Ticker

6/recent/ticker-posts

दो को किया तड़ीपार ,लडकियों का स्वास्थ्य परिक्षण -मंदसौर की खबरे



उड़ान कार्यक्रम में 25 छात्रावासों में चिकित्सकों की टीम द्वारा हुवा स्वास्थ्य परीक्षण - कलेक्टर


मंदसौर 14 जनवरी 20/ उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मंदसौर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण आवासीय कन्या छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है। जिसके तहत 25 कन्या छात्रावास लिए गए हैं। जिसमें 1250 छात्राएं निवासरत हैं। 25 छात्रावासों में चिकित्सकों की टीम द्वारा किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें रेफर जिला चिकित्सालय के लिए किया गया। जिसके तहत जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञों द्वारा किशोरी बालिकाओं की जांच एवं परीक्षण किया गया। उसके तहत उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया है। 41 छात्राओं का उपचार किया गया। जिसमें चर्म रोग चश्मे आंखों की जांच रक्त अल्पता किशोरियों में गायनिक से संबंधित जांचें, उपचार तथा 6 ग्राम से कम खून वाली किशोरियों को ब्लड चढ़ाने की सलाह दी गई है। 

दो आदतन अपराधीयों को कलेक्टर ने किया जिले से बाहर


मंदसौर 14 जनवरी 20/ कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री मनोज पुष्‍प द्वारा म.प्र.राज्‍य लोक शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत आदतन अपराधी विजय उर्फ विजेश पिता रमेशचंद्र बांछडा निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर, सोनू उर्फ चंकी पिता रमेशचंद्र बांछडा निवासी जोगीखेडा मगरा थाना अफजलपुर,
को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। कलेक्‍टर श्री मनोज पुष्‍प ने आदेशित किया है, कि ये जिला बदर अवधि में मंदसौर जिले की राजस्‍व सीमा के साथ ही नीमच, रतलाम, उज्‍जैन, आगर मालवा एवं शाजापुर जिले की राजस्‍व सीमा में बगैर अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगे।

नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थय परीक्षण शिविर 18 जनवरी को


मंदसौर 14 जनवरी 20/ जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुष विभाग मंदसौर द्वारा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थय परिक्षण शिविर का आयोजन मंदसौर अभिनंदन नगर में आयोजित होगा । शिविर में आए रोगियों का
स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण मधुमेह, उच्‍चरक्‍तचाप,वातरोग, आदि का परीक्षण किया जाएगा। और उन्‍हें नि:शुल्‍क औषधियों का  वितरण किया जावेगा।

जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी को


मंदसौर 14 जनवरी 2020/ जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषव गुप्‍ता ने बताया कि जिला पंचायत कि साधारण
सभा की बैठक श्रीमती प्रियंका डा. मुकेश गिरी गोस्‍वामी की अध्‍याक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक 27 जनवरी  को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत मंदसौर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

जिला पंचायत की सामान्‍य प्रशासन स्‍थायी समिति की बैठक 27 जनवरी को


मंदसौर 14 जनवरी 20/ जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषव गुप्‍ता ने बताया कि जिला पंचायत कि सामान्‍य
प्रशासन समिति की श्रीमती प्रियंका डा. मुकेश गिरी गोस्‍वामी की अध्‍याक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक 27
जनवरी को दोपहर 1.30 बजे जिला पंचायत मंदसौर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments