Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. पूजा धनजानी ने प्राप्त किया गोल्डन एचिवमेंट अवार्ड- golden achievement award

 मंदसौर हुआ गौरवान्वित 
डॉ. पूजा धनजानी ने प्राप्त किया गोल्डन एचिवमेंट अवार्ड



मन्दसौर। एजेसइंडिया मीडिया वर्क्स द्वारा लखनऊ में आयोजित भव्य आयोजन में मंदसौर की डॉ. पूजा धनजानी को बेस्ट मेकअप आर्टीस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान म.प्र. में प्राप्त कर गोल्डन एचिवमेंट अवार्ड-2020 प्राप्त किया गया। 
मंदसौर के लिये यह गौरव की बात है कि पूरे देश के मेकअप आर्टीस्ट ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और उसमें मंदसौर की पूजा धनजानी ने जीत दर्ज कर यह अवार्ड प्राप्त किया। डॉ. पूजा धनजानी को यह अवार्ड दीपशिखा नागपाल एवं मिस इंडिया लखनऊ ने प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पूजा धनजानी का अमृतसर में आयोजित होने वाले बेस्ट मेकअप आर्टीस्ट अवार्ड के लिये भी चयनित किया गया है, जो उन्हें मार्च 2021 में दिया जाएगा। डॉ. पूजा धनजानी पूर्व में भी कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है। वे वर्तमान में ब्लोसम ब्यूटी सलोन के नाम से मंदसौर के कोठारी कॉलोनी में ब्यूटी सलोन संचालित कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments