Ticker

6/recent/ticker-posts

Temple land मंदिरों की जमीनों पर कब्जा करने वालों पर भी हो कार्रवाई - श्री कुमावत

surendra kumawat congress 




मंदसौर। प्रदेश कांग्रेस सरकार के आह्वान  बाद मंदसौर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा आॅपरेशन सफाया के तहत जो कार्रवाईयां मंदसौर जिले में की गई वे वाकई में सराहनीय है। जिस प्रकार से माफियाओं पर कार्रवाईयों की गई है उससे आज आम आदमी सुरक्षित व अच्छा महसूस कर रहा है।
श्री कुमावत ने कहा कि जिस प्रकार तस्कारों व माफियाओं के अवैध निर्माण तोड़े जा रहे है उसी प्रकार मंदिरों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भी उनसे कम गुनहगार नहीं है। श्री कुमावत ने प्रशासन से मांग भी कि है कि मंदिरों की जमीन छुड़वाने के साथ - साथ उन पर किसने कब्जा किया या कौन - कौन लोग इस काम में लिप्त है उन पर भी उचित कार्रवाई की जाए। श्री कुमावत ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के आस - पास काॅलोनी काटने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।



उक्त बात प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेन्द्र कुमावत ने कहते हुए बताया कि जिस प्रकार नूरी काॅम्पलेक्स और लक्ष्मण शाह मंदिर की करोड़ों की जमीनों को प्रशासन ने भूमाफिया के चंगूल से निकलवाया है। उसी प्रकार मंदसौर नगर सहित पूरे जिले में और भी कई मंदिर है जिनकी बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है। श्री कुमावत ने कहा कि मंदसौर नगर में रेलवे स्टेशन रोड़ पर श्री राम मंदिर की जमीन, रामटेकरी पर भी राममंदिर की बेशकिमती जमीन और ऐसी कई जमीनें है जिन पर भूमाफियाओं ने कब्जा जमा रखा है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आदेश जारी कर आमजन को आश्वस्त तो किया ही है लेकिन इस और तीव्रता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। क्योंकि पीछली सरकार में भूूमाफियाओं द्वारा मंदिरों की ही जमीनों को खूब कब्जा किया गया है। श्री कुमावत ने इसके साथ यह भी कहा कि मंदिरों के साथ - साथ अन्य धार्मिक संस्थाआंें या समाजों की जमीनों पर भी कब्जा हुआ हो तो उन्हें भी बहाल करवाऐं।

Post a Comment

0 Comments