पी.जी. कक्षाओं वाले महाविद्यालयों में रिसर्च सेंटर स्थापित हो -कुलपति प्रो. अखिलेष कुमार पाण्डेय - PG Collage mandsaur
मन्दसौर । राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मन्दसौर के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. बी.आर. नलवाया ने बताया कि दिनांक 07 जनवरी, 2021 को जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक विक्रम विष्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति माननीय प्रो. अखिलेष कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च षिक्षा, उज्जैन संभाग, उज्जैन डाॅ. आर.सी. जाटवा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. अखिलेष कुमार पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि विष्वविद्यालय संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु महाविद्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर समय सीमा में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । आपने पी.जी. कक्षाएं संचालित करने वाले महाविद्यालयों में रिसर्च सेंटर खोलने पर जोर देते हुए कहा कि सभी पात्र प्राध्यापक पीएच.डी. गाइड हेतु आवेदन करें तथा विद्यार्थियों को शोध कार्य के लिये प्रेरित करें ।
अतिरिक्त संचालक डाॅ. आर.सी. जाटवा ने प्राचार्यों से नवीन डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ करने हेतु आवेदन करने के लिए कहा ताकि जिले के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी षिक्षा प्राप्त हो सके । साथ ही आपने जिन महाविद्यालयों में पी.जी. की कक्षाएं संचालित हो रही है, उनके प्राचार्यों को स्नातकोत्तर दर्जा प्राप्त करने के लिए कार्यवाही करने के निर्देष दिए ताकि वहां रिसर्च सेंटर स्थापित करने की कार्यवाही की जा सके ।
इस अवसर पर सभी प्राचार्यों ने महाविद्यालय की समस्याओं से माननीय कुलपति महोदय एवं अतिरिक्त संचालक महोदय को अवगत कराया । अतिथिद्वय ने समस्याओं का निराकरण शीघ्र करवाने का आष्वासन दिया । बैठक में उपस्थित सभी आगन्तुकों के प्रति प्रभारी प्राचार्य डाॅ. बी.आर. नलवाया ने आभार माना ।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.