता मंदसौररविन्द्र कुमावत भालोट। संगठन मंत्री नितीन कर्नावट मंदसौररवि मारीवार मंदसौररविन्द्र कुमार मिश्रा मंदसौरमुुकेश पाटीदार सेमलियाहीरासुरेश राठौर सेजपुरियाश्यामलाल राठौर साबाखेड़ामुकेश पाटीदार रीछालालमुंआ। सचिव दुर्गामल सिरोठा नरसिंहपुराभोलाशंकर ऐनिया नरसिंहपुरामुज्फर हुसैन इंस्ट्रीज एरियामुरत्जा घडियाली बोहराबाखलकंवरलाल मेघवाल नौंगावाभागीरथ भाटी नौगांवापंकज बैरागी सुवासराविक्रम सिंह सौधिया जग्गाखेड़ीपंकज पड़ियार नरसिंहपुरा। प्रवक्ता योगेश जोशी चन्द्रपुरातुलसीराम राठौर नाहरगढ़। प्रचार मंत्री जीवन चैहान लोधशिवराज सिंह करौलीसुरेश धनगर मेनपुरियाअशफाक मेव कचनाराविनोद धनगर मेनपुरियापरमानन्द चैहान जनकुपूराओमप्रकाश बोड़ाना सिंधपन। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मालवीय खानपुरा। ब्लाॅक अध्यक्ष मंदसौर शहर दिलीप कुमावतमंदसौर ग्रामीण गोविन्द सिंह सिसौदियादलौदा मुकेश यादवधुंधड़का पुखराज जैनसीतामउ ग्रामीण रामलाल राठौरकयामपुर विजेश पाटीदार को लिया गया है।श्री कुमावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने व इंटक के हितों में कार्य करने का निवेदन किया है।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….
)


19 जनवरी को दलौदा  नगर में होगा रिसोर्ट का लोकार्पण एवम राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण
कई जनप्रतिनिधी ओर नेता करेंगे शिरकत



दलौदा::- ग्राम पंचायत दलौदा चौपाटी के सरपंच विपिन जैन की बहुआयामी विकास कार्य की सोच से दलौदा नगर के ग्रामीण हाट बाजार परिसर में  करोड़ो की लागत से 35000 स्क्वायर फिट में बने सर्वसुविधायुक्त महाराणा प्रताप रिसोर्ट का लोकार्पण एवम भारत रत्न श्री राजीव गांधी की 75 वी जन्मजयंती पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम कल रविवार को दोपहर 1 बजे नगर ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित होगा
लोकार्पण एवम मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवम नेता शिरकत करेंगे सरपंच श्री विपिन जैन ने बताया दलौदा नगर की जनता के लिए 35000 स्क़वायर फिट जमीन पर बने महाराणा प्रताप रिसोर्ट नगर की जनता के लिए सर्वसुविधा युक्त रहेगा जिसमे 15000 स्क़वायर फिट के गार्डन के साथ ही 10 एसी रूम ओर 10 नॉन एसी रुम है साथ ही 1 बड़ा हाल है और 2500 स्क़वायर फिट पर एक डोम है साथ ही बड़ी भोजन शाला ओर स्टेज जलमंदिर का निर्माण किया गया है श्री जैन ने बताया कि यह रिसोर्ट दलौदा की जनता को समर्पित है इस रिसोर्ट से नगर के नागरिकों के होने वाले मांगलिक कार्यक्रमो में न्यूनतम शुल्क में मिलेगा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 75वी जन्मजयंती के उपलक्ष्य में जिसका लोकार्पण  एवम भारत रत्न राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण रखा गया है जिसमे मुख्यअतिथि मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व खेल एवम कल्याण विभाग के  मंत्री श्री जीतू पटवारी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चंद्रप्रभात शेखर करेंगे कार्यक्रम के विशेष अतिथि हरदीप सिंह डंग विधायक सुवासराश्री नरेन्द्र नाहटा पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन , श्री प्रकाश रातड़िया जिलाध्यक्ष कांग्रेस मन्दसौर,श्री राजेन्द्र सिंह गौतम पूर्व अध्यक्ष जिलापंचायत मन्दसौरश्री परशुराम सिसोदिया उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मन्दसौरश्री महेंद्र गुर्जर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,श्री मुकेश काला पूर्व जिला अध्यक्षश्री इस्माइल मेव,श्री राकेश पाटीदारश्रीमति शाकिरा खेड़ीवाला कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेसश्री सोमिल नाहटा राष्ट्रीय समन्वयक युवक कांग्रेसश्री मनोहर बोथरा पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कांग्रेसश्रीमती बबिता तोमर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मन्दसौरश्री डॉ अजित जैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दलौदाश्री श्याम गुगर मंडलम अध्यक्षश्री विनोद शर्मा जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेसश्रीमती रूपल संचेती पार्षद नगर पालिका परिषद मन्दसौर होंगे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील ग्राम पंचायत दलौदा ने की है।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)



 

अनामिका जनकल्याण सेवा समिति को एक वर्ष पुरा 3 विक्षीप्तो का पुर्नवास कर घर पहुचाया ओर 8 विक्षीप्तो को सुरक्षित स्थान पहुंचाया

महिला समाजसेवी अनामिका कि मानव सेवा  अनवरत जारी



मंदसोर ! कहते हे कि मानव सेवा सबसे बडा धर्म होता है ओर वेसे भी आज के आधुनिक 
समय मे अपनी अपनी व्यस्तता मे मद मस्त मनुष्य भला ओरो कि कहा सोचता हे पर इसके ठीक विपरीत हे मंदसोर कि अनामिका जनकल्याण सेवा समिति जो कि ऐसो कि सहायता करती हे जो कि सडक पर लावारिसलाचार ओर विक्षीप्त हे जिनकी कोई नही सुनता ओर ना सोचता है । लेकिन मंदसोर कि समाजसेविका अनामिका जैन जो कि विगत एक वर्ष से शहर मे अपनी संस्था के माध्यम से मानव सेवा की बेहतर मिशाल पैश कर रही है । अनामिका ने एक वर्ष मे कई विक्षीप्त महिलाओ युवतीयो को सहारा देकर उन्हे नव जीवन प्रदान किया । अनामिका जन कल्याण सेवा समिती  एवं जनसहयोग द्वारा संचालित "लावारिश विक्षिप्त महिला आश्रय गृह एवं पुर्नवास केन्द्र"  को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। जिले में विक्षिप्त महिलाओं के उत्पीड़न को देखते हुवे उन्हें सुरक्षा देने के लिए विगत कई वर्षों से कार्य करने एवं उन्हें सुरक्षित जगह पहुचने में अनामिका को पहले काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। पहले ऐसी स्थिति में महिलाओं को इंदौर उज्जैन छोड़ने जाना पड़ता था ऐसी स्थिति को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव , डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री तारकेश्वर सिंह एवं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंहनगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल आदी के सराहनीय सहयोग से दिनाँक
22/12/2018 को  कलेक्टर के द्वारा एक भवन विक्षिप्त महिलाओ को सुरक्षा देने हेतु आदेश जारी किया गया था । जिसे 16/01/2019 से प्रारंभ किया गया ! अनामिका के इस विक्षीप्त महिला आश्रय गृह को सभी के सहयोग से एक वर्ष पुरा हुआ । इस 1 वर्ष में संस्था के द्वारा
महिलाओं का उपचारमानसिक विकासशारीरिक सुधार एवम पुर्नवास जैसे कार्य संस्था के द्वारा किया गयासंस्था के द्वारा अब तक कई महिलाओ के सुरक्षित जगह पहुचाया हे। जिनमे  प्रमुख रुप से सबरी को उज्जैन छोड़ा,नूरी को इंदौर,सोनू को इंदौरधूप बाई इंदौरकुंता बाई इन्दौर,आरती इन्दौरपूजा का पुर्नवास अपने घरसना का पुर्नवास
अपने घरकाजल का पुर्नवास अपने घर,यशोदा बाई उज्जैनपूजा को खंडवाअनिता को भीलाई ऐसी ही ओर भी महिलाएं जिन्हें थाना शहर कोतवाली के माध्यम से अपने परिजनों तक पहुचाया गया ।
वर्तमान में आश्रय गृह में 4 महिलाएं निवासरत है आश्रय गृह संचालन शहर सहित जिलेभर के अलग अलग लोगो व संस्थाओ के द्वारा प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया । अनामिका कि इस पहल कि पुरे शहर मे सराहना होती है । ओर अनामिका कि यह मानव सेवा अनवरत जारी है ।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)


 

खेल मंत्री जितु पटवारी द्वारा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो मे खेलशिक्षको के पदो की भर्ती जल्द करने का दिया आश्वासनबीपीएड संघ ने मुख्यमंत्री के नाम खेल मंत्री को भोपाल मे ज्ञापन सौपकरखेल शिक्षको की भर्ती की मांग की गई


भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के खेल एंव युवा कल्याणउच्च शिक्षा मंत्री
श्री जितु पटवारी ने खेल शिक्षको के पदो की भर्ती जल्द करने को आश्वासन देते हुए कहा की सरकार खेल शिक्षा को मीडिल स्कुल से ही अनिवार्य विषय करने पर विचार कर रही है। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो मे खेल शिक्षको के पदो की पुर्ति अनिवार्य होगा।
बी.पी.एड संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अघ्यक्ष बंशी राठौर के नेतृत्व मे
सेकडो बेरोजगार नाराज बीपीएडएमपीएड डिग्रीधारी संघ के बेनरतले राजधानी के बोर्ड चैराहा पर एकत्रीत हुए और उन्हौने मुख्यमंत्री के नाम खेल एपं उच्च शिक्षामंत्री जितु पठवारी को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सोपा। शिक्षामंत्री श्री प्रभराम चैधरीश्री सुखदेव पांसेमंत्रीलोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पुर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान,,
विधायक श्री जगदीश देवड़ा से इादी जनप्रतिनिधीयो से भी बीपीएड संघ द्वारा 17 जनवरी शुक्रवार को भोपाल बीपीएड संघ के मुलाकात कर 10 वर्ष से खेल शिक्षको की भर्ती नही करने पर नाराजगी जताते हुए भर्ती की मांग की। उक्त जानकारी देते बीपीएड संघ के प्रदेश महासचिव भीमसंयोजक राधेश्याम मारू ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया की कहा की शासन शासकीय और अशासकीय विद्यालयो एवं महाविद्यालयो मे खेल शिक्षको की अतिशिघ्र भर्ती करे वही पहली कक्षा से फिजिकल एजुकेशन अनिवार्य विषय मे शामिल किया जावे। राज्य
सरकार के विभिन्न विभागों मेँ खेल कोटे से खिलाड़ियों को नौकरी देने की कई वर्षों से रुकी कार्रवाई को जल्दी से जल्दी शुरू की जाए। शासकीय और अशासकीय स्कुलो मे खेल शिक्षको के अभाव मे छात्रो के शारीरिक विकास मे अवरूद्ध होने से आज कई युवा शारीरिक दक्षता मे कमजोर होकर सेना,आर्मीपुलिस जैसी नोकरीयो मे अनफिट हो कर बेरोजगार गुम रहे है। श्री जाट ने कहा की विगत 10 वर्षे से खेल शिक्षको की भर्ती मध्यप्रदेश शासन द्वारा नही की जा रही है तो शासन को फिजीकल एजुकेश कोर्स डिप्लोमा डीग्री जैसे महगें कोर्स को तुरन्त बंद कर देना चाहिए। खेल शिक्षक  निजी स्कुलो मे कार्यरत खेल शिक्षको का वेंतन कम से कम 20 हजार मासिक चालु किया जावे। ज्ञात हो जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने द्वारा विगत दिनो मेजर ध्यानचंद स्टेडियम भोपाल मेँ 65वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ दिए गये व्यतव्य खेल कोटे से नौकरी देने की कार्यवाही जल्दी शुरू की जाएगी. के बाद प्रदेश मे बीपीएड संघ मध्यप्रदेश (बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन एवं खेल महासंघ) की सक्रियता बढ़ गई ।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)


पल्स पोलियो अभियान में जन स्वास्थ रक्षक भी देंगे अपनी सेवाएं

 मन्दसौर।  पल्स पोलियो अभियान रविवार 19 जनवरी 21 जनवरी 2020 तक तीन दिवसीय
पल्स पोलियो अभियान में सभी जन स्वास्थ्य रक्षक अपनी सेवाएं देंगे ।  पिछले कई वर्षों से जन स्वास्थ्य रक्षकों की सेवाएं नहीं ली जा रही थी।  लेकिन वर्तमान कमलनाथजी की सरकार ने बिंदु   वचन पत्र  क्रमांक 19.11, 47. 21  47.22 में जन स्वास्थ्य रक्षकों के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन ब्लॉक मेडिकल अफसर को जमा कर
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा बिंदुवार सूक्ष्म परीक्षण कर सचिवालय भोपाल को भेजने के लिए सुनिश्चित किया है ।
भारत को पोलियो मुक्त कराने में जनस्वस्थ रक्षकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सभी जन स्वास्थ रक्षक पूर्व की भांति पल्स पोलियो अभियान में अपनी सेवाएं देंगे । जो कि सभी जनस्वस्थ रक्षकों में बड़े हर्ष का विषय है । सभी जन स्वास्थ रक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर  पल्स पोलियो अभियान में सेवाएं देंगे । उक्त जानकारी जनस्वस्थ रक्षक जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मंडलोई जिला सचिव रामप्रसाद वर्मा,  ब्लाक अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवारधर्मेद्रसिंहगोपाल प्रजापतईश्वर लाल पाटीदारशिवलाल गुर्जरश्याम पालीवाल ने दी।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)




शिविर में पात्र हितग्राहियों को 13 लाख 91 हजार स्वीकृति आदेश प्रदान किये गएनुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल के बारे में जनजागरूकता प्रदान की गईआपकी सरकार आपके द्वार शिविर ग्राम आक्याउमाहेड़ा में सम्पन्न


          मन्दसौर 17 जनवरी 20/ आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत आक्याउमाहेड़ादलौदा में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लाभान्वित हितग्राहियों को शिविर के मुख्य अतिथि द्वारा स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 2 पात्र हितग्राहियों व आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 3 पात्र हितग्राहियों को 2 लाख 85 हजार का स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत 6 पात्र हितग्राहियों को 3 लाख 6 हजार की सहायता प्रदान की गई। नया सवेरा योजना अंतर्गत 5 पात्र हितग्राहियों को 10 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 1 पात्र हितग्राही को 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा 257 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया एवं दवाई वितरित की गई। पीएचई विभाग द्वारा जल की शुद्धता के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधे लाभ प्रदान किया गया एवं मंच पर ही पात्र हितग्राहियों को बुलाकर अनुग्रह राशि चेक द्वारा प्रदान की गई। शिविर में प्रत्येक विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं आम लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर शिविर के दौरान अपर कलेक्टर श्री कोचलेएडिशनल एसपी श्री प्रसादमंदसौर एसडीएमजनपद पंचायत सीईओसभी जिलाधिकारीतहसीलदार श्री आशीषआक्याउमाहेड़ा के सरपंच श्री नन्दलाल मालीसचिव श्री अकरमजनपद पंचायत के सभी जनप्रतिनिधिजिला एवं जनपद पंचायत सदस्यब्लॉक अध्यक्षउपाध्यक्ष एवं सदस्यबड़ी संख्या में ग्रामीण जन व पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जेके जेन द्वारा किया गया।
          इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वारा कहा गया कि जो भी पात्र व्यक्ति हैंसभी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। हफ्ता वसूली करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने के लिए सभी सहयोग प्रदान करें एवं इसकी सूचना पुलिस को प्रदान करें। दलालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसमें सभी सहयोग प्रदान करें। इस शिविर के माध्यम से सभी विभागों द्वारा जनता की मदद की जाती है। यह जनता की मदद करने का एक प्लेटफार्म है।

          शिविर का प्रथम चरण पत्र 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। 9:30 बजे सभी 3-3 जिला अधिकारियों का एक दल बनाया गया। इन सभी जिलाधिकारियों ने गांव दलौदा चौपाटीदलोदा रेलदलोदा सगरापाडलियालालमुहाबानीखेड़ीआक्याउमाहेड़ापटेलाफतेहगढ़कचनारा व लसुडियाइला गांवो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात सभी अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट सीईओ जिला पंचायत को प्रस्तुत करेंगे। इन अधिकारियों के दल ने निरीक्षण के दौरान संस्था का खुलना / बंद होनानियुक्त कर्मचारियो की नियमिततासंस्था का रख - रखाव जैसे - विभिन्न सूचना पटलरंगाई - पुताईफर्नीचरस्वच्छता संस्था में शौचालय की स्थितिविभिन्न दस्तावेजो का संधारणविभागीय योजनाओ का क्रियान्वयनसंस्था के अमले का आम जनता के साथ व्यवहारसंस्था से संबंधित सीएम हेल्पलाइनजनसुनवाईजनअधिकार की शिकायतो की वर्ष में प्राप्त शिकायते निराकरण की स्थितिविभागीय संस्था का विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कब - कब किया गया हैवृक्षारोपण की स्थितिविशेष उल्लेखनीय प्रशंसनीय व अभिनव कार्य एवं वहां पर स्थित शासकीय संस्थानों जिसमें स्कूलस्वास्थ्य केंद्रआंगनवाड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई उसके लिए तुरंत ठीक करने के लिये आदेशित किया गया एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निर्देशित किया गया।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)


ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत गरोठ में स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन
          मंदसौर 17 जनवरी 20/ ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल एवं गरोठ हॉस्पिटल गरोठ में ओरल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दांतों की साफ-सफाई एवं दांतो की देखभाल के प्रति जागरूक किया । दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर प्रशंसा पाटीदार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह एवं शाम के समय खाना खाने के बाद दांतों की सफाई करनी चाहिए । शरीर में किसी भी बीमारी की शुरुआत मुंह से होती है । पान सुपारी गुटखा तंबाकू से दूर रहें दांतो से संबंधित कोई भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें ।
          डॉक्टर सिद्धार्थ पाटीदार ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि स्कूलों को तंबाकू मुक्त रखा जाए । स्कूलों में तंबाकू उत्पाद एवं धूम्रपान पूर्णता वर्जित है यदि धूम्रपान करते हुए पाया जाता है तो उस व्यक्ति की चालानी कार्रवाई की जाएगी । जिसका ₹200 का  तक का चालान बनाया जाएगा ।              
           डॉक्टर एम. एल. कश्यप जिला मीडिया अधिकारी ने बताया आयुष्मान भारत निरामयम मध्य प्रदेश के अंतर्गत उत्कृष्ट स्कूल में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया प्रथम पुरस्कार ₹500 द्वितीय पुरस्कार ₹300 एवं तृतीय पुरस्कार में ₹200 नगद एवं प्रमाण पत्र दिए गए प्रथम स्थान पर अजय कुमार द्वितीय स्थान वीरेंद्र सिंह एवं तृतीय स्थान कुरेशी मुन्नालाल ने प्राप्त किया। जिन्हें नगद राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए । कार्यक्रम में प्राचार्य श्री गोविंद कुमार माली शिक्षक जीएस राठौर एस. एल. पाटीदार एवं समस्त स्टाफ तथा छात्रों ने कार्यक्रम में उपस्थित थे।                                                  




6 राज्य-स्तरीय पुरस्कारों के लिये 31 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित
          मंदसौर 17 जनवरी 20/ महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि राज्‍य शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में समाजसेवामहिला सुरक्षा हेतु वीरता तथा साहस के कार्य करने पर सामाजिक कार्यो को प्रोत्‍साहित करने पर 06 राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार प्रदान किये जाने है ।  राज्‍य शासन द्वारा वर्ष 2019 के लिये छ: पुरस्‍कारों का प्रावधान किया गया है । पुरस्‍कार अंतर्गत रानी अवंती बाई पुरस्‍कार जो कि महिला वीरता हेतु दिया जायेगा । समाज सेवा के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिधिंया पुरस्‍कार दिया जायेगा । विष्‍णु कुमार समाज सेवा पुरस्‍कार सामाजिक क्षेत्र में संस्‍था एवं व्‍यक्ति को दिये जाने के प्रावधान है । नारी सम्‍मान की रक्षा हेतु मुख्‍यमंत्री सम्‍मान रक्षा पुरस्‍कार दिया जायेगा । साहसिक कार्य हेतु अरूणा शानबाग साहस पुरस्‍कार दिया जायेगा । महिला सुरक्षा हेतु राष्‍ट्रमाता पद्ममावती पुरस्‍कार दिया जायेगा । राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार हेतु प्रविष्टि 31 जनवरी 2020 तक महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्‍तुत कर सकते है । या विभागीय पोर्टल पर www.mpwcdmis.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
पल्‍स पोलियों अभियान की रैली आज
          मंदसौर 1जनवरी 20/ जिला चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि पल्‍स पोलियों का आयोजन 19 जनवरी को होगा । पल्‍स पोलियों अ‍भियान को सफल बनाने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं रोटरी कल्‍ब के सौजन्‍य से जनचेतना रैली का आयोजन आज प्रात: 9.30 बजे जिला चि‍कित्‍सालय में किया जाएगा । रैली जिला चिकित्‍सालय से प्रांरभ होकर मुख्‍य मार्गों से होती हुईं जिला चिकित्‍सालय में समाप्‍त होगी।
पर्यटन स्थल परसा पानी के लिये ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे पर्यटक
           मंदसौर 17 जनवरी 20/ सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल परसापानी के लिये ईको पर्यटन विकास बोर्ड ने ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है। कोर एरिया में स्थित होने के कारण पर्यटक सीमित मात्र में ही मढ़ई पहुँच पाते हैं। ऐसे में उनके पास सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के बफर जोन में परसापानी के ईको जंगल कैम्प के रूप में एक शानदार विकल्प मौजूद है। परसापानी में बाघतेन्दुआचीतल सहित जैव-विविधता की भरमार है। पर्यटक पोर्टल mpecotourism.org, mponline.gov. in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। परसापानी पर्यटन स्थल एक समय में टाईगर रिजर्व के अन्दर गाँव हुआ करता था। लगभग 4-5 साल पहले गाँव विस्थापित कर यहाँ ग्रासलैण्ड विकसित किया गया। यहां चारे की बहुतायत होने से शाकाहारी पशुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। बाघतेन्दुआ आदि मांसाहारी पशु भी आहार उपलब्धता के कारण परसापानी का रूख कर रहे हैं। ईको टूरिज्म बोर्ड पर्यटकों की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिये पक्षी दर्शनट्रेकिंगजिप्सी सफारीलेट एक्जिट सफारीग्राम भ्रमणसांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियाँ करवा रहा है। सघन जंगल में बसे परसापानी में स्थानीय भोजन की उपलब्धता और वन्य-जीवों का आसानी से दर्शन पर्यटक को आनन्दित कर देता है। परसापानी पिपरिया से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


30वीं राष्ट्रीय केनोईंग/क्याकिंग सम्पन्न
मध्यप्रदेश बना ओवरऑल चैम्पियन
          मंदसौर 17 जनवरी 20/ भोपाल के छोटे तालाब में 30वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट सीनियर महिला/पुरूष प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता में देश-भर से 28 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी और 45 तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के करीब 200 खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)
वाटर स्पोर्टस प्रदेश की पहचान
          खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि वाटर स्पोर्टस मध्यप्रदेश की पहचान बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ड्रेगन बोट चैम्पियनशिप का आयोजन देश में पहली बार इंदौर में होने वाला है। श्री पटवारी ने कहा कि अगले ओलम्पिक खेलों में मध्यप्रदेश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी न सिर्फ भाग लेंगे बल्कि हमारी कोशिश होगी कि वे बेहतर प्रदर्शन कर पदक भी हासिल करें। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम को विजेता और अंडमान निकोबार को उप-विजेता की ट्राफी प्रदान की। पुरूष वर्ग में एसएससी ने विजेता और मध्यप्रदेश ने उप-विजेता की ट्राफी हासिल की। इस अवसर पर भारतीय ओलम्पिक संघ के एक्जीक्यूटिव मेम्बर श्री बलवीर सिंह कुशवाहसचिव श्री पी.एस. बुन्देला तथा भारतीय प्रशिक्षक श्री मयंक ठाकुर उपस्थित थे।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने लाँच किया "एमपीएस्पायर" पोर्टल
           मंदसौर 17 जनवरी 20/ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मंत्रालय में प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिये 'एमपीएस्पायरपोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिये ऐसे प्लेटफार्म की लम्बे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थीजहाँ विद्यार्थियों को उनकी रूचि और जिज्ञासाओं के मुताबिक कॉलेज और कोर्स की पूरी जानकारी हासिल हो सके। डॉ. चौधरी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने यूनीसेफ के सहयोग से यह पोर्टल तैयार किया है। इस पर कैरियर विकल्पों के अलावा 6400 कॉलेज और 1050 से ज्यादा प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी भी मिलेगी। साथ ही पोर्टल पर 930 से ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्तियों के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग देने वाले संस्थानों की सूचना भी मिलेगी। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि हायर सेकण्डरी परीक्षा पास करने के बाद बच्चों के मन में उठने वाले सवालों के जवाब अभी तक किसी एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध नहीं थे। एक सर्वे के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थी ऐसा प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण गलत विषय अथवा कॉलेज का चयन कर लेते थे और बाद में उन्हें पछताना पड़ता था। डॉ. चौधरी ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक स्कूल से 2 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में शीघ्र ही देश में रोल मॉडल के रूप में उभरेगा।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)
निरंतर अपग्रेड किया जायेगा पोर्टल
          प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि इस पोर्टल को समय-समय पर अपग्रेड भी किया जाएगाजिससे विद्यार्थियों को नवीनतम जानकारियां प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि इसे विभिन्न विषयों से जुड़े राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कॉलेजों से भी जोड़ा गया है। श्रीमती शमी ने कहा कि यह पोर्टल विद्यार्थियों को उनका कैरियर चुनने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)
9500 स्कूली बच्चे होंगे लाभान्वित
          आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने कहा कि एमपीएस्पायर पोर्टल शासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वी तक के विद्यार्थियों के लिये फ्यूचर प्लेटफार्म के रूप में काम करेगा। इससे प्रदेश के 9500 हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी स्कूल के लगभग 23 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी समग्र आईडी और जन्म दिनांक से इस पोर्टल से विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते है। पोर्टल पर केरियर विकीपीडिया और प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी के साथ डीटेल कॉलेज डायरेक्टरी भी उपलब्ध रहेगी। शिक्षक भी अपने लॉग इन से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं/क्वेरीज और प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं। इस मौके पर यूनीसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ श्री एफ.ए. जामीउप-सचिव डॉ. कामना आचार्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य-स्तरीय उद्योग पुरस्कारों के लिये 31 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित
           मंदसौर 17 जनवरी 20/ राज्य शासन ने प्रदेश की सूक्ष्मलघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाईयों से वर्ष 2018-19 के राज्य-स्तरीय पुरस्कार के लिये 31 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। इच्छुक औद्योगिक इकाईयाँ निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक सह-पत्रों के साथ विभागीय पोर्टल www.mpmsme.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रविष्टियाँ केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। योजनांतर्गत निर्धारित प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)








सक्रांति पर्व पर पत्रकारों ने मौज-मस्ती की



मन्दसौर। मन्दसौर जिला प्रेस क्लब भवन परिसर रामटेकरी पर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने मन्दसौर जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम मौज-मस्ती का पूरा आनन्द लिया। जिन हाथों में कलम डायरी और केमरा रहता है आज इन हाथों में गुल्ली-डंडे थे। पत्रकारों की दो टीमों के बीच गुल्ली डंडे का खेल हुआ। एक टीम का नाम पराक्रमी टीम और दूसरी  प्रगतिशील टीम सभी मीडिया साथियों ने खूब गुल्ली-डंडे खेले और साथ ही स्नेह-व्यंजनों का भी आनन्द लिया। मौज-मस्ती में सर्वश्री 
संजय पोरवालनरेन्द्र अग्रवाल,ब्रजेश जोशी,पुष्पराजसिंह राणा,कोमलसिंह तोमर,प्रकाश सिसोदियाराहुल सोनी,अनिल जैन ,नेमीचन्द राठौरआशुतोष नवालहेमन्त शर्मा महावीर जैन,प.अशोक त्रिपाठीविकास तिवारी,ललित पटेललोकेश पालीवालमहेंद्र जैनअजय बडोलिया ,शोरित सक्सेनाबंटी वर्मा,संजय जैन,पंकज परमारदीपक शर्मा,रमेश भाटी,रमेश चौहान,भारत सिंह,विपिन चौहान गोलूकमलेश गढ़ियापवन उपाध्यायदेवेन्द्र मौर्य  जितेश जैनकिशोर ग्वाला,सचिन जैन ,अरविंद जोशीआशीष भारद्वाजकिशोर गवालाआशीष  चावड़ा , गौरव जोशीसावंत राजपूतसुरेश भावसारशंकर ककनानी आदि  महा सक्रान्ति पर्व पर आयोजित इस मौज-मस्ती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अंत में मन्दसौर जिला प्रेस क्लब के मौज-मस्ती में सम्मिलित सभी पत्रकार साथियों को सक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रगट किया।


10 घण्टे की बजाय 6 घण्टे ही खुल रहे है शासकीय पुस्तकालयराहुल गांधी युवा शक्ति संगठन ने सीएमओ को ज्ञापन देकर समयावधि बढ़ाने की मांग की 


मन्दसौर। श्री राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन द्वारा सीएमओ श्रीमती सविता प्रधान को ज्ञापन देकर शासकीय पुस्तकालय के खुले रहने की समयावधि बढ़ाने की मांग की। 
संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीद पाण्डेय को बताया कि सरकारी पुस्तकालय समय से पहले बंद हो रहे है। नियम अनुसार पुस्तकालय 10 घण्टे खुले रहना चाहिए लेकिन वर्तमान में सिर्फ 6 घण्टे  ही पुस्तकालय खुल रहे है जो अध्ययन के लिये पर्याप्त नहीं है। समय की परेशानी के चलते विद्यार्थी शासकीय पुस्तकालय में अध्ययन नहीं कर पा रहे है । गांव से आ रहे छात्र निरााश् होकर प्रायवेट लायब्रेरी की फीस भर वहां अध्ययन कर रहे है। ज्ञापन में सीएमओ से शासकीय पुस्तकालयों की समयावधि बढ़ाने की मांग की। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीद पाण्डेयपंकज मालीभूपेशलोकेश रावतसुनील शर्मा सहित अनेक छात्र उपस्थित थे। (मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ 

मन्दसौर। जिला स्तरीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय गरोठ एवं भानपुरा के मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिये लिखित चयन परीक्षा का विज्ञापन प्रकाशित हो चुका है। प्राचार्य पृथ्वीराज परमार ने बताया कि जो बालक/बालिकाएं वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है वे कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आवेदन पत्र ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से भर सकते है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है। परीक्षा 23 फरवरी को जिला एवं विकाखण्ड मुख्यालय पर आयोजित होगी। परीक्षा शुल्क 100 रू. नियत है। उन्होनंे बताया कि यह परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा की तरह ओ.एम.आर. शीट पर होगी तथा 100 प्रश्नों का प्रश्न पत्र होगा। लिखित परीक्षा से मेरिट सूची राज्य स्तर पर तैयार की जाती है जिसके आधार पर कक्षा 9वीं में प्रवेश दिया जाएगा। नया सत्र अप्रैल 2020 से प्रारंभ होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली की जानकारी देने के लिये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में दिनांक 27 जनवरी 2020 को निःशुल्क मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन रखा गया है जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होकर लाभ उठायें। (मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)


पूर्व नपाध्यक्ष स्व श्री बंधवार की पुण्यतिथि  अपना धर के बच्चो को कराया भोजन



मंदसौर। शुक्रवार को पूर्व नपाध्यक्ष स्व श्री प्रहलाद बंधवार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर नरेन्द्र बंधवार परिवार के द्वारा सीतामउ फाटक स्थित अपना घर में आश्रय प्राप्त बालिकाओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर बंधवार परिवार ने अपना घर में पुष्पाजली कार्यक्रम भी अयाोजित किया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कियावतनपा उपाध्यक्ष श्री सुनिल जैन महाबलीभाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेश चंदवानीसंजय मुरडियाभाजपा मण्डल अध्यक्षगण अरविन्द सारस्वतअजय आसेरीपूर्व नपा सभापतिगण मुकेश खमेसराविनोद डगवारपुलकित पटवापार्षदगण निलैश जैनअशोक कर्नावटरेखा राजेश सोनी ऐरावालापूर्व पार्षद शंुभसेन राठौरकांग्रेस मण्डल अध्यक्ष राजेश बध्ंावार,  युना नेता भानुप्रतापसिंह सिसौदियामहेन्द्रसिंह सिसौदियापार्षद आशीष गौडनिरांत बग्गाभाजपा नेता बिल्लु अग्रवालअशोक लवाणीविजय राठौरकांग्रेस नेता मनजीतसिंह मनीसमाजसेवी कपिल मावरपारूल गंगवाररवि परमारपवन शर्माजय धामनोदियाविशाल अग्रवालकपिल परमारअर्पित अजमेराकोठवालजयप्रकाश आडवाणीचंद्रशेखर निगमधीरेन्द्र पालीवालअपना धर के व्यवस्थापक रावविजयसिंह सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
            भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कियावत ने इस अवसर पर कहा कि स्व श्री प्रहलाद बंधवार की प्रथम पुण्यतिथी पर अपना घर में कार्यक्रम करते बंधवार परिवार ने स्व बंधवार  की इच्छा के अनुरूप कार्य किया है । स्व बंधवार एक ऐसी शक्सियत थे जिन्होने आम व्यक्ति  के रूप कार्य किया है और अपनी काबिलियत के बल पर नपाध्यक्ष के पद को सुशेभित किया उन्होने गरीब व जरूरतमदो की मदद का हर संभव प्रयास किया तथा अपने नपाध्यक्ष कार्यकाल में हजारो लोागे को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। उनका समय पूर्व   हमसे बिछडना मन को पीडा देता है लेकिन हमें अपने मन को मजबुत करते हुए उनकी जो गरीबो जरूरतमंदों के प्रति सेवा का भाव था उसे कायम रखते हुए उस मार्ग के लिये काम करना होगा। तभी उनकी पुण्यतिथी मनाना सार्थक होगी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खमेसरा ने किया।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)


शिवना के जल में खड़े रहकर शिवना को प्रदूशण मुक्त करने के लिये किया जायेगा सत्यागृह

मंदसौर - भयानक रूप से प्रदूशित मंदसौर नगर की जीवनदायिनी मां शिवना के प्रति अपने अभियान को गति प्रदान करते हुऐ गांधीवादी तरीके से मंदसौर नगर के जागरूक सामाजिक संगठनों के सदस्य व श्रद्धालु अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे। ये वे श्रद्धालु है जिन्होंने निर्मल शिवना जन अभियान के अंतर्गत 20 वर्शों से शिवना को प्रदूशण मुक्त करने के संकल्प के साथ अपने श्रम से शिवना की गोद से गंदगी को निकाला षासन-प्रषासनजनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन समस्त प्रयास नाकाम रहे इस उदासीनता से आहत होकर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने आप को कश्ट देने का निर्णय लिया है और अपनी स्वप्रेरणा से 19 जनवरी रविवार को दोप. 12 बजे से शिवना के तट पर मां शिवना की संपूर्ण षुद्धि हेतु जिम्मेदारों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए जल सत्याग्रह किया जायेगा। गायत्री परिवार के कमलेश  दुबे ने कहा कि शिवना से ही षिव की षोभा है यह नगर की जीवन रेखा है। इसके बिना नगर का अस्तित्व ही खतरे में पढ़ जायेगा नगर के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए भाग लेना चाहिए। राश्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी के अजीज उल्लाह खान खालिद ने कहा हमें किसी से षिकायत नहीं है हम अपने आपको प्रदूशण का दोशी मानते हुए अपने श रीर को कश्ट देंगे। दश पुर जागृति संगठन के डाॅ. देवेन्द्र पौराणिक ने कहा कि यह शिवना के प्रति एक गांधीवादी तरीके का बड़ा आंदोलन है निष्चित ही हम सभी की भावनाऐं पूर्ण होगी और शिवना पूर्ण षुद्ध होगी। पतंजली योग समिति के बंषीलाल टांक ने कहा कि षिव को अपने गर्भ से उत्पन्न करने वाली मां शिवना हमारे स्वाभिमान का प्रतिक है और आज हमें कृतसंकल्पित होकर शिवना को बचाने के लिये अपने श्रम की बूंदों को गिराना है।
            शिवना षुद्धि अभियान के सत्येन्द्रसिंह सोम ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक संस्था का नहीं किसी धर्म का नहीं वरन् मानवता के लिये है। शिवना के जल पर सभी का अधिकार है। और आज यह एक गंदा नाला बन जाये तो इस बचाने की जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है। यह आंदोलन सतत जारी रहेगा और इसे हर माध्यम से सश क्त तरीके से उठाया जायेगा। श्री सोम ने मंदसौर नगर के समस्त संगठनों व शिवना के प्रति अपनी श्रद्धा रखने वाले भक्तों का आव्हान किया कि रविवार को अधिक से अधिक संख्या में शिवना के तट पर पहुंचकर शिवना को प्रदूशण मुक्त करने के इस अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करे।

प्रश्नमंच  प्रतियोगिता का आयोजन

मन्दसौर । राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मन्दसौर के प्राचार्य डाॅ. सी.एल. खिची ने बताया कि म.प्र. शासन उच्च षिक्षा विभाग के निर्देषानुसार आज 17 जनवरी 2020 को महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत महात्मा गाँधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तरीय प्रष्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नमंच प्रतिोगिता का विषय महात्मा गाँधीजी के जीवन पर केन्द्रित था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यषवंत देवड़ा बी.एस-सी. तृतीय वर्षद्वितीय स्थान आयुषी रायबाल बी.काॅम. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान उदीत गौड़ बी.ए. प्रथम वर्ष व अभय बड़ोदियाबी.काॅम. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता 20 जनवरी 2020 को जिला स्तरीय एवं 24 जनवरी 2020 को विश्विद्यालय स्तरीय आयोजन होगा।
प्रतियोगिता का संचालन डाॅ. संतोष कुमार शर्मा व प्रो. सुधाकर राव ने किया। प्रतियोगिता में डाॅ. विनीता कुलश्रेष्ठडाॅ. वीणासिंहडाॅ. हेमा यादवप्रो. साईमा परवीनप्रो. रीतिबाला भोर एवं प्रो. दिप्ति शक्तावत उपस्थित थी।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)

मुल्तानपुरा व रलायता में स्वेटर वितरित आंगनवाड़ियों व 1 प्रा.वि. में स्वेटर वितरितशासकीय विद्यालयों के जरूरतमंदों की मददअशासकीय विद्यालय संगठन की सराहनीय सेवाएं अशासकीय विद्यालय संगठन ने स्वेटर वितरण किये 



मन्दसौर। ठंड से छोटे बच्चों को बचाने के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों में महावीर पुस्तकालय एवं वस्त्र वितरण संस्था द्वारा प्रतिदिन समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से नये स्वेटर वितरण किये जा रहे है। 
अशासकीय विद्यालय संगठन संस्था के माध्यम से रलायता गांव की 2 आंगनवाड़ियों एवं पहली कक्षा के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये। साथ ही मुस्लिम बस्ती बाहुल्य क्षेत्र मुल्तानपुरा में भी आंगनवाड़ी व पहली कक्षा के विद्यार्थियों को नये स्वेटर वितरण किये गये। इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी पूर्व तहसीलदार रूपनारायण जोशी एवं विशेष अतिथि सेंट कबीर स्कूल के संचालक शेर मोहम्मद खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन अशासकीय संगठन के संरक्षक रमेशचन्द्र चन्द्रे एवं अध्यक्ष रूपेश पारिख ने किया। 
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में वस्त्र वितरण संस्था की निस्वार्थ सेवा की सराहना की एवं ग्रामवासियों से अपील की कि वे महावीर पुस्तकालय कोठारी नगर संजीत नाका मंदसौर पर  पधारकर पूरे परिवार के सब सदस्यों के लिये 3-3 जोड़ी कपड़े व अन्य जीवनोपयोगी सामग्री फ्री ले जावे। 
वस्त्र वितरण संस्था द्वारा 25 विद्यालयों में 600 विद्यार्थियों को नये कपड़े वितरण करना है। लायंस क्लबलायनेस क्लबरोटरी क्लबजैन सोश्यल ग्रुपइनरव्हील क्लबदशपुर इनरव्हील क्लबजैन सोश्यल ग्रुप गोल्डमहावीर इंटरनेशनलसकल जैन समाजअग्रवाल महिला मण्डलजांगड़ा पोरवाल समाज महिला मण्डलवैश्य महासम्मेलनमाहेश्वरी समाज महिला मण्डललोढ़े साथ जैन महिला मण्डलबड़े साथ ओसवाल महिला मण्डलसकल ब्राह्मण समाज आदि संस्थाओं के माध्यम से विद्यालयों में नए स्वेटर वितरण करना है। संस्थाएं शीघ्र मो.नं. 7974413252 पर सम्पर्क करे। उपरोक्त जानकारी सेवक अशोक नलवायाराजकुमार बाकलीवालदिनेश मुणतगजराज जैननिर्विकार रातड़ियामहेन्द्र चौरड़िया ने दी।(मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….) 




लायंस गोल्ड द्वारा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर का आयोजन कल

मन्दसौर। लायंस क्लब गोल्ड द्वारा रविवार, 19 जनवरी को प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री नेमिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर परिसरबड़ा चौकजनकुपुरा मंदसौर पर किया जा रहा है। 
यह जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारी व सचिव रितेश गर्ग ने बताया श्री वीरसागर होम्योपैथी चिकित्सालय पर 45 वर्षों के अनुभवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी. जैन व डॉ. सुदर्शना छाजेड़ मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर परामर्श देंगे। शिविर में आम लोगो को सभी रोगों की दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएगी। शिविर में मस्सेपांव की कीलेमुंहासेगठियाबाल झड़नाअनिद्राबवासीरसफेद दागचर्म रोगकोलेस्ट्रॉलथायराइडबी.पी.गुप्तरोगपथरीहर्नियाशुगरमोटापा आदि रोगों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। 
आम नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सोमानीअध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारीउपाध्यक्ष हरीश विजयवर्गीयसचिव रितेश गर्ग व कोषाध्यक्ष वर्षा विजयवर्गीय आदि ने की है।

पुलिस प्रशासन और लायंस क्लब ने खोले पांच गाँवो में हेलमेट बैंक 


मन्दसौर। लायंस क्लब अध्यक्ष विकास भंडारी एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास अग्रवाल ने बताया की लायंस क्लब मंदसौर विगत 10 वर्षों से यातायात जागरूकता के विभिन्न प्रकल्प आयोजित करता आ रहा हैइसी कड़ी में पुलिस प्रशासन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट बैंक की स्थापना का नवाचार प्रयास को मूर्त रूप दिया गया। लायन गौरव रत्नावत द्वारा मंदसौर के स्व. वैंकटेश प्रसाद गनेड़ीवाल की सुपुत्री श्रीमती तारा ज्योति बूबना मुम्बई के सहयोग से 25 हेलमेट प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी एवं यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा को भेंट कियेजिनको मुख्य समारोह में पांच गांवों के सरपंच को भेंट कियेकार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंगपूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटाकलेक्टर मनोज पुष्पजिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्तानगरपालिका अध्यक्ष हनीफ शेखपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौतमपूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिलसरपंच दलौदा विपिन जैन उपस्थित थे। 
अतिथियों ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के प्रति जागरूकता की महती आवश्यकता है और हेलमेट बैंक इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी ने कहा की पहले प्रायोगिक तौर पर पांच गाँवों 10 -10 हेलमेट द्वारा हेलमेट बैंक स्थापित किये जा रहे हैजहाँ ग्रामीणों को पहचान पत्र एवं मोबाईल नंबर देकर हेलमेट प्राप्त होगा जो उपयोग के पश्चात् वापिस जमा करना होगाइस प्रकार ग्रामीणों को दुर्घटना से सुरक्षा के साथ हेलमेट के प्रति जागरूकता भी मिलेगी।  इसके परिणाम के आधार पर अन्य ग्रामों में भी जनसहयोग से हेलमेट बैंक की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोकामना प्रसादमुख्य नगरपालिका अधिकारी सविता गौड़ प्रधान सहित  देवेंद्र पुराणिक,  जगदीश चौधरी,  लोकेन्द्र धाकड़,  परमानन्द अग्रवाल,  प्रेम पाटीदारआशीष मंडलोईअमित कटलानादीपक चौधरीमयूर सुराणा उपस्थित थे। सचिव रत्नेश कुदार  ने दानदाता का आभार व्यक्त किया। (मंदसौर की आज दिनांक १७ जनवरी २०२० की सभी खबरे ....All the news of Mandsaur today, January 14, 2020….)



Post a Comment

0 Comments