Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड-19 टीकाकरण का हुआ शुभारंभ/दुर्लभ एवं विलुप्त हो चुकी शिल्प कला का लगा विशेष मेला -covaxin

 

जिला अस्पताल परिसर में #कोविड-19_टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

मंत्री डंग, सांसद श्री गुप्ता की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ कार्यक्रम

पहला टीका सफाई कर्मचारी भेरूलाल कल्याणे को लगा


मंदसौर 16 जनवरी 21/ कोविड-19 टीकाकरणकार्यक्रम का शुभारंभ पूरे देश के साथ-साथ जिले में भी जिला अस्पताल स्थित सीएमएचओ बंगला परिसर के पास कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को सभी के द्वारा सुना गया। उसके पश्चात जिनको भी टीका लगना है, उनका जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामना संदेश प्रदान किया। उसके पश्चात टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहला टीका सफाई कर्मचारी भेरूलाल कल्याणे को लगा। देर शाम तक करीब 200 कर्मचारियों को टीका लगेगा। जिले में 521 टीके लोगो को लगेंगे। जिले में कोरोना वैक्सीन के 7740 डोज आए हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को टीकाकरण चलेगा। शेष टिके आगामी दिनों में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय व पर्यावरण विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, मंदसौर विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, धर्म गुरुओं में शहर काजी श्री आशिफ उल्ला खान, श्री महेश चेतन्य गिरी महाराज, ब्रह्मकुमारी सेंटर से ब्रह्मकुमारी हेमलता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित थे।

मेनपुरिया आश्रम से श्री महेश चेतन्य गिरी महाराज द्वारा कोरोना वैक्सीन की बहुत प्रशंसा की, सभी लोगों से अनुरोध किया कि बिना डरे वैक्सीन लगवाएं। टिके को लगवाने से किसी को भी किसी प्रकार से कोई भी हानि होने की संभावना ही नहीं है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि टीका लगवाने के साथ-साथ मास्क व सेनेटाइजर का भी उपयोग पर्याप्त मात्रा में करें। टीका लगाने के पश्चात किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें। शहर काजी श्री आशिफ उल्ला खान ने कोरोना टीकाकरण के संबंध में कहा कि यह टीका बहुत ही कारगर है, इसको लगाने में किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए इसको वैज्ञानिकों ने बड़े ही शोध से बनाया है। ब्रह्मकुमारी सेंटर से ब्रह्मकुमारी हेमलता प्रजापति ने कोरोना टीकाकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस टीकाकरण के संबंध में आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं बल्कि बढ़-चढ़कर टीका लगवाना चाहिए। जिन लोगों ने टीका लगवाए हैं वह सभी लोग बहुत ही प्रसन्न है। 

श्री कल्याणे कोरोना का पहला टीका लगने के बाद भी करेंगे कोरोना के नियमों का अक्षरसः पालन

मंदसौर 16 जनवरी 21/मंदसौर जिले के रहने वाले सफाई कर्मचारी श्री भेरूलाल कल्याणे अपनी ड्यूटी बखूबी मलेरिया विभाग में निभाते हैं। इन्होंने पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कोरोना काल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। कोरोना लॉकडाउन के समय कंटेनमेंट एरिया में इनकी की ड्यूटी रहती थी। वहां पर विशेष तौर पर साफ-सफाई, लोगों को अंदर प्रवेश ना देना। इस पर कड़ी नजर रखते थे। सफाई के मामले में जिला अस्पताल में कल्याने की अपनी तूती बोलती है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी का पहला टीका लगने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। टीका लगने के पश्चात मुझे किसी भी प्रकार की घबराहट नहीं है। ना ही कोई बेचैनी है जबकि बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने अपने कर्तव्य को हमेशा ही अच्छे से निर्वहन किया है, लेकिन यह जो पहला टीका लगा है इसके पश्चात मैं लोगों से यही कहूंगा कि टीके से किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। मैं इस टिके से यह भी प्रण लेता हूं कि अब मैं और आगे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। और दूसरों को भी कार्य करने के लिए प्रेरित करूंगा। फोटो संलग्न


मंत्री श्री डंग ने पुलिस भर्ती की निःशुल्क ट्रेनिग कार्यक्रम का शुभारंभ किया

बाछड़ा समुदाय के छात्र छात्राओं को दिया जायेगा एक माह का ट्रेनिंग

मंदसौर 14 जनवरी 21/ नवीन एवं नवकरणीय, पर्यावरण विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने आज पुलिस भर्ती की निःशुल्क ट्रेनिग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें बाछड़ा समुदाय के छात्र छात्राओं को दिया जायेगा एक माह का ट्रेनिंग। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में कोई सा भी काम मुश्किल नहीं होता है। उसको करने के लिए प्रबल इच्छा शक्ति होना चाहिए। एक समय था जब मेरा भी उद्देश्य था कि इंडियन आर्मी जॉइन किया जाए। लेकिन आज हम राजनीति के क्षेत्र में रहते हुए हम देश सेवा कर रहे हैं। इसलिए देश सेवा के अनेक अवसर मिलते हैं। हमें भी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी की तरह कार्य करने चाहिए। यह लोग ऐसे साहसी एवं वीर हुवे हैं। उन्होंने शत्रु के लक्ष्य को चकनाचूर कर दिया। दुश्मन कितना भी मजबूत था। उसको चैन की नींद नहीं सोने दी। आखिरकार मुगल बादशाह औरंगजेब को कहना पड़ा कि दक्षिण का एक चूहें ने मुझे जिंदगी भर सोने नहीं दिया।


दुर्लभ एवं विलुप्त हो चुकी शिल्प कला का लगा विशेष मेला
कलेक्टर, विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्षा ने मिलकर किया हस्तशिल्प मेले का उट्घाटन



मंदसौर 16 जनवरी 21/ संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकाश निगम लिमिटेड ट्रवारा कम्बल केंद्र मंदसौर में आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उट्घाटन आज जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

मेले प्रभारी श्री दिलीप सोनी द्वारा बताया गया की मेले में सम्पूर्ण प्रदेश के लगभग 50 हस्तशिल्पियो द्वारा भाग लिया गया है। यह आयोजन आत्मनिर्भर म.प्र. के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। जिसमे शिल्पियों को सीधे बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक प्रतिदिन सभी के लिए दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। यह मेला सभी कलाप्रेमीयो के लिए निशुल्क है।

विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि देश में हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा किया जाने वाला यह प्रयास अद्भुत और अनूठा है। हस्तकला प्रदर्शनी और मेले में हर उत्पाद सुंदर होने के साथ ही टिकाऊ भी है। शिल्पकारों के शिल्प को मंदसौर के पारखी लोग तवज्जो देते हैं। शिल्पकारों ने संस्कृति को सहज रखने के साथ ही कला को सहज कर अपनी गुणवत्तापूर्ण सामग्री देने के ही उन्हें स्वास्थ्य और सौंदर्य से परिपूर्ण वस्तुएं भी उपलब्ध कराई है। भारत और प्रदेश सरकार का यह प्रयास है के इस प्रकार हजारों वर्षों पुरानी कलात्मक सामग्री को निरंतर बाजार मिलता रहे और संस्कृति के साथ कला भी जीवित रहे। माननीय प्रधान मंत्री के लोकल फॉर वोकल और मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की सोच को यह मेला सार्थक करता है।

 

कलेक्टर श्री पुष्प ने कहा कि एक छत के नीचे इतने कलाकारों का मंदसौर के लोगों के समक्ष उपस्थित होना ही विशिष्ट बात है। आज के मशीनी युग में अपने हाथ से सुंदर और कलात्मक सामग्री का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि वे कला को देखें, परखें और उसका लाभ उठाएं। श्री पुष्प द्वारा बताया गया की हस्तशिल्प प्रदर्शनी में विशेषतोर पर सम्पूर्ण जिले की कारीगिरी को भी प्रदर्शित किया जाये साथ ही कार्य करने वाले समूह शिल्पियों और समितियों को भी मेले में जगह दी जावे। मेले में आयी हस्तशिल्प सामग्रियों को ऑनलाइन विक्रय का प्रयास किया जावे।

प्रदेश के शिल्पियों के स्टाल पर पहुंचकर उनके द्वारा निर्मित कलात्मक सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण से लेकर विपणन तक की सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधा का जिक् किया। इस मौके पर मेला प्रभारी श्री दिलीप सोनी व निगम के मंदसौर केंद्र के प्रभारी श्री सोमप्रकाश सिंह ने कहा कि हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के लगातार कुछ वर्षों से यह प्रयास कर रहा है कि मंदसौर में विभिन्न प्रकार की कलाओं का पसंद किए जाने वाले लोग उपस्थित हैं। 



सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण हेतु व्हीएसए का चयन 30 जनवरी तक

मंदसौर 16 जनवरी 21/ जिला मंदसौर के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण हेतु शासन नियमनुसर व्हीएसए का चयन 30 जनवरी तक किया जाना है। निम्न पात्रताधारी योग्य व्यक्ति आवेदन कर सकते है।

मनरेगा अंतर्गत शिक्षक बेयरफुट टेक्निशियन या वर्तमान / पूर्व में कार्यरत नेहरु युवा समन्वयक और वैलेन्टियर या स्व सहायता समूह के तहत बुककीपर या महिला सामुदायिक स्प्रैट व्यक्ति (सीआरपी) या सामाजिक अंकेक्षण कार्य में पूर्व संलग्न रह चुके व्यक्ति आवेदन कर सकते है।

व्यक्ति (महिला या पुरुष) संबधित ब्लॉक / क्लस्टर का निवासी हो। आयु 18 वर्ष और 40 वर्ष से कम मान्य की जावेगी, शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य होगा। मनरेगा जॉबकार्ड धारी और पूर्व के वी.एस. एसए 5 अंक बोनस के दिये जायगे। विस्तृत जानकारी जिला पंचायत व जिले की सभी जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।


 

 

Post a Comment

0 Comments