गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय सत्र 2020-21 का बकाया शिक्षण शुल्क ले सकेंगे
मंदसौर 24 दिसम्बर 20/ गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय सत्र 2020-21 की सभी कक्षाओं का बकाया शिक्षण
शुल्क सत्र के अंत तक पालकों की सुविधा अनुसार एकमुश्त या किश्तों में ले सकेंगे।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक कि कक्षाएं नियमित रूप से
संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं के संबंध में संचालित की जाने वाली गतिविधियों के लिए भी जनवरी से सत्र के अंत तक फीस ली जा
सकेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स, संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में
निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया
है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गत 4 नवंबर 2020 को दिए गए अपने
निर्णय में निर्देशित किया गया है कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत शिक्षण सत्र 2020-21 में अशासकीय विद्यालयों द्वारा शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त अन्य
शुल्क प्रभारित नहीं किया जा सकेगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आगामी आदेश तक अशासकीय विद्यालय कोई शुल्क वृद्धि नहीं कर
सकेंगे। इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ को
नियमित रूप से वेतन का भुगतान किया जाएगा। वेतन 20 प्रतिशत से अधिक कम नहीं किया जा सकेगा और कम किए गया वेतन स्थिति
सामान्य होने पर सामान्य किश्तों में 6 माह में लौटाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन अवधि में गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय
विद्यालयों की फीस के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देश लॉकडाउन अवधि के लिए जारी
किए गए थे। वर्तमान में सभी क्षेत्रों में सशर्त अनलॉक की अनुमति दी गई है। अनलॉक
की प्रक्रिया के फलस्वरुप विभिन्न कार्यालय, उपक्रम तथा सेवाएं आरंभ हो चुकी हैं। इसलिए पालकों से यह अपेक्षित
है कि वह माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार निर्देशित शुल्क नियमित रूप से
जमा करें।
सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्प
ने दिलाई शपथ
मंदसौर 24
दिसंबर 2020/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल
बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित
करते हुये उनके जन्म दिवस 25
दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर 2020
को सुशासन दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देशों के परिपालन में
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी शासकीय अधिकारियों
कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।
सुशासन दिवस पर शपथ - मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूँ/लेती हूँ कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहूंगा/रहूँगी और शासन की और अधिक पारदर्शी, सहभागी जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये स दैव तत्पर रहूंगा/रहूँगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएल कोचले सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सुशासन दिवस पर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी सुशासन की शपथ दिलाई गई।
खुशियों की दास्तां-तालाब मरम्मत एवं गहरीकरण से सेमलिया हीरा के लोग डूबे प्रसन्नता के हिल्लोरों में
मंदसौर 24 दिसंबर 2020/ ग्राम सेमलिया हीरा में वर्ष 2020-21 में तालाब मरम्मत एवं नगरीकरण का कार्य चालू किया गया था। इस तालाब में
गाद भरी हुई एवं पाल टूटी हुई थी। जिस कारण पानी का भराव बहुत कम होता था एवं पानी
जल्दी खत्म हो जाता था। गांव में पेयजल का संकट मंडराने लगता था। ग्राम वासियों के
मस्तिष्क पर चिंता की लकीरें सामने स्पष्ट दिखती थी। मनरेगा के माध्यम से 6 लाख 61 हजार खर्च करके इस तालाब का गहरीकरण एवं
मरम्मत का कार्य किया गया। तालाब के गहरीकरण एवं मरम्मत का कार्य 2096 श्रमिक लगाकर किया गया। गहरीकरण के पश्चात अब तालाब में 90 हजार घन मीटर जल भंडारण हो सकता है। तालाब के गहरीकरण एवं पाल मरम्मत के
बाद अब तालाब में वर्षा का पानी भरा हुआ है।
ग्राम वासियों से तालाब के गहरीकरण के संबंध में चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि तालाब मरम्मत एवं गहरीकरण के निर्माण से वर्षा जल को संरक्षण एवं तालाब गौशाला के समीप होने से गायों को पर्याप्त रूप से पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। गायों के लिए हरे चारे एवं तालाब के आसपास के किसानों को कुवों में जल स्तर में वृद्धि हुई है। तालाब का सौंदर्यीकरण कर जनउपयोगी बनाया गया। ग्राम वासियों का विशेष तौर पर कहना है कि इस तरह के जन कल्याणकारी कार्य होने से पर्यावरण के साथ-साथ मानव की भी हितेषी कार्य हैं। इस तरह के कार्य हर पंचायत में होने चाहिए। जिससे आने वाले समय में जल संकट का सामना किसी को भी ना करना पड़े।
शासकीय आईटीआई भानपुरा में कैंपस
प्लेसमेंट में 83 छात्रों का हुआ
मंदसौर 24 दिसम्बर 20/ शासकीय आईटीआई भानपुरा में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन कोरोना से बचाव करते हुए शासन की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि प्लेसमेंट कैंपस में कुल 220 छात्र छात्राए सम्मिलित हुए जिसमे से लिखित परीक्षा में 151 का चयन हुआ हीरो मोटर्स लिमिटेड कंपनी गुजरात के प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन इंटरव्यू कर कुल 83 छात्र छात्रों का अंतिम चयन कर 07 जनवरी 2021 को कंपनी में ज्वाइन करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर संस्था का सम्पूर्ण स्टाफ एवं प्रशिक्षनार्थी मौजूद थे।
कलेक्टर ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री तोतला को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
मंदसौर 24 दिसम्बर 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने प्रभारी वरिष्ठ
कृषि विकास अधिकारी मंदसौर श्री रामस्वरूप तोतला को सीएम हेल्पलाइन में फसल बीमा
से संबंधित शिकायतों का निराकरण न करने एवं गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल
प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर द्वारा सी.एम.हैल्पलाईन में फसल बीमा से
संबंधित लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। जिसमे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मन्दसौर
की कुल 107 शिकायतें समाधान ऑनलाईन (CM Helpline) पर लंबित पाई गई। लेकिन इनके निराकरण में किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई
गई। फसल बीमा से संबंधित लंबित आवेदन पत्रों पर कोई कार्यवाही नही की गई है।
शिकायतों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई। श्री रामस्वरूप तोतला,
प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मंदसौर को
कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही तथा अपने पदीय उत्तरदायित्वों के निवर्हन में
उदासीनता बरतने के कारण म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966
की धारा 09 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से
निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय गरोठ रहेगा तथा
नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
----------------
25 दिसम्बर को पीएम किसान
सम्मान निधि राशि का होगा वितरण
प्रधानमंत्री को लाइव सुनने के लिए (https://pmevents.ncoR.gov.in
/) लिंक पर करे क्लिक
मंदसौर 24 दिसम्बर 20/ 25 दिसम्बर को भारत सरकार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की पीएम्
किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत रूपये 18 हजार करोड़ की
राशि वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के लगभग 78 लाख किसान भी पीएम् किसान
सम्मान निधि के लाभार्थी हैं एवं इस राशि में से प्रदेश के भी हितग्राहियों की एक
किस्त का प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे
से प्रारंभ होगा एवं दोपहर 12.00 बजे प्रधानमंत्री लाइव
सुनने हेतु वेबलिंक (https://pmevents.ncoR.gov.in /) के
माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए हितग्राही
(https://pmevents.ncog.gov.in/ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर जुड़ सकते
है।
कलेक्टर ने 3
प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकी
तीनों के द्वारा फसल बीमा की शिकायतों के
निराकरण में बरती जा रही थी गम्भीर लापरवाही
मन्दसौर 24 दिसंबर 20/ कलेक्टर श्री पुष्प ने फसल बीमा से
संबंधित शिकायतों के निराकरण नहीं करने एवं गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तीन
प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकी
है।
कलेक्टर द्वारा सी.एम.हैल्पलाईन में फसल बीमा से संबंधित लंबित आवेदन
पत्रों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि श्री दिनेश कुमार भाना,
प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सीतामऊ की
कुल 112 शिकायतें, श्री गुलाब सिंह चौहान,
प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, भानपुरा
की कुल 30 शिकायतें एवं श्री कमल सिंह वास्केल, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, गरोठ की कुल 105 शिकायतें समाधान ऑनलाईन (CM Helpline) पर लंबित
हैं। जिसके निराकरण के लिए कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया लेकिन निराकरण
करने में किसी प्रकार से रुचि नहीं ली गई। जो कि श्री भाना, श्री
चौहान एवं श्री वास्केल की अपने पदेन कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का
परिचायक है। इस कारण श्री दिनेश कुमार भाना सीतामऊ, श्री
गुलाब सिंह चौहान भानपुरा एवं श्री कमल सिंह वास्केल गरोठ को कर्तव्यों के निवर्हन
में लापरवाही तथा अपने पदीय उत्तरदायित्वों के निवर्हन में उदासीनता बरतने के कारण
लघुशास्ति से दण्डित करते हुए म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियंत्रण तथा
अपील) 1966 की धारा 10 (चार) के तहत
आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाती है।
नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए महिलाएं 5 जनवरी तक करे आवेदन
मंदसौर 24 दिसम्बर 20/ अतिरिक्त
क्षैत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर
बनाने के लिये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नंदानगर इंदौर में हल्के वाहन चलाने
का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन 5 जनवरी 2021 सांयकाल 5 बजे तक बंद
लिफाफे में विषय महिला चालक प्रशिक्षण लिखकर शासकीय ड्रायवर प्रशिक्षण संस्थान, आई.टी.आई परिसर नंदानगर इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स के
पास इंदौर प्रेषित कर सकते या ईमेल आईडी dtinindore@gmail.com पर मेल कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त क्षैत्रीय परिवहन कार्यालय में सम्पर्क करे।
बिजली
की मांग 15,083 मेगावाट दर्ज
मध्यप्रदेश
बिजली सेक्टर के इतिहास में अधिकतम मांग का स्वार्णिम रिकार्ड
मंदसौर
24
दिसम्बर 20/ एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री आकाश
त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश में गत दिवस 22 दिसम्बर को बिजली की अधिकतम मांग का नया
स्वर्णिम रिकार्ड बना। राज्य के बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार बिजली की एक
दिन की अधिकतम मांग 15,083 मेगावाट दर्ज हुई। बिजली कंपनियों
के बेहतर प्रबंधन और सुदृढ़ नेटवर्क के कारण बिजली की इस अधिकतम मांग की
सफलतापूर्वक सप्लाई हुई और प्रदेश में कहीं भी विद्युत व्यवधान नहीं हुआ। ऊर्जा
मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि के लिये अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को बधाई दी है।
श्री त्रिपाठी ने बताया की इस रबी
सीजन मे 4 दिसम्बर को प्रदेश
में बिजली की अधिकतम मांग 14,856 मेगावाट दर्ज हुई थी। पिछले
रबी सीजन मे बिजली की अधिकतम मांग 3 फरवरी को 14,555 मेगावाट दर्ज हुई थी। राज्य में इस रबी सीजन मे पच्चीस दिन से बिजली की
अधिकतम मांग 14 हजार मेगावाट के ऊपर दर्ज हो रही है। प्रदेश
में लगातार बिजली की मांग बढ़ने का मुख्य कारण-कृषि क्षेत्र में बढ़ोत्तरी और इससे
सिंचाई के नए साधनों का बढ़ना, शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र
में बसाहट का फैलाव व जीवन स्तर में सुधार है। बिजली कंपनियो के बेहतर प्रबंधन और
सुदृढ़ नेटवर्क के कारण बिजली की हर अधिकतम मांग की सफलतापूर्वक सप्लाई की जा रही
है।
पश्चिम क्षेत्र में बिजली की मांग 5882 मेगावाट
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत
वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में बिजली की अधिकतम मांग 5,882 मेगावाट, मध्यप्रदेश
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग)
में 5,082 मेगावाट और मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत
वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 4,119 मेगावाट दर्ज हुई।
प्रदेश में कैसे हुई बिजली सप्लाई
प्रदेश में 22 दिसम्बर को जब बिजली की अधिकतम मांग 15,083 मेगावाट दर्ज हुई, उस समय बिजली की सप्लाई में
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप व जल विद्युत गृहों का उत्पादन अंश 3,487
मेगावाट, इंदिरा सागर-सरदार सरोवर-ओंकारेश्वर
जल विद्युत परियोजना का अंश 1,176 मेगावाट , एनटीपीसी व नार्दन रीजन का अंश 4,019 मेगावाट,
सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट का अंशदान 1,108 मेगावाट, आईपीपी का अंश 1,532 मेगावाट
और बिजली बैंकिंग से 1939 व अन्य स्त्रोत जिनमें नवकरणीय
स्त्रोत भी शामिल हैं, से प्रदेश को 1,822 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई। प्रदेश में 15,083 मेगावाट
बिजली की मांग की सफलतापूर्वक बिजली सप्लाई करने में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के
कंट्रोल रूम व क्षेत्रीय कार्यालय, स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर,
पावर जनरेटिंग कंपनी के विद्युत गृहों के साथ मध्यप्रदेश पावर
ट्रांसमिशन कंपनी व राज्य की पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र
एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कंट्रोल रूम एवं मैदानी अभियंताओं व
कार्मिकों की सराहनीय भूमिका रही।
उद्यानिकी
किसानों को छोटे फूड प्रोसेसिंग प्लांट के लिये मिलेगी सहायता - राज्य मंत्री श्री कुशवाह
मंदसौर 24 दिसम्बर
20/ उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री
श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़े किसानों को
उनके खेत पर छोटे फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने में सहायता दी जायेगी। राज्य मंत्री
श्री कुशवाह आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में एम.पी. एग्रो के कार्यक्रमों की
समीक्षा कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि
उद्यानिकी फसलों से जुड़े किसानों को छोटी-छोटी फूड प्रोसेसिंग इकाइयाँ लगाने से
बड़ी राहत मिलेगी। फसलों के उत्पादों को प्रोसेसिंग कर बनाई गई खाद्य वस्तुओं के
महँगे दाम मिलते हैं। उद्यानिकी से जुड़े किसानों को अधिक समय तक फसलों को संरक्षित
करने के लिये कोल्ड-स्टोरेज और प्रोसेसिंग प्लांट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए
कोल्ड-स्टोरेज बनाने और फूड प्रोसेसिंग प्लांट बनाने में सहायता देने की योजना
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग द्वारा बनाई जा रही है। राज्य मंत्री श्री
कुशवाह ने योजना को अंतिम रूप देने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने
बताया कि योजना जल्द ही अमल में लाई जायेगी।
-------------------
स्कूलों का शीतकालीन अवकाश निरस्त
मंदसौर
24
दिसम्बर 20/ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए घोषित 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक का शीतकालीन अवकाश निरस्त कर
दिया है। यह निर्णय बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों का
शिक्षकों से सीधे संवाद के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है।
कोविड-19 संक्रमण के कारण मार्च 2020 से
नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा था।
नगरीय निकायों के लिए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
मंदसौर 24 दिसंबर 20/ जिले में नगरी निकाय आम निर्वाचन को सुचारू, सुव्यवस्थित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से सम्पन्न करने के लिए सभी सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सुशासन भवन स्थित सभा समय दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया। सभी सेक्टर में आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करवाये। मतदान केन्द्रो पर मतदान दिवस के एक दिन पूर्व एवं मतदान दिवस पर मतदान दलो को मार्गदर्शन देना एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया सुचारु रुप से संचालित करवाना सुनिश्चित करेगें। ईवीएम पर मोकपोल एवं पश्चात सीलिंग का कार्य करे। दिव्यांग, अशक्त एवं बीमार मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर विशेष सुविधा एवं सहायता उपलब्ध करवाना सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। मतदान केन्द्र पर मतदान दलों एवं मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं के सम्बंध में रिटर्निंग आफिसर के सतत सम्पर्क में रहे। मतदान दिवस पर मतदान गति एवं प्रतिशत की जानकारी कन्ट्रोल रुम पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में प्रदत्त निर्देश एवं चेक लिस्ट में उल्लेखित बिन्दुओं के अनुसार कार्यवाही करेंगे।
मंत्री श्री देवड़ा आज मल्हारगढ
आयेगे
मंदसौर 24 दिसंबर 20/ प्रदेश के वित्त, वाणिज्यकर,
योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 25
दिसम्बर 2020 को प्रात: 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रागंण मल्हारगढ़ में आयेगे। तय
कार्यक्रम अनुसार श्री देवडा पी.एम. किसान
सम्मान निधि योजना अन्तर्गत राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून को खत्म करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
पूज्य महात्मा गांधी द्वारा सन् 1932 में संस्थापित अ.भा. हरिजन सेवक संघ की 77वीं संचालक मण्डल की बैठक में जंगीबाबू तंवर शामिल होंगे
vkuan raoj fgtke ds ftyk lg la;kstd fu;qDr
eanlkSjA fgUnw tkxj.k eap ekyok
izkar dh cSad ,o csVh cpkvksa dk;kZ”kkyk dk vk;kstu bankSj esa fd;k x;kA cSBd
ds nkSjku vusd fo’k;ksa ij fopkj foe”kZ gqvk mijkUr fgUnw tkxj.k eap dh
dk;Zdkj.kh dk foLrkj fd;k x;kA cSBd esa jk’Vªh; lgla;kstd deys”kflag] izkar v/;{k vk”kh’k clq dh lgefr ls eanlkSj
foHkkx lg la;kstd in ij vkuan raoj ,ao uhep foHkkx lg la;kstd in ij lksuw
frokjh dks fu;qDr fd;kA ftyk mik/;{k ftrsUnzflag rksej] egkea=h fodkl pkS/kjh]
uhep ftyk ;qok okghuh izeq[k lqjsUnz cSjkxh] ftyk mik/;{k vt; dNkok] vtqZu
if.Mr dks cuk;k x;kA cSBd ds nkSjku csVh cpkvksa ij dk;kZ”kkyk dk vk;kstu gqvk
ftlesa izeq[k rkjkflag us dk;kZ ;kstuk ij ppkZ dh] izns”k laxBu ea=h euh’k
mik/;k; us csVh cpkvksa esa vkus okyh dfBukb;ksa ij ppkZ dh] dk;Z”kkyk dks
ekyok izkar laxBu ea=h jkts”k HkkxZo us Hkh lacksf/kr fd;kA ;g tkudkjh fgUnw
tkxj.k eap ds foHkkx la;kstd Hkxokuflag pkSgku us nhA






0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.