Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमिल नाहटा एवं असगर मेव कांग्रेस से 6 साल के लिये निष्कासित-Somil Nahata and Asghar Mev expelled from Congress for 6 years

 Somil Nahata and Asghar Mev expelled from Congress for 6 years


मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 जनवरी रविवार को मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुये घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुये प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव श्री सोमिल नाहटा एवं पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री श्री असगर भाई मेव को कांग्रेस की सदस्यता से 6 साल के लिये निष्कासित कर दिया है।
         प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री चंद्रभाष शेखर ने दोनो कांग्रेस नेताओं के निष्कासन के पत्र जारी करते हुये कहा कि नपा चुनाव के लिये मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नपा के दावेदारो से अलग-अलग चर्चा कर रहे थे उस दौरान श्री नाहटा एवं श्री मेव ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुये वातावरण दुषित किया। आप दोनो का आचरण अनुशासहिनता की श्रेणी में आता है जिसके चलते श्री नाहटा एवं श्री मेव को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की सदस्यता से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments