कोविड19
टीकाकरण के तहत अब तक 347 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी एवं चिकित्सकों को
लगाए टिके
टिक लगने के बाद जिले में कोई
भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला
मंदसौर 21 जनवरी 21/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ के एल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट
की कोविशील्ड एवं भारत बायोटेक की वैक्सीन जिले में 7740 डोज मिले हैं जोकि सुरक्षित,
असरकारी एवं हानि रहित है। दिनांक 21 जनवरी 2021 को 71 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके
लगाए गए अभी तक 347 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी एवं चिकित्सकों को लगाई जा
चुकी है। जिले में कोई भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। डॉ सुरेश सोलंकी
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि यदि 110000 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाती है तो
मात्र एक व्यक्ति को कुछ मामूली तकलीफ होती है जो कि प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो
जाती है, टीका एकमात्र बचाव का साधन है, जो सुरक्षा कवच देकर कोरोना का अंत करने में
सहायक होगा। वैक्सीन लगाने का मैसेज मिलने पर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
नशे पर नकेल, औषधि प्रशासन द्वारा मदार मेडिकल स्टोर मदारपुरा मंदसौर का लाइसेंस निरस्त
मंदसौर 21 जनवरी 21/ औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि
प्रशासन जिला मंदसौर द्वारा बताया गया कि गत दिनों मुल्तान फंटा महू नीमच फोरलेन रोड
मंदसौर मध्य प्रदेश पर अल्प्राजोलम की 6400 टेबलेट के साथ नारकोटिक्स पुलिस प्रकोष्ठ
मंदसौर द्वारा पकड़े गए मोहम्मद अयाज हयात मेव की मदार मेडिकल स्टोर टेंपो स्टैंड,
पुलिया के पास, मदारपुरा जिला मंदसौर का लाइसेंस जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए
तुरंत प्रभाव से औषधि विभाग ने निरस्त कर दिया है। नारकोटिक्स पुलिस प्रकोष्ठ मंदसौर
से प्राप्त सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक श्री जय प्रकाश कुम्हार एवं नारकोटिक्स
निरीक्षक श्री राजमल दायमा अपनी टीम के साथ मदार मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर निरीक्षण
किया निरीक्षण के दौरान दवाओं के रखरखाव एवं क्रय विक्रय बिल संधारण में घोर अनियमितताएं
पाई गई। जिसकी रिपोर्ट मौके पर तैयार कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चुंकी दुकान
का प्रोपराइटर स्वयं जेल में बंद है इस कारण नोटिस का जवाब प्रोपराइटर के पिता व फार्मासिस्ट
ने संयुक्त रूप से दिया गया जो कि समाधान कारक नहीं होने के कारण मामले की गंभीरता
एवं जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ड्रग लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया
गया है ताकि जिले में स्थित समस्त औषधि विक्रेताओं को कड़ा संदेश जाए की बिना बिल के
नशीली औषधियों का व्यापार किसी भी अवस्था में नहीं किया जाए I
गंदगी से परेशान दुकानदारों ने की नारेबाजी
मंदसौर। नगर के गोल चैराहा के पास स्थित शक्कर कुईया
काम्पलेक्स के दुकानदार गंदगी होने से अत्यंत परेशान है।
सफाईकर्मी भी ठीक से सफाई करने नहीं जाते जिसके
कारण दुकानदारों ने गुरूवार को नारेबाजी कर नरग पालिका से साफ
- सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की। क्षेत्र के दुकानदार गोपाल कुमावत ने बताया कि रोज यहां पर गंदगी पड़ी रहती है नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करते हैं। दुकान के बाहर
ही गोबर मल मूत्र व अन्य गंदगी पड़ी रहती है जिसके
कारण दुकान खोलने से पहले हम लोगों को यहां पर सफाई करना पड़ती है। यह
स्थिति रोज की हो गई है। पार्षद ध्यान नही
ंदे रहा है अब हम नगर पालिका के जिम्मेदारों से मांग कररहे है हि हमारे
क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवायें।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.