आत्म कल्याण भवन पर सेमीनार सम्पन्न
मंदसौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविघायल के स्थानीय सेवा केन्द्र आत्म कल्याण भवन पर आसीएम बिजनेस लीडर्स एवं स्व प्रबंधन नेतृत्व और लीडरशीप डेवलपमेंट सेमीनार ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन के सानिध्य में क्षेत्रीय प्रभारी सुनील परिहार( एमराल्ड), रॉयल्टी अचीवर आत्माराम ओसवाल, सुरेश भेसावल, ईश्वर लाल कुमावत के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर में क्षेत्रीय प्रभारी सुनील परिहार ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक कार्य में सफलता पाई जा सकती है। क्योंकि सकारात्मक सोच के कारण ही तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है और यदि तनाव से व्यक्ति दूर होता है तो मानव जीवन खुशियों से भर जाता है। मेडिटेशन के प्रतिदिन अभ्यास से नकारात्मक सोच को सकारात्मक किया जा सकता है व्यक्ति आंतरिक रूप से मजबूत भी होता है। आपने कहा कि मानव जीवन के लक्ष्य और सफलता के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति तनाव मुक्त होकर सकारात्मकता के साथ कार्य करें तो निश्चित ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता निश्चित मिलती है और स्व प्रबंधन से सभी कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न किए जा सकते है।
ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने अध्यात्म के सहारे जीवन को खुशनूमा बनाने के बारे में बताते हुए कहा कि शांति और खुशी पाने के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि शांति और खुशी हम सभी के अंतर्मन में ही विघमान है जिसे मेडिटेशन और राजयोग के द्वारा अनुभूति की जा सकती हैं। प्रतिदिन मेडिटेशन करनेसे व्यक्ति का मन शांत, खुश एवं चिंतामुक्त रहता है, उसकी एकाग्रता, याददास्त और आंतरिक शक्ति बढती है। नजरिएं मे सकारात्मक बदलाव आने से तनाव दूर होता है। आपने कहा कि मानव के पास तमाम सुख सुविधाओं के साधन है लेकिन मानसिक शांति नहीं है, राजयोग के अभ्यास से हमारा मन शांत होता है अैर विचारों में भी सकारात्मकता आती है और स्व प्रबंधन का गुण भी विकसीत होता है जिससे बड़े से बड़े काम को भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।
इस दौरान आरसीएम के राॅयल्टी अचीवर बीके श्रीपाल ने संस्था से जुड़ने के बाद सिखी गई स्व. प्रबंधन की कला के अनुभवों को साझाा किया । बीके दीपेश ने संस्था द्वारा किए जा रहे उल्लेखनिय कार्यो से अवगत कराया।
प्रारम्भ में अघ्यात्मिक गीत और परमात्मा की स्मृति के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह का संचालन बीके योगेश व बीके मयंक ने किया ।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.